Category Archives: बिहार

नवगछिया: सेमापुर आउट पोस्ट पर तैनात आरपीएफ जवान की राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के सेमापुर स्टेशन के आउट पोस्ट तैनात आरपीएफ जवान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पोस्ट खुटहा ग्राम मुकेरिया निवासी पवन कुमार 46 वर्ष की मौत 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई है. रेलवे कर्मी की ट्रेन की चपेट में मौत होने की सूचना मिलने पर नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दूबे, जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद दल बल के साथ स्थल पर पहुचें। जहां पुलिस ने रेलवे कर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दूबे ने बताया कि आरपीएफ जवान पवन कुमार का बुधवार को 16.00 से 24.00 बजे तक सील चेकिंग की ड्यूटी में तैनात थे. अप लाइन में गाड़ी […]

नवगछिया में पिकअप वैन चालक से एक लाख 32 हजार की लूट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार हथियार बंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम परबत्ता के बोड़वा चौक के पास 14 नवर सड़क पर हुई घटना नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा मोड़ के पास 14 नंबर सड़क पर बाईक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने पिकअप वैन चालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने पिकअप वैन चालक के पास से एक लाख 32 हजार रुपया नगद, दो मोबाइल सहित अन्य सामानों की लूट की है. घटना के संदर्भ में पीड़ित पिकअप वैन चालक नाथनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बैरिया दियारा निवासी प्रमोद कुमार पिता राम मंडल ने परबत्ता थाना में आवेदन दिया है. चालक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि वाह मोहनपुर नाथनगर से पिकअप वैन पर […]

नवगछिया: आपराध की योजना बना रहे दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एक देशी कट्टा, एक गोली एवं दो मोबाइल फोन बरामद नवगछिया थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर कलबलिया धार के पास देर रात नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधियों को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई में अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन अपराधी भागने में सफल रहे हैं. गिरफ्तार अपराधियों में नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी बबलू शर्मा एवं कहलगांव निवासी प्रमोद मंडल शामिल हैं. अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि देर रात सूचना मिली थी कि विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर […]

गोपालपुर: जल संसाधन विभाग के वरीय अभियंताओं की टीम ने किया इस्माइलपुर -बिंद टोली के विभिन्न स्परों का निरीक्षण GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – बुधवार की दोपहर को इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच विभिन्न स्परों का निरीक्षण बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजा प्रसाद सिंह,मुख्य अभियंता ई एसएस पांडे,अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान ,विशेष रूप से प्रतिनियुक्त अधीक्षण अभियंता ई सियाराम पासवान ,प्रभारी कार्यपालक अभियंता ई युगेश्वर पासवान ने विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये. बताते चलें कि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. जिस कारण स्पर संख्या छह पर पानी का दवाब काफी बढ गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोन नदी से गंगा नदी में बडी मात्रा में पानी का प्रवाह किये जाने के कारण आने वाले एक -दो दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि […]

नवगछिया: कुख्यात अपराधी सिंटु यादव बीरबन्ना से गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : कोसी दियारा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया निवासी सिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिंटू यादव फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी लेकिन वह बच निकलता था. बुधवार को सूचना मिली थी कि सिंटू यादव भवानीपुर ओपी के बिरबन्ना गांव में छिपा हुआ है. सूचना के आलोक में नदी थानाध्यक्ष महताब खा, सअनि ओमप्रकाश ठाकुर एवं पुलिस बल द्वारा कार्रवाई की गई. इस दौरान भवानीपुर ओपी के सहयोग से सिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि सिंटू यादव कोसी दियार इलाके में आतंक किए हुए […]

नवगछिया: भवानीपुर टावर चौक के समीप एनएच 31 सडक मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को गोलियों से भूना GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एक पटना रेफर, दूसरे का भागलपुर में चल रहा है इलाज गंभीर रूप से घायल उजानी निवासी मो एहसान पटना रेफर, लगी है छः गोली, वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में था एहसान जमुनियां के इजहार को भी लगी है गोली, मायागंज में चल रहा है इलाज नवगछिया – रंगरा साहयक थाना क्षेत्र के राष्टीय राजमार्ग 31 पर भवानीपुर टॉवर चौक के पास बुधवार की रात्रि अज्ञात हमलावर अपराधियों ने बुलेट बाइक से नवगछिया आ रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. एक को इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया है तो दूसरे का इलाज जेएलएनएमसीएच भागलपुर मायागंज में चल रहा है. घायल […]

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भागलपुर डीएम प्रणव कुमार ने दुकानों को खोलने और बंद करने का समय सीमा किया तय GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर में कोविड- 19 के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है इसे नियंत्रण करने के लिए गृह विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में भागलपुर जिला अंतर्गत नगर निगम नगर परिषद नगर निकाय प्रखंड मुख्यालय के क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रकार की दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोल ले जाने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाती है! दुकानें व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं उसके निर्धारित खुलने का समय समय फल , सब्जी , मांस , मछली , अंडे की दुकानें । प्रतिदिन पूर्वा ० 06 बजे से पूर्वा ० 10 बजे तक कपड़े , रेडिमेड परिधान , रूई , गद्दा , छाता , प्लास्टिक , इलेक्ट्रिक मोटर एवं पम्प , इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक गुड्स , बर्तन […]

चुनाव को लेकर जीतन राम मांझी का जदयू से गठबंधन लगभग तय! कल होगी घोषणा, सीटों पर चर्चा बाद में GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव होना है वही पक्ष और विपक्ष चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं वही हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी का जदयू में आना लगभग तय माना जा रहा है हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का जदयू से गठबंधन की बात लगभग तय हो गई है। संभवत: गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। गठबंधन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसके विलय की आशंका सता रही है। पिछले 2 दिनों से विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं का मांझी के आवास 12-एम स्टैंड रोड आना लगातार जारी है। कार्यकर्ता विलय नहीं करने की बात पर दबाव दे रहे हैं। मोर्चा के अंदरूनी सूत्रों ने दोबारा यह साफ कर दिया है […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 2884 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 112759 GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है प्रतिदिन हजारों की तादात में मरीज की संख्या सामने आ रही है बिहार में संक्रमित मरीज की संख्या उतनी ही तेजी से बढ़ती जा रही है स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2884 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112759 हो गई है. बिहार में फिलहाल 31460 कोरोना के एक्टिव मरीज है. जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2884 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 112759 हो गया है. इससे पहले बीते दिन मंगलवार को […]