0
(0)

नवगछिया के स्थानीय बाल भारती विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।

विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा विधिवत रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूरे नियम और निष्ठा के साथ पूजा की गई। पूजा के दौरान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना, क्षमा याचना एवं प्रार्थना की गई। मां शारदे की जयकार और जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिभाव से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत शुक्रवार की देर संध्या विद्यालय परिसर में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्ति गीतों के माध्यम से माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया।

कुल मिलाकर बाल भारती विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और सांस्कृतिक उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: