Category Archives: नवगछिया

Noimg

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, खाते से 69,885 रुपये की अवैध निकासी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा एक युवक के बैंक खाते से 69,885 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव निवासी सुखदेव सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसका खाता आईडीबीआई बैंक में है, जिसमें कुल 70,297 रुपये जमा थे। 18 फरवरी को फोन-पे के माध्यम से खाते की राशि जांच करने पर उसे पैसों की निकासी की जानकारी मिली। इसके बाद जब उसने बैंक के मोबाइल ऐप से खाते का विवरण निकाला, तो पाया कि […]

Noimg

बिनटोली गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के बिनटोली गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिनटोली निवासी सीताराम मंडल का गांव के ही राजेश पासवान की पत्नी सुलचना देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी […]

Noimg

आभूषण साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरजिलीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व आभूषण बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : आभूषणों की साफ-सफाई और पॉलिश करने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरजिलीय गिरोह का नवगछिया पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 76 हजार रुपये नकद राशि तथा ठगी किए गए आभूषण भी बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को कदवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति गांवों में घूम-घूमकर आभूषण साफ करने एवं पॉलिश करने के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। इसी दौरान आरोपियों ने दो महिलाओं के सोने के आभूषण साफ करने का झांसा देकर अपने कब्जे में लिया और फरार हो गए। घटना के […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ || GS NEWS

Chanchal Jha0

कबड्डी व खो-खो मुकाबलों में दिखा छात्रों का उत्साह नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स कैंपस में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रज्ञा भारती ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में खेलों को लेकर विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार साहू एवं प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक राम कुमार साहू ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे […]

Noimg

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा आयोजित, 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के चौठारी पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजित भंडारे में लगभग 15 से 20 हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के लिए पूरी, सब्जी, खीर एवं बुंदिया की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। भंडारे की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं हेतु […]

Noimg

सन वैली के उपप्रधानाचार्य कुंदन कुमार को ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार’ से किया जाएगा सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सन वैली पब्लिक स्कूल के उपप्रधानाचार्य कुंदन कुमार को ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह आगामी 22 फरवरी को भागलपुर में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के साहित्यकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो। कुंदन कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। वे नन्हे-मुन्ने […]

Noimg

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, नवगछिया स्टेशन पर छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में नवगछिया रेलवे स्टेशन पर छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी और त्योहार के समय होने वाली भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल छह स्पेशल ट्रेनों के नवगछिया स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त दो से तीन और होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव को लेकर भी संभावना बनी हुई है। रेलवे द्वारा लगातार यात्रियों […]

Noimg

मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्राओं की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल; बाइक चालक मायागंज रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी जीरो माइल चौक के समीप बुधवार को मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं की बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दो छात्राएं समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लत्तीपुर गांव निवासी निधि कुमारी पिता – रंजीत यादव, पूजा कुमारी पिता – राज कुमार यादव तथा हिमांशु कुमार पिता – राज कुमार यादव मोटरसाइकिल से खरीक के लत्तीपुर से श्री लाल जी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान तेतरी जीरो माइल चौक के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक […]

Noimg

ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित बरुण बाबुल का ज्ञान वाटिका विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह || GS NEWS

Chanchal Jha0

बरुण बाबुल नें छात्र छात्राओं के बीच साझा किया अपना अनुभव नवगछिया : ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित होने के उपरांत बुधवार को जीएस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल का ज्ञान वाटिका विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अपने जीवन अनुभव, पत्रकारिता यात्रा और सफलता के सूत्र साझा किए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव नीलेश कुमार झा के द्वारा स्वागत उद्घोषणा के साथ हुई। इस अवसर पर बरुण बाबुल ने विद्यालय द्वारा दिए गए आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के बीच आकर अपने अनुभव साझा करना उनके […]

Noimg

नशे में मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, परबत्ता पुलिस की कार्रवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र में नशे की हालत में पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी टुन्ना दास के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसका पति टुन्ना दास शराब के नशे में घर पर गाली-गलौज कर रहा है और उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को नशे की हालत में पकड़ लिया। इसके बाद उसे परबत्ता थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। परबत्ता थाना […]