Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया अस्पताल में इमरजेंसी में मरीज तड़पता रहा, चिकित्सक ड्यूटी से नदारद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इमरजेंसी सेवा की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जहर सेवन किए एक मरीज को लेकर परिजन इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भटकते रहे, जबकि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अस्पताल परिसर से बाहर चौराहे पर चाय पीते पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी में मरीज दर्द से कराह रहा था और परिजन चिकित्सक की तलाश करते रहे, लेकिन काफी देर तक डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पिंकेश मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि संबंधित चिकित्सक बिना अनुमति ड्यूटी छोड़कर बाहर गए थे। उपाधीक्षक द्वारा फोन किए जाने पर चिकित्सक अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों के बीच तीखी बहस भी […]

Noimg

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा में श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नवगछिया क्षेत्र में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का भव्य पूजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मां शारदे की आराधना कर ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शनिवार को श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने सहौरा में आयोजित मां सरस्वती पूजा कार्यक्रम में भाग लिया और क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान मां शारदे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। Chanchal Jha

Noimg

सरस्वती पूजा : कुम्हार पट्टी में केदारनाथ धाम की अद्भुत झलक || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया क्षेत्र में इस वर्ष सबसे सुंदर और भव्य पूजा पंडाल कुमार पट्टी वार्ड संख्या 26 में तैयार किया गया है, जो अपनी भव्यता और कलात्मकता के कारण लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। केदारनाथ धाम की तर्ज पर निर्मित यह पंडाल देखने वालों को मानो हिमालय की गोद में बसे पवित्र धाम का एहसास कराता है। इस अद्वितीय पंडाल का निर्माण स्थानीय युवाओं द्वारा सामूहिक प्रयास से किया गया है। युवाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद दिन-रात मेहनत कर इस पंडाल को साकार किया है। पंडाल में केदारनाथ मंदिर की वास्तुकला, पहाड़ी स्वरूप और धार्मिक वातावरण को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। बताया जा रहा है […]

Noimg

कटरिया रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध चोर को ग्रील से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : कटरिया रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध चोर के साथ की गई बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्टेशन परिसर में एक युवक को ग्रील से बांधकर भीड़ द्वारा लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि “मारेगा नहीं तो सुधरेगा कैसे”, जिससे भीड़ की मानसिकता और घटना की गंभीरता स्पष्ट होती है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि मौके पर रेलवे पुलिस या स्थानीय पुलिस मौजूद क्यों नहीं थी और यदि थी तो उन्होंने समय रहते हस्तक्षेप क्यों नहीं किया। वीडियो में […]

Noimg

आर्मी जवान से 14.90 लाख की साइबर ठगी मामले में नवगछिया से कोई संबंध नहीं, जांच में हुआ स्पष्ट || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : आर्मी जवान से 14.90 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस घटना का नवगछिया से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का शिकार हुए आर्मी जवान गोविंद कुमार द्वारा नवगछिया साइबर थाना में आवेदन दिया गया था, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। इस संबंध में साइबर डीएसपी सह नवगछिया साइबर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि आवेदक का नवगछिया से कोई कनेक्शन नहीं है। आर्मी जवान गोविंद कुमार वर्तमान में जलंधर में ड्यूटी पर तैनात हैं और उनका पैतृक घर सासाराम में है। पुलिस के अनुसार, आवेदक अपने […]

Noimg

बाल भारती में श्रद्धा और उल्लास के साथ मां सरस्वती की हुई पूजा अर्चना || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी पूरी आस्था के साथ शामिल रहे। पूजा कार्यक्रम के दौरान विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती की आराधना की गई। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक प्रार्थना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका एवं समिति के सम्मानित सदस्य नरेश केडिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सचिव अभय […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के स्थानीय बाल भारती विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा विधिवत रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूरे नियम और निष्ठा के साथ पूजा की गई। पूजा के दौरान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना, क्षमा याचना एवं प्रार्थना की गई। मां शारदे की जयकार और जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: नवगछिया शहर के मखाताकिया स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव बड़े भक्तिभाव और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। मां सरस्वती की वंदना, आरती और जयघोष से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। कक्षा 10 की छात्र-छात्राओं द्वारा माता की स्तुति प्रस्तुत की गई। पूजन-अर्चना विद्यालय के नए खेलकूद वाले परिसर में संपन्न हुई। शनिवार को मां सरस्वती की प्रतिमा का स्थानीय पोखर में विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रामकुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्राचार्य अमित कुमार सिंह, शिक्षक सुरेश सिंह, सहित सभी शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही, इमरजेंसी छोड़कर निजी क्लीनिक में रहे थे इलाज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अफ़ज़ल अस्पताल छोड़कर परिसर से बाहर रोड के सामने स्थित एक निजी मेडिकल सह हेल्थ क्लीनिक में मरीजों का इलाज करते पाए गए। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में दर्जनों मरीज इलाज के इंतजार में पड़े रहे, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर मरीजों और उनके परिजनों ने विरोध किया और इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार को दी। अस्पताल प्रबंधक मौके पर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक अस्पताल के अंदर नहीं मिले। इसके बाद सुरक्षा गार्ड को चिकित्सक को बुलाने का निर्देश दिया गया। स्थानीय युवकों द्वारा बनाए गए […]

Noimg

नवगछिया में पिता-पुत्र के बीच मारपीट, मोहम्मद राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में शुक्रवार को आपसी विवाद के दौरान पिता और पुत्र के बीच मारपीट की घटना सामने आई। इस दौरान मोहम्मद राहुल कुमार (पिता—मोहम्मद रियासत) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार मोहम्मद राहुल कुमार अक्सर शराब के नशे में घर में विवाद करते थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार को पिता और पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान राहुल कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डायल […]