Category Archives: नवगछिया

Noimg

गरैया में जमीन विवाद के दौरान मारपीट, गंभीर रूप से घायल किसान मायागंज रेफर – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गरैया निवासी रामोतार यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम रंजीत यादव अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और पहले मारपीट की, फिर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घटना के समय रंजीत बासा पर भैस का दूध दुह रहे थे। तेज हथियार रंजीत के सिर में लगी है और दाहिने पैर में भी जख्म के निशान हैं। घटना की सूचना परिजनों ने मिलते ही परवत्ता थाना को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते […]

Noimg

खरीक में तेज रफ्तार कार हादसा, नववर्ष मनाने जा रहे पप्पू कुमार की दर्दनाक मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस के खरीक थाना क्षेत्र के रामगढ़-लगदहा 14 नंबर सड़क पर गुरुवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार की वजह से उजले रंग की टीयैगो कार (नंबर बीआर 10 एएम 6105) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई और सामने लगे पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक सहित चार व्यक्ति घायल हुए, जिसमें एक व्यक्ति रंजीत के रूप में खरीक पीएचसी पहुंचते ही इलाज से पूर्व ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा स्थान निवासी पप्पू कुमार (42 वर्ष) पुत्र प्रकाश मोदी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार चार दोस्त नववर्ष के अवसर पर पार्टी मनाने जा रहे थे। पप्पू कुमार अपने मित्रों के […]

Noimg

चापरहाट हाई स्कूल में संस्थापक महावीर सिंह की धूमधाम से मनाई 125वीं जयंती || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय महावीर सिंह की 125वीं जयंती बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उनके स्मरण में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बोलते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि महावीर सिंह त्याग और बलिदान के साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने सुदूर दियारा इलाके में शिक्षा का अलख जगाने के लिए अपनी बेशकीमती जमीन दान कर दशकों पूर्व इस विद्यालय की स्थापना की। उनका यह योगदान आज भी शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पूर्व मुखिया एवं शिक्षाविद् रघुवंश प्रसाद सिंह राकेश ने […]

Noimg

नवगछिया क्रिकेट अकादमी का गठन, युवाओं को मिलेगा शानदार प्रशिक्षण का अवसर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नववर्ष के शुभ अवसर पर नवगछिया के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अध्याय शुरू हुआ है। नवगछिया के एक निजी आवास पर नवगछिया क्रिकेट अकादमी का विधिवत गठन किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित मंच प्रदान करना है। अकादमी के गठन के दौरान सर्वसम्मति से राजेश कुमार झा को अध्यक्ष, प्रफुल्ल कुमार सिंह को सचिव, निलेश कुमार झा को संयुक्त सचिव, संतोष बब्बू को कोषाध्यक्ष तथा नीतीश कुमार को निदेशक नियुक्त किया गया। वहीं सदस्य के रूप में आशुतोष कुमार, पंकज कुमार, अवनीश कुमार, आशुतोष कुमार (मुरारी) तथा अरुण कुमार भगत को शामिल किया गया है। नवगछिया क्रिकेट अकादमी के कोच के रूप में राज सिंह नवीन एवं अनुराग साह […]

Noimg

नवगछिया में 36वां श्री श्याम महोत्सव संपन्न, भव्य भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया में श्री श्याम भक्त मंडल न्यास द्वारा आयोजित 36वां श्री श्याम महोत्सव भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के समापन के अवसर पर मारवाड़ी विवाह भवन में भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें लगभग दो हजार महिलाएं और पुरुष शामिल होकर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ बाबा की जय-जयकार की। आयोजन को सफल बनाने में महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इसमें पूजा रूगटाँ, रिम्पा केडिया, स्वेता बुबना, बबिता केडिया, वर्षा डिबरेवाल, प्रीती चिरानियाँ, प्रियंका केडिया, बिणा सर्राफ, कंचन खेमका, निशा चौधरी, पूजा चौधरी, सीमा चौधरी, बिणा चौधरी, मोना हिसारिया, सरिता यादुका, सोनम चिरानिया, रिया रियानिया, शशी चिरानिया, नितु चिरानियाँ, […]

Noimg

श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भूमि पूजन, महाशिवरात्रि पर सात दिवसीय होगा भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष के शुभ अवसर पर 1 जनवरी को पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन का आयोजन किया गया। यह भूमि पूजन आगामी श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर किया गया, जो महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सात दिवसीय रूप से आयोजित होगी। यह धार्मिक आयोजन मालपुर (बांध), बड़ी मकन्दपुर, नवगछिया, भागलपुर में संपन्न होगा। भूमि पूजन के अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा आयोजन की तैयारी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ की जाएगी। इसके पश्चात 8 फरवरी […]

Noimg

भवानीपुर में सड़क तोड़कर जल नल योजना का पाइप बिछाने का विरोध, ग्रामीणों की पहल से मामला शांत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर में जल नल योजना के तहत सड़क तोड़कर पाइप बिछाने के कार्य को लेकर ग्रामीणों में असंतोष पैदा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को तोड़कर पाइप लगाने का विरोध किया और कहा कि खाली जगह पर ही पाइप लगाया जाना चाहिए। मामला घुसकी टोला, भवानीपुर का है। जानकारी के अनुसार, योजना के तहत सड़क खोदकर पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था, लेकिन दोनों तरफ घर होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा था। इस पर ग्रामीणों में हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की पहल और बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। समाधान के अनुसार, पाइप को केवल खाली जगहों पर ही बिछाया जाएगा और सड़क को न तोड़कर सुरक्षित […]