Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया के गोपाल गौशाला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में नवगछिया के गोपाल गौशाला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला आयोजित किया गया हैं । इस अवसर पर ओम् शांति परिवार की परम उपासक अनिता दीदी, मुकुटमणि दीदी और रत्ना दीदी की उपस्थिति रही। मेले में विशेष रूप से द्वादश ज्योर्तिलिंग का सुन्दर छवि तैयार की गई, जिसे भक्तगण दर्शन कर सकें। कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यह मेला 6 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से संध्या 07:00 बजे तक आयोजित रहेगा। Chanchal Jha

Noimg

अभाविप नवगछिया इकाई का पुनर्गठन, श्रीओम सिंह बने नगर अध्यक्ष और शुभम कुमार नगर मंत्री ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नवगछिया इकाई का पुनर्गठन किया गया। पुरानी इकाई का भंग निवर्तमान नगर मंत्री विक्की मिश्रा ने किया। नई कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने की। नवगठित कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष के पद पर श्रीओम सिंह और नगर मंत्री के पद पर शुभम कुमार को नियुक्त किया गया। नगर उपाध्यक्ष में विपुल चौधरी, राम कुमार साहू, कौशल जयसवाल, देव प्रसाद सिंह, रितेश ठाकुर और मिथिलेश झा शामिल हैं। नगर सह मंत्री के रूप में मानस चिरानिया, शिवम झा, सूरज यादव, प्रिंस पोद्दार और दीपा कुमारी को चुना गया। स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एस.एफ.डी.) का संयोजक ऋतु राज प्रिंस और सह संयोजक कृष्णा होंगे। स्टूडेंट्स फॉर सेवा (एस.एफ.एस.) का संयोजक हर्ष […]

Noimg

कटिहार-बरौनी रेलखंड में डीआरएम का कटरिया स्टेशन पर निरीक्षण, यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के सभी स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान डीआरएम कटरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद थे और उन्होंने डीआरएम का सामूहिक रूप से स्वागत किया। डीआरएम ने स्टेशन में सभी कर्मचारियों के साथ रूटीन निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने नौ सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपकर स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में अतिरिक्त यात्री शेड का निर्माण, प्रतीक्षालय की सुविधा, ई-पेमेंट सुविधा और अन्य स्टेशनों से कटरिया स्टेशन पर टिकट न मिलने जैसी समस्याओं को शामिल किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनुराग […]

Noimg

नवगछिया में नव निर्मित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार ||GS NEWS

DESK20260

नवगछिया : महज चार माह पूर्व उद्घाटन किए गए नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज और हनुमान मंदिर के पास स्थित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार देखने को मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। नवगछिया के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली यह ओवरब्रीज सीधे नवगछिया बाजार को जोड़ती है और क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के सामने और हनुमान मंदिर के पास दोनों स्थानों पर सिगमेंट के जॉइंट में दरार दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग इसे देखकर भयभीत हैं और ओवरब्रीज पर वाहन लेकर जाने और आने से परहेज कर रहे हैं। अगर मरम्मत के लिए ओवरब्रीज को बंद किया गया, तो नवगछिया बाजार, अनुमंडल […]

Noimg

विधायक ई. शैलेंद्र की पहल पर शिक्षा मंत्री का निर्देश, विद्यालय तक रास्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । बिहार विधानसभा के सदन में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र द्वारा उठाए गए तारांकित प्रश्न के जवाब में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मुख्य सड़क से विद्यालय तक रास्ता उपलब्ध कराने को लेकर ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया है। विधायक इं. शैलेंद्र ने सदन में बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव स्थित रास्ताविहीन उत्क्रमित मध्य विद्यालय का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि विद्यालय से मुख्य सड़क की दूरी लगभग 600 मीटर है और बच्चों को मात्र तीन फीट चौड़ी पगडंडी से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि इस संबंध में बिहपुर अंचलाधिकारी को जिला कार्यालय के पत्रांक […]

Noimg

चोरी गई मोबाइल के साथ अभियूक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध नवगछिया । 13 दिसंबर 2025 को वादी मीर कासिम द्वारा आवेदन दिया गया कि नवगछिया थाना अंतर्गत मुमताज मोहल्ला स्थित इनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा 03 मोबाइल एवं पैसे की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 416/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में मंगलवार को कांड में चोरी गई तीनों मोबाइल को बरामद करते हुए संलिप्त अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोड़ निवासी नीतीश कुमार पिता ब्रह्मदेव कुमार को गिरफ्तार एवं 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha