Category Archives: बिहार

Noimg

बाल भारती विद्यालय में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, 200 छात्रों ने लिया भाग ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बाल भारती विद्यालय एवं बाल भारती के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्काउट एंड गाइड एवं एनसीसी के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का शुभारंभ बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी.पी. सिंह एवं बाल भारती के प्राचार्य कौशल किशोर जयसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गौशाला रोड, महाराज जी चौक, स्टेशन रोड, हरियापट्टी होते हुए नंदलाल चौक से वापस विद्यालय पहुंची। छात्र-छात्राओं ने “मेरा वोट, मेरा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, और “लोकतंत्र की शान है, मतदान हमारी पहचान है” जैसे नारों से लोगों को […]

खरीक पुलिस ने गुमशुदा बच्चे की हत्या का किया खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार — धारदार हथियार व मृतक का सामान बरामद ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्चे की गुमशुदगी और हत्या मामले का खरीक पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सफल उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने इस कांड में शामिल दो अभियुक्तों — रामू कुमार और नितीश कुमार — को गिरफ्तार कर लिया है। इनके निशानदेही पर बच्चे का शव, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (कचिया) और मृतक की कॉपी-किताब व चप्पल सड़क किनारे झाड़ी से बरामद की गई। घटना शुक्रवार, 7 नवंबर की रात करीब नौ बजे की है, जब झांव गांव निवासी वशिष्ट साह ने खरीक थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र कोचिंग पढ़ने गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया […]

Noimg

खरीक के झांव में पुरानी रंजिश में 12 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के ग्राम झांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दो युवकों ने 12 वर्षीय किशोर आदित्य कुमार की धारदार हथियार (पसियानी) से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक झांव वार्ड संख्या-2 निवासी वशिष्ट साह का पुत्र था। घर से कुछ ही दूरी पर गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के अंदर दोनों आरोपियों — रामु मंडल (पिता कैलाश मंडल) और नीतीश ठाकुर (पिता सुदिन ठाकुर) — को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त हथियार पसियानी भी पुलिस […]

भागलपुर में सड़क हादसा: बच्ची को बचाने के प्रयास में पलटा टोटो, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र के कटियाम के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक टोटो (ऑटो) पर सवार आठ से नौ लोग जगदीशपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटियाम के पास अचानक एक बच्ची सड़क पार करने लगी। बच्ची को बचाने के प्रयास में चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया, जिससे टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में राजू ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके फुआ का बेटा, जो उसी ऑटो में सवार था, को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल संतोष कुमार ठाकुर को भागलपुर मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज […]

घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने को लेकर जीविका दीदियां सघन मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं। शनिवार को सबौर, नाथनगर, गोपालपुर, रंगरा चैक, कहलगांव, बिहपुर सहित विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया और मतदाताओं को निश्चित मतदान करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रखंडों में जीविका महिला ग्राम संगठनों के नेतृत्व में प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिससे गांव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जीविका दीदियों ने घर-घर भ्रमण करते हुए मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें मतदान की तिथि के […]

Noimg

डीएम और एसएसपी ने सीएपीएफ को की ब्रीफिंग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत तथा सीएपीएफ के डीआईजी द्वारा चुनाव के दौरान निष्पादित किए जाने वाले कर्तव्यों से के संबंध में सीएपीएफ के पदाधिकारियों को ब्रीफिंग की। उन्हें बताया गया कि चुनाव के दौरान क्या करना है क्या नहीं करना है। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मो अयूब सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। DESK2025

Noimg

9 नवंबर के अपराह्न 6 बजे से 11 नवंबर को मतदान समाप्ति तक भागलपुर में रहेगा निषेधाज्ञा लागू ||GS NEWS

DESK20250

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया निषेधाज्ञा भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा भागलपुर जिलांतर्गत 152- बिहपुर, 153- गोपालपुर, 154 पीरपैंती (अजा), 155- कहलगांव, 156- भागलपुर, 157- सुलतानगंज एवं 158- नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में द्वितीय चरण के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान की तिथि 11 नवंबर 2025 को 07 बजे पूर्वा से 06 बजे अप तक मतदान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता संपूर्ण भागलपुर जिला में प्रभावी है। मतदान दिवस को विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने देने तथा लोक शांति बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश पारित किया जाना यथोचित प्रतीत होता है। अतः उपरोक्त […]

महिलाओं ने कहा, ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’चिराग जीविका संकुल संघ की दीदियों ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के उद्देश्य से शनिवार को सबौर प्रखंड अंतर्गत चिराग जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और उन्होंने मिलकर एक आकर्षक रंगोली बनाई, जिसमें ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ लिखकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दीदियों ने 11 नवंबर 2025 को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। चिराग जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष मानुषी देवी ने इस अवसर पर कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को इसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही […]

भागलपुर में निकली अनोखी वोटिंग रैली, 15 फीट ऊंची ईवीएम मशीन बनी आकर्षण का केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को एक अनोखी रैली का आयोजन किया गया। जीवन जागृति समिति की ओर से घंटाघर से मनाली चौक तक निकली इस रैली का मुख्य आकर्षण 15 फीट ऊंची ईवीएम मशीन रही, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह रैली “शत-प्रतिशत मतदान” के संदेश के साथ पूरे शहर में निकाली गई। इसमें भाग लेकर लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। जीवन जागृति समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है। इसी उद्देश्य से समिति ने […]

Noimg

भागलपुर में बोले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास — बिहार की जनता ने नकारा परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति, एनडीए बनाएगी सरकार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को बहुत करीब से देखा है। अब जनता विकास की राजनीति करने वाली एनडीए सरकार को ही मौका देगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। रघुवर दास ने दावा किया कि एनडीए को पहले चरण में 80 से अधिक सीटों पर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास हुआ […]