January 23, 2026
बाल भारती विद्यालय में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के स्थानीय बाल भारती विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा विधिवत रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूरे नियम और निष्ठा के साथ पूजा की गई। पूजा के दौरान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना, क्षमा याचना एवं प्रार्थना की गई। मां शारदे की जयकार और जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर […]