Category Archives: नवगछिया

Noimg

सरकारी जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट, चार लोग घायल || GS NEWS 

Chanchal Jha0

नवगछिया. सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिंदटोली गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में सविता देवी, काली देवी, लाखो महतो तथा रवि कुमार घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति […]

Noimg

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यशाला प्रशिक्षण को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नवगछिया में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यशाला की रूपरेखा तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं पूर्व सांसद अनिल यादव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से […]

Noimg

दहेज प्रताड़ना का आरोप, पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ना और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़िता की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के हरिओ गांव निवासी कोकाय सिंह की पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2021 में उसकी शादी श्रीपुर निवासी सुमित कुमार के साथ हुई थी। विवाह के समय उसके पिता द्वारा उपहार स्वरूप लगभग ढाई लाख रुपये नगद, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू सामान दिए गए थे। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी, जहां कुछ समय बाद उसे एक पुत्र भी हुआ। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ […]

Noimg

वायरल वीडियो पर कार्रवाई, खतरनाक स्टंट करने वाले दो बाइक चालकों पर जुर्माना || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया. सोशल मीडिया पर 15 फरवरी को वायरल हुए एक वीडियो में कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया–मधेपुरा फोरलेन पर दो बाइक चालक खतरनाक स्टंट करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। मामले को संज्ञान में लेते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही यातायात पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और वायरल वीडियो के आधार पर दोनों बाइक चालकों की पहचान कर ली। जांच के बाद दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन […]

Noimg

करंट लगने से डीईओ झुलसे ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नारायणपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) अनिमेष कुमार झा बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जाता है कि नगरपारा निवासी अनिमेष कुमार झा किसी कार्य के दौरान अचानक बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं दूसरी घटना में नारायणपुर गांव निवासी नरेश प्रसाद यादव (78) को एक आवारा सांड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया कि वृद्ध अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे, तभी अचानक सांड ने […]

Noimg

रंगदारी वसूली मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया. खरीक थाना पुलिस ने रंगदारी वसूली के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नया टोला विशपुरिया निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को खरीक थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि अम्भो–ध्रुवगंज सड़क मार्ग पर दो अपराधी हथियार का भय दिखाकर राहगीरों एवं वाहन चालकों से रंगदारी वसूल रहे हैं। सूचना मिलते ही खरीक थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना […]

Noimg

मैट्रिक परीक्षा के दौरान भीषण जाम, परीक्षार्थी व अभिभावक रहे परेशान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान मंगलवार को बाजार क्षेत्र में करीब दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया बाजार में बड़े वाहनों द्वारा ट्रक एवं ट्रैक्टर से सामान अनलोड किया जा रहा था। इसी कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते इंटर स्तरीय प्लस टू विद्यालय से लेकर महाराज जी चौक तथा सावित्री पब्लिक स्कूल तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हुई, […]

Noimg

चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त मामले में नवगछिया के ज्वैलरी दुकानदार हिरासत में || GS NEWS

Chanchal Jha0

पुलिस की कार्रवाई से ज्वेलरी दुकानदारों के बीच मचा हड़कंप भागलपुर। चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में कदवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवगछिया बाजार स्थित एक ज्वैलरी दुकानदार को हिरासत में लिया है। यह मामला जेवर साफ करने के बहाने सोना और चांदी चोरी करने की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कदवा थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जेवर साफ करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। आरोप है कि ठग जेवरों को केमिकल में डालकर साफ करने का झांसा देते थे और इसी दौरान सोना एवं चांदी चोरी कर फरार हो जाते […]

Noimg

नवगछिया में त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भव्य शोभायात्रा के साथ प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच शांतिपूर्ण प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन बाबा जगतपति नाथ महादेव, माता पार्वती सहित स्थापित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन किया गया। ज्ञात हो कि श्री श्री 108 श्री महाशिवरात्रि कमेटी द्वारा यह भव्य आयोजन विगत कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। तीन दिनों तक मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और शिवभक्तों की […]

Noimg

नवगछिया में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, सफल खिलाड़ियों को मिलेगा प्रमाण पत्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन नवगछिया स्थित हाई स्कूल मैदान में किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी सह कोच घनश्याम प्रसाद थे। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो हाथ और पैर से लड़ी जाने वाली एक प्रभावशाली युद्ध कला है, जिसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है तथा यह एक ओलंपिक खेल भी है। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो सीखने से शारीरिक फिटनेस बेहतर होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित होती है। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच जेम्स, मोनी कुमारी, मो. नाजिम, धर्मचंद भगत, संजय सिंह सहित अन्य खेल प्रशिक्षक […]