Category Archives: नवगछिया

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम से यात्री परेशान, ओवरटेकिंग और बढ़ी वाहनों की संख्या बनी वजह || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नवगछिया स्थित विक्रमशिला सेतु पर बुधवार देर शाम से लंबा जाम लगने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही, जिससे पुल के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार इन दिनों शादी-विवाह के मौसम (लगन) के कारण छोटी गाड़ियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। अधिक वाहनों के दबाव के बीच कई चालक जल्दी निकलने की कोशिश में ओवरटेक करने लगे, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर वाहन एक-दूसरे को पार करने के प्रयास में फंस गए और जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अव्यवस्थित तरीके से ओवरटेकिंग जाम […]

Noimg

नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने की मांग विधानसभा में उठी, विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रखा प्रस्ताव || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बिहार विधानसभा में नवगछिया अनुमंडल से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए नवगछिया पुलिस जिला को पूर्ण जिला का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सरकार के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र की प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित से जुड़े कई तर्क रखे। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि नवगछिया भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक विस्तार और लगातार बढ़ती जनसंख्या के आधार पर पूर्ण जिला बनने की सभी आवश्यक योग्यताएं रखता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नवगछिया एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है, जहां प्रशासनिक जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट प्रतिभागियों का होगा सम्मान समारोह आज || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट के प्रतिभागियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह (अवार्ड शो) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यालय के चेतना सत्र के दौरान आयोजित होगा, जिसमें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन मंडली की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में ही किया जाएगा। इस समारोह का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है, ताकि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया में भीषण सड़क हादसा: चार की मौत, छह गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खरिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ी पुल के समीप दयालपुर इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार और वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सबसे पहले एक पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ई-रिक्शा से जा भिड़ा। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की चपेट में एक बस भी आ […]

Noimg

नारायणपुर में अवैध क्लीनिक व जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, जांच से बचने के लिए कई सेंटर बंद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के नारायणपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे एवं पैथोलॉजी जांच केंद्रों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नारायणपुर में विशेष जांच अभियान चलाया। सिविल सर्जन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की टीम द्वारा विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की गई। जांच की सूचना मिलते ही कई संचालकों ने अपने सेंटर बंद कर दिए, जबकि कई केंद्रों पर वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराए जा सके। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जांच के लिए डॉक्टर अंकित कुमार को टीम के साथ भेजा गया था। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट जिला पदाधिकारी (डीएम) एवं सिविल सर्जन को भेजी जाएगी, जिसके बाद […]

Noimg

ब्रेन ट्रेन स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : ब्रेन ट्रेन स्कूल, रंगरा चौक में वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी तथा अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश डोनाकिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा छह एवं सात के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत महाभारत पर आधारित “द्रौपदी चीरहरण” नाट्य अभिनय रहा। इस प्रस्तुति […]

Noimg

गोपालपुर व इस्माइलपुर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, कार्यकर्ताओं में उत्साह || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में जनता दल (यू) के संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। दोनों प्रखंडों में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। गोपालपुर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, बीपीआरओ राघवेंद्र मंडल तथा पर्यवेक्षक सुबोध कुमार साह की देखरेख में संपन्न कराई गई। चुनाव के दौरान गोपालपुर प्रखंड से केशव शर्मा को जदयू प्रखंड अध्यक्ष तथा इस्माइलपुर प्रखंड से चंद्रिका मंडल को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नवनिर्वाचित अध्यक्षों को […]

Noimg

बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर नवगछिया पुलिस की आमजनों से अपील, भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की सलाह || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले में बच्चा चोरी से संबंधित फैल रही भ्रामक अफवाहों को लेकर नवगछिया पुलिस ने आम लोगों के लिए जनहित सूचना जारी करते हुए सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना पुष्टि किसी भी सूचना पर विश्वास करना तथा उसे फैलाना कानूनन अपराध है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि बच्चा चोरी की झूठी खबरों के कारण कई बार निर्दोष लोगों पर संदेह किया जाता है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। किसी भी व्यक्ति के साथ अफवाह के आधार पर दुर्व्यवहार करना कानून के विरुद्ध है। आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और पुलिस प्रशासन पर भरोसा करने की अपील की गई है। पुलिस […]

Noimg

अफवाह के आधार पर व्यक्ति की पिटाई, बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने किया हमला — पुलिस ने की अपील || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आशाटोल में एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घटना 23 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर यह तथ्य सामने आया कि घायल व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) है। ग्रामीणों ने अफवाह के आधार पर उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वर्तमान में घायल व्यक्ति अस्पताल में इलाजरत है तथा […]