Category Archives: नवगछिया

Noimg

श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भूमि पूजन, महाशिवरात्रि पर सात दिवसीय होगा भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष के शुभ अवसर पर 1 जनवरी को पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन का आयोजन किया गया। यह भूमि पूजन आगामी श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर किया गया, जो महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सात दिवसीय रूप से आयोजित होगी। यह धार्मिक आयोजन मालपुर (बांध), बड़ी मकन्दपुर, नवगछिया, भागलपुर में संपन्न होगा। भूमि पूजन के अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा आयोजन की तैयारी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ की जाएगी। इसके पश्चात 8 फरवरी […]

Noimg

भवानीपुर में सड़क तोड़कर जल नल योजना का पाइप बिछाने का विरोध, ग्रामीणों की पहल से मामला शांत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर में जल नल योजना के तहत सड़क तोड़कर पाइप बिछाने के कार्य को लेकर ग्रामीणों में असंतोष पैदा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को तोड़कर पाइप लगाने का विरोध किया और कहा कि खाली जगह पर ही पाइप लगाया जाना चाहिए। मामला घुसकी टोला, भवानीपुर का है। जानकारी के अनुसार, योजना के तहत सड़क खोदकर पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था, लेकिन दोनों तरफ घर होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा था। इस पर ग्रामीणों में हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की पहल और बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। समाधान के अनुसार, पाइप को केवल खाली जगहों पर ही बिछाया जाएगा और सड़क को न तोड़कर सुरक्षित […]

Noimg

नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर में नववर्ष के अवसर पर भक्तों का उमड़ा सैलाब || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में 1 जनवरी 2026 अंग्रेजी नववर्ष पर भक्तों की अपार भीड़ देखी गई। नववर्ष के पहले दिन मंदिर भक्तों की पहली पसंद बना और हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर नए साल की शुरुआत की। भक्तों ने पूरे दिन मंदिर में दर्शन-अर्चना की और बाबा के मनमोहक श्रृंगार का आनंद लिया। विशेष रूप से आयोजित संध्या आरती में मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में बदल गया, जहां हर ओर भक्ति का अनुभव किया गया। मंदिर के महंत एवं कमिटी ने बताया कि नववर्ष पर श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ ने मंदिर का वैभव बढ़ा दिया और यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत मनोरम और आध्यात्मिक अनुभव बन गया। भक्तों ने बाबा […]

Noimg

पकरा में सड़क हादसा, दो गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। तेतरी पकरा क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान गोनरचक के अवधेश सिंह के पुत्र अनमोल कुमार (24) और पकरा के चंद्र भूषण राय के पुत्र ललन राय के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनमोल कुमार तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। इसी दौरान सामने से काम करके घर लौट रहे साइकिल सवार ललन राय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने […]

Noimg

लायंस क्लब नवगछिया टाउन ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए लायंस क्लब नवगछिया टाउन की ओर से मुमताज मुहल्ला स्थित क्लब सदस्य लायन सैयद अहमद उर्फ मुन्ना हाजी के निवास पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल सौ कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब नवगछिया टाउन के अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानियां ने की, जबकि संचालन का दायित्व क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने निभाया। कंबल वितरण कार्यक्रम के संयोजक लायन सैयद अहमद और मुन्ना हाजी थे, जिनके प्रयास से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, […]

Noimg

नवगछिया में भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ 36 वां श्री श्याम महोत्सव दो दिनों तक गूंजे भजनों के स्वर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल न्यास, नवगछिया के तत्वावधान में 36वें श्री श्याम महोत्सव का भव्य दो दिवसीय आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पुराने वर्ष की विदाई और नववर्ष के स्वागत के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया स्थित प्रांगण में बड़े ही धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, छप्पन भोग, 30 घंटे की अखंड ज्योत, दिव्य दर्शन और विशाल भंडारा रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर मनोकामनाएं मांगीं। संपूर्ण आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो […]

Noimg

नवगछिया-कटरिया मार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, कोच का शीशा टूटा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया और कटरिया स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार पासी ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन आठ बजकर 20 मिनट पर पहुँचनी थी, लेकिन गाड़ी चार घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुँची। उन्होंने बताया कि नवगछिया स्टेशन से खुलने के बाद राजधानी एक्सप्रेस कटरिया स्टेशन से पहले पत्थरबाजी का शिकार हुई। इस घटना में कोच संख्या एच-वन के केबीन डी के बर्थ नंबर 11 और 12 का शीशा टूट गया। आरपीएफ थाना नवगछिया में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी आरपीएफ हेड कांस्टेबल मु. कलीम अंसारी और राजीव रंजन के बयान पर दर्ज की गई है। मु. कलीम अंसारी ने […]

Noimg

साधोपुर गांव में भागवत कथा महोत्सव का भव्य उद्घाटन, जिप अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने किया संबोधित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी पंचायत स्थित साधोपुर गांव में आयोजित भागवत कथा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं को सबोधित भी किया । कार्यक्रम में कथा वाचिका उमा शक्ति ने धर्म, कर्म, भक्ति, संस्कार और सदाचार पर आधारित प्रेरक प्रवचन दिया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। जिप अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने कहा कि भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने भागवत महिमा का स्मरण करते हुए क्षेत्रवासियों की उन्नति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा […]

Noimg

भारत-नेपाल बॉल बैडमिंटन सीरीज: भारतीय टीम की घोषणा, बिहार के निधि और विनोद शामिल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : नेपाल के बीरगंज, काठमांडू और बिराटनगर शहर में 1 से 5 जनवरी तक आयोजित होने वाली भारत-नेपाल बॉल बैडमिंटन (पुरुष और महिला) तीन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव ने की। पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 1 जनवरी को बीरगंज में, दूसरा 3 जनवरी को काठमांडू में और तीसरा व अंतिम मैच 5 जनवरी को बिराटनगर में खेला जाएगा। भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व आर. सूर्या (तमिलनाडु) और महिला टीम का नेतृत्व एफ. प्रीति (तमिलनाडु) करेंगी। भारतीय महिला टीम के प्रशिक्षक महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय, मैनपुरा, पटना के शारीरिक शिक्षा शिक्षक गौरी शंकर होंगे, […]

Noimg

नवगछिया पुलिस ने 2025 में दर्ज की उपलब्धियों की लंबी सूची, अपराधियों पर कसा शिकंजा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। वर्ष 2025 नवगछिया पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। इस वर्ष पुलिस ने 22 कांडों में शामिल 61 आरोपितों को सजा दिलवाई और कानून के कठोर प्रहार से अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया। सालभर के दौरान तीन मीनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। साइबर थाना की पुलिस ने 2 लाख 6 हजार रुपये रिकवर करवाए। ऑपरेशन मुस्कान के तहत 55 चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। इसके अलावा टॉप टेन अपराधियों में शामिल कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। साल 2025 में हत्या के 59 आरोपित, लूट के 31 आरोपित, चोरी के 49 आरोपित और महिला संबंधित अपराधों में 32 आरोपित गिरफ्तार किए गए। साथ ही पुलिस ने […]