Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, विवाहिता ने पति सहित चार पर लगाया आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा अंततः घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार विवाहिता की शादी 11 दिसंबर 2023 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में संपन्न हुई थी। विवाह के शुरुआती कुछ महीनों तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये नकद तथा एक चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी […]

Noimg

मैट्रिक परीक्षा 2026 आज से,लेकर प्रशासन सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : मैट्रिक परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्ती बढ़ा दी गई है। 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। प्रशासन की ओर से सभी केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में कदाचार या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया […]

Noimg

चापाकल के गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां चापाकल के गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना बच्ची के ननिहाल लक्ष्मीनिया कदवा गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बच्ची की पहचान पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलमबाग निवासी बिदेश्वरी मंडल की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने ननिहाल आई हुई थी और खेलते-खेलते घर के पास स्थित चापाकल के गड्ढे के समीप पहुंच गई। इसी दौरान वह गड्ढे में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को जब काफी देर तक बच्ची दिखाई […]

Noimg

मध्य विद्यालय घुसकी टोला में विवाद, प्रधानाध्यापिका ने महिला थाना में सुरक्षा की लगाई गुहार|| GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड के मध्य विद्यालय घुसकी टोला की प्रधानाध्यापिका पिंकी प्रियंका ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रधानाध्यापिका द्वारा दिए गए आवेदन में विद्यालय की एक शिक्षिका एवं उनके पुत्र पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन के अनुसार विद्यालय में कार्यरत विशिष्ट शिक्षिका कुमारी रेखा कुमारी के पुत्र रितेश यादव अक्सर विद्यालय परिसर में आकर अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हैं और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। प्रधानाध्यापिका ने आरोप लगाया है कि रितेश यादव विद्यालय में आकर लगातार वीडियो बनाते रहते हैं, जिससे विद्यालय की अन्य महिला शिक्षिकाएं असहज महसूस करती हैं। प्रधानाध्यापिका के अनुसार 14 फरवरी को […]

Noimg

महाशिवरात्रि पर जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भव्य कार्यक्रम || GS NEWS

Chanchal Jha0

दिनभर गूंजती रही शहनाई से भक्तिमय हुआ माहौल नवगछिया के गोपाल गौशाला परिसर स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का क्रम सोमवार को जलधारी आयोजन के साथ जारी रहा। रविवार रात महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान जगतपति नाथ महादेव एवं माता पार्वती के पारंपरिक विवाह उत्सव का भव्य आयोजन किया गया था, जिसके उपरांत सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जलधारी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में स्थापित की गई भगवान जगतपति नाथ महादेव एवं माता पार्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना दिनभर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान के साथ की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों […]

Noimg

22 फ़रवरी को होगा SHRI RAM LAL PARMOD KUMAR का Grand Opening, मेकिंग चार्ज मात्र 7.7%, किसी भी गोल्ड ज्वेलरी पर,बेहतरीन कलेक्शन के साथ उतरेगा नवगछिया बाजार में

Chanchal Jha0

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के आभूषण प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर सामने आया है। श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स, द्वारा देश-विदेश में प्रतिष्ठित KISNA Diamond & Gold Jewellery (By Hari Krishna Group) का भव्य शुभारंभ नवगछिया में पहली बार किया जा रहा है। यह भव्य उद्घाटन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 11:30 बजे से महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पास, नवगछिया में होगा। इस ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों को नवगछिया में पहली बार ऐसा जबरदस्त ऑफर मिलने जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर सभी 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र फ्लैट 7.7% मेकिंग चार्ज लिया जाएगा, जो आम दिनों की तुलना में बेहद किफायती और लाभकारी है। इसके साथ ही ग्राहकों के […]

Noimg

22 फ़रवरी को होगा SHRI RAM LAL PARMOD KUMAR का Grand Opening, मेकिंग चार्ज मात्र 7.7%, किसी भी गोल्ड ज्वेलरी पर,बेहतरीन कलेक्शन के साथ उतरेगा नवगछिया बाजार में 

Barun Kumar Babul0

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के आभूषण प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर सामने आया है। श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स, द्वारा देश-विदेश में प्रतिष्ठित KISNA Diamond & Gold Jewellery (By Hari Krishna Group) का भव्य शुभारंभ नवगछिया में पहली बार किया जा रहा है। यह भव्य उद्घाटन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 11:30 बजे से महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पास, नवगछिया में होगा। इस ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों को नवगछिया में पहली बार ऐसा जबरदस्त ऑफर मिलने जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर सभी 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र फ्लैट 7.7% मेकिंग चार्ज लिया जाएगा, जो आम दिनों की तुलना में बेहद किफायती और लाभकारी है। इसके साथ ही ग्राहकों के […]

Noimg

22 फ़रवरी को होगा SHRI RAM LAL PARMOD KUMAR का Grand Opening, मेकिंग चार्ज मात्र 7.7%, किसी भी गोल्ड ज्वेलरी पर,बेहतरीन कलेक्शन के साथ उतरेगा नवगछिया बाजार में 

Barun Kumar Babul0

  नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के आभूषण प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर सामने आया है। श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स, द्वारा देश-विदेश में प्रतिष्ठित KISNA Diamond & Gold Jewellery (By Hari Krishna Group) का भव्य शुभारंभ नवगछिया में पहली बार किया जा रहा है। यह भव्य उद्घाटन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 11:30 बजे से महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पास, नवगछिया में होगा। इस ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों को नवगछिया में पहली बार ऐसा जबरदस्त ऑफर मिलने जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर सभी 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र फ्लैट 7.7% मेकिंग चार्ज लिया जाएगा, जो आम दिनों की तुलना में बेहद किफायती और लाभकारी है। इसके साथ ही ग्राहकों […]

Noimg

बरुण बाबुल को ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलने पर सुजीत सिंह ने दी बधाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : जीएस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर “ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर रंगरा प्रखंड के मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सुजीत सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बरुण बाबुल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर समाज की आवाज को मजबूती से उठाया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन और निष्पक्ष पत्रकारिता का परिणाम है। उन्होंने बरुण बाबुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी तरह समाज […]

Noimg

महाशिवरात्रि पर निकली बाबा भोले की भव्य विवाह बारात झांकी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर एवं बिहपुर रेलवे जीआरपी कॉलोनी स्थित बाबा आरक्षीनाथ महादेव मंदिर से शाम के समय बाबा भोले के विवाह बारात की भव्य झांकी निकाली गई। बाबा सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर से निकली झांकी में बाबा भोले की बारात को मां वाम काली पूजा कमेटी के प्रधानमंत्री गौरव शर्मा ने विधिवत विदा किया। बारात में श्रद्धालु विभिन्न देवी-देवताओं के रूप धारण कर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। बारात के सफल संचालन में नीरज, चंदन, राजेश, जीवन, संतोष, मिलन, ज्ञानदेव कुमार, हरि साह, करण, मुन्ना, धर्मेंद्र, धनश्याम पोद्दार, अतिलाल एवं राजा सहित कई […]