Category Archives: बिहार

Noimg

नारायणपुर: इलेक्ट्रो होमियोपैथी मान्यता को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र GS NEWS

Barun Kumar Babul0

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी , स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय मंगल पांडेय एवं बिहार के कई माननीय विधायकों माननीय वर्षा रानी बिहपुर, श्री अजित शर्मा भागलपुर , श्री मनीष कुमार धोरैया , डॉ मेवालाल चौधरी तारापुर , श्री विद्या सागर केशरी फारबिसगंज , श्री विजय कुमार खेमका पूर्णिया , श्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार , को एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी नें लोक डाउन का पालन करते हुए ईमेल के माध्यम से पत्र प्रेषित किया है. पत्र में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में सविस्तार लिखते हुए बताया गया है कि भारत में इसको शासकीय मान्यता के लिए वर्षों से माँग होती आ रही है. माननीय उच्च […]

Noimg

नवगछिया में देखा देखी में खुलती है दुकानें ,लगती है भीड़, स्टाफ़ करतें हैं देख रेख अंदर बिकता हैं माल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिले में लगातार कोरोना का बम फटते जा रहा है कोरोना काल में भागलपुर जिले के मायागंज की भी स्थिति अच्छी नहीं है मायागंज अस्पताल खुद आईसीयू में भर्ती है । बताते चलें कि नवगछिया में 300 से अधिक मामले आने के बावजूद लॉकडाउन में भी लोगों के द्वारा खुलेआम लॉक डाउन का धज्जी उड़ाया जाता है हालांकि बुधवार को नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा फिल्मी एक्शन में आकर जहां लाठी-डंडे चलाकर दुकान को बंद करवा बाजार को पूर्णतया शांत कर दिया लेकिन संध्या होते ही बाजार फिर से गुलजार हो गया कुछ घंटों के बाद पुनः नवगछिया थाने की पुलिस पहुंची तो बाजार शांत हुआ । एक कपड़ा व्यवसाई ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर […]

Noimg

नवगछिया के खरीक में डीलर संघ ने की बैठक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक प्रखंड फेयर प्राइस डीलर ऐशोशिऐशन संघ ने मंगलवार को खरीक बाजार में बैठक आयोजित किया. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया.बैठक में मुख्य रूप से कोरोना वायरस के कारण पाॅशमशीन से खाद्यान्न का वितरण नहीं करने पर चर्चा की गई. संघ ने कहा कि मशीन से खाद्यान्न वितरण करने पर कोरोना वायरस के संक्रमण होने का प्रबल संभावना है.इसलिए शीघ्र मशीन से वितरण पर रोक लगाया जाय.अन्यथा हमलोग खाद्यान्न वितरण नहीं करेंगे.इसको लेकर डीलर संघ ने संयुक्त रूप से एसडीओ मुकेश कुमार को एक लिखित आवेदन भी दिया.इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुमार,डीलर उमेश कुंवर,श्रीकांत शर्मा,दिलीप कुमार,इंद्रदेव मंडल आदि मौजूद थे. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया के खरीक पीएचसी एंबुलेंस कर्मी समेत 8 कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक में एक एंबुलेंस कर्मी समेत आठ लोग मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.खरीक पीएचसी में कार्यरत संक्रमित डेटा ऑपरेटर की पत्नी (26),पुत्री(02),पुत्र(9माह) समेत खैरपुर पंचायत में दो महिला और एक पुरुष,पीएचसी ईएमटी(31)और खरीक बाजार की एक युवती(18)का रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पाॅजिटिव आया है. जानकारी देते हुए चिकित्सक डॉ नीरज कुमार सिंह एवं डॉ संत कुमार निराला ने बताया कि सभी का 19 जुलाई को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. संक्रमण रोकने के लिए एंबुलेंस और पीएचसी का सैनिटाइजेशन किया जाएगा उसके बाद काम शुरू होगा. हाथ में से दो लोगों को कोरोना केयर सेंटर भागलपुर भेज दिया गया. अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. Barun Kumar Babul

Noimg

मिथुन महुआ बने आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – ऑल इंडिया फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नवगछिया के लोक गायक अजय आनंद उर्फ मिथुन महुआ को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. मनोनयन पत्र मिलते ही मिथुन महुआ ने कहा कि कलाकारों का कोई संगठन नहीं होने से अक्सर कलाकार ठगी के शिकार हो जाते हैं या फिर भाई भतीजावाद का शिकार होकर अपने कैरियर को गंवा बैठते हैं. कलाकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए ही बिहार में इस संस्था मजबूत और सशक्त संगठन तैयार करने का मन बना लिया है. उन्होंने उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी और प्रत्येक राज्य में जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी. मिथुन महुआ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने […]

Noimg

नवगछिया में किट से पांच लोगों की हुई जांच एक महिला की रिपोर्ट पोजेटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

50 संदिग्ध लोगो का भी लिया गया सेंपल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल कोरोना जांच शुरू हो गया है. अस्पताल मेंमंगलवार से रेपिड एंटीवीजन कीट से पांच संदिग्ध की जांच की गई. जिसमें एक महिला की रिपोर्ट पोजेटिव आई है. उक्त महिला नवगछिया शहर के प्रोफेसर कालोनी की है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि नवगछिया में पांच मिले कीट से मंगलवार को पांच संदिग्ध की जांच की गई. जिसमें एक महिला की रिपोर्ट पोजेटिव आई है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा 50 कोरोना संदिग्ध लोगो का सेंपल भी लिया गया है. सेंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है. सेंपल लिए गए लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति के चेन से जुड़े हुए हैं. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया के तुलसीपुर में पति पत्नी में हुए विवाद में महिला ने लगाई आग गंभीर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में आग लग जाने से महिला पूरी तरह से झुलस गई है. महिला तुलसीपुर निवासी निरंजन दास की पत्नी रूबी देवी 30 वर्ष है. गंभीर अवस्था मे खरीक पुलिस द्वारा महिला को देर रात इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी मिली है कि घर मे पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने आक्रोश में आकर अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली थी. बताया जाता है कि आग में महिला पूरी तरह से झुलस गई है. महिला की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई हैं. पुलिस […]