5
(2)

नवगछिया :
गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने इस्माईलपुर–बिंद टोली तटबंध की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। गुरुवार को फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई. अख्तर जमील ने तटबंध स्थित स्पर संख्या-9 का निरीक्षण कर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ई. सुबोध चौधरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

निरीक्षण के दौरान ई. अख्तर जमील ने अधिकारियों को तटबंध सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय मजबूत, प्रभावी एवं गुणवत्ता के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तटबंध के संवेदनशील स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य युद्धस्तर पर जारी है। साथ ही जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि तटबंध की सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं और विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: