Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर : गंगा प्रसाद धार का होगा सौन्दर्यीकरण ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – वन पर्यावरण व जलवायु विभाग का सौन्दर्यीकरण जगतपुर झील की तरह करवाया जायेगा. बताते चलें कि दो -तीन दिन पूर्व भागलपुर के वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिंतापाणी व पशु -पक्षी विशेषञ मंदार नेचर क्लब के अरविंद मिश्रा ने गंगा प्रसाद धार का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान गंगा प्रसाद धार में देशी -विदेशी सहित 75 से अधिक प्रजातियों के दुर्लभ पशु -पक्षियों को देखा गया. अतएव पशु -पक्षियों के प्रजनन हेतु बडे पैमाने पर वृक्षारोपण, वाच टावर व पर्यटकों के बैठने हेतु बेंच वगैरह बनवाने की तैयारी विभाग द्वारा किया जा रहा है. मंदार नेचर क्लब के अरविंद मिश्रा ने बताया कि पूर्व से ही गंगा प्रयाद धार को विकसित करने की योजना बनाई गई थी. जो […]

विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा व भक्ति के माहौल में शुरु ||GS NEWS

DESK 040

प्रतिनिधि गोपालपुर – विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न गाँवों में श्रद्धा व भक्ति के माहौल में प्रारंभ हुआ. निजी व विभन्न सरकारी विद्यालयों के अलावे युवाओं द्वारा आकर्षक पंडाल बना कर माँ सरस्वती की पूजा आराधना किया गया. सैदपुर गाँव के युगान्तर पुस्तकालय में रॉयल्स किंग ग्रुप द्वारा भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव राजा राजवीर व संगम ,भास्कर कुमार, विनीत कुमार, शुभम कुमार, सौरव कुमार, सन्नी कुमार वगैरह ने बताया कि पिछले पिछले कई वर्षों से यहाँ माँ शारदे का पूजन किया जा रहा है. DESK 04

गोपालपुर:आमने -सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर :थाना क्षेत्र में तिनटंगा करारी -नवगछिया पीडब्लूडी सडक पर नवटोलिया गांव के निकट एक अनियंत्रित जुगाड गाडी ने सामने से आ रही बाइक को सामने से ठोकर मार दिया. जिससे बाइक पर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुँचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार रंगरा प्रखंड के भीम दास टोला निवासी गुलशन कुमार व सिंटू कुमार बाइक से अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रहा था. दोनों को सर व पैर में काफी चोट लगी है. DESK 04 B

उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने नवनिर्मित आईटी भवन का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने सोमवार की दोपहर को करोडों रुपये की लागत से बने आईटी भवन का निरीक्षण अधिकारियों संग किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान आईटी भवन के बंद पडे लिफ्ट के बारे में बीडीओ प्रियंका से जानकारी ली. डीडीसी सुनील कुमार प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि पीएम आवास योजना, सात निश्चय योजना व मनरेगा में बडे पैमाने पर ग्रामीणों से मिली शिकायत के आलोक में जाँच करवाया जा रहा है. जाँच में गडबडी पाये जाने पर संबंधित कर्मियों पर कडी विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नवगछिया एसपी सुशान्त कुमार सरोज, वरीय उप समाहर्ता सह गोपालपुर के प्रभारी पदाधिकारी मो मोईज जिया, सीओ मो फिरोज इकबाल, थानाध्यक्ष भारत भूषण वगैरह की मौजूदगी देखी गई. हालाँकि […]