Category Archives: बिहार

मधुरापुर जहाज घाट पर गंगा स्नान के दौरान दस वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, छठ की तैयारी के बीच फैली मातमी सन्नाटा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाज घाट पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दस वर्षीय एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के सुरहा वार्ड संख्या 11 निवासी संजय साह की पुत्री रिया कुमारी (10) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व को लेकर रिया अपनी दादी और पड़ोस की कई महिलाओं के साथ सुबह लगभग 10 बजे स्नान करने मधुरापुर घाट पहुंची थी। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते डूब गई। आसपास स्नान कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत उसे खोजने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद बच्ची को पानी से […]

कहलगांव में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 155- कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला प्रखंड के भूरिया महियामा पंचायत में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित हुईं। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) अंतर्गत जीविका दीदियों द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जागरूकता अभियान में शामिल महिलाओं ने जागरूकता रैली, रंगोली, परिचर्चा और संकल्प सभा का आयोजन करते हुए 11 नवंबर को निश्चित रूप से मतदान करने एवं अपने परिजनों, पड़ोसियों से मतदान करवाने की शपथ ली। गोपालपुर में आयोजित इस जागरूकता अभियान में 150 जीविका दीदियां शामिल हुईं। इस दौरान वहां […]

नाथनगर आईसीडीएस ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 158- नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आईसीडीएस द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सेविका सहायिका/उपस्थित हुईं। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) अंतर्गत आईसीडीएस द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जागरूकता अभियान में शामिल महिलाओं ने जागरूकता रैली, रंगोली, परिचर्चा और संकल्प सभा का आयोजन करते हुए 11 नवंबर 2025 को निश्चित रूप से मतदान करने एवं अपने परिजनों, पड़ोसियों से मतदान करवाने की शपथ ली। गोपालपुर में आयोजित इस जागरूकता अभियान में 200 सेविका/ सहायिका शामिल हुईं। इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं को मतदान के महत्व के साथ-साथ मतदान […]

भाजपा नेता बबलू यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग, गंभीर रूप से घायल — सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक बड़ी वारदात सामने आई है। बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास आज दोपहर भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे, तभी सुर्खिकल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन पर दो राउंड फायरिंग की। गोली लगने से भाजपा नेता बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, बबलू यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे […]

नाथनगर प्रखंड परिसर में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK20250

प्रखंड परिसर से नाथनगर बाजार के लिए निकाली गई जागरूकता रैली भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर भागलपुर जिला अंतर्गत नाथनगर प्रखंड परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व उप विकास आयुक्त भागलपुर ने किया। इसके साथ ही डीआरडीए डायरेक्टर एनईपी, डीआरडीए डायरेक्टर लेखा एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, विकास मित्र, टोला सेवक ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस उप विकास आयुक्त के द्वारा अपील की गई कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करें एवं संपर्क […]

नाम वापसी के बाद अब 82 उम्मीदवार ||GS NEWS

DESK20250

मैदान में, भागलपुर में चुनावी तस्वीर साफ भागलपुर। भागलपुर के चुनावी अखाड़े की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि गुजरते ही शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन में संवाददाता सम्मेलन कर चुनावी समीकरणों का खुलासा किया। डीएम ने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन और जांच के बाद कुल 85 प्रत्याशी मैदान में थे, मगर तीन ने अपना नाम वापस ले लिया। गोपालपुर, पीरपैंती और सुल्तानगंज से एक-एक प्रत्याशी हट गए, जिसके बाद अब 82 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। किस सीट पर कितने उम्मीदवार बिहपुर: 10, गोपालपुर: 10,पीरपैंती (अजा): 10, कहलगांव: 13,भागलपुर: 12,सुल्तानगंज: 12,नाथनगर: 15 भागलपुर जिले में कुल 22 लाख […]

नवगछिया में भैया दूज का धूमधाम से मनाया गया त्योहार, भाई-बहनों ने बांधा प्रेम और स्नेह का बंधन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भैया दूज का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पूरे इलाके में भाई-बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर के अनुसार एक-दूसरे को तिलक कर आशीर्वाद दिया और मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाईयों के सिर पर तिलक करके उन्हें लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों को उपहार, मिठाई और आशीर्वाद देकर इस परंपरा को जीवित रखा। घर-घर में पूजा की गई और रंग-बिरंगे थाल सजाए गए। कुछ स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। DESK2025

लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और रात्रि गश्ती के दौरान एक बड़ी गिरफ्तारी की गई है। दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को गोपालपुर थाना टीम ने रात्रि गश्ती के क्रम में ग्राम तीनटंगा करारी स्थित बजरंगबली स्थान के पास एक व्यक्ति को लोडेड देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गौरव कुमार पुत्र घनश्याम यादव, निवासी तीनटंगा करारी, थाना-गोपालपुर, जिला-भागलपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 324/25 दिनांक 23 अक्टूबर 2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 25 (1-B) A/26 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। DESK2025

छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर निवासी पप्पू साह के पुत्र आजाद कुमार, उम्र 23 वर्ष, छत पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पप्पू साह छत पर काम कर रहे थे कि अचानक संतुलन खो बैठने के कारण नीचे गिर गए। गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया और आवश्यक चिकित्सीय देखभाल जारी है। DESK2025

हरिपुर टोला गोसाईं गांव में मां काली की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन, तीन दिवसीय भव्य आयोजन संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईं गांव के हरिपुर टोला में दीपावली के अवसर पर आयोजित मां काली की प्रतिमा स्थापना समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी सजावट से सजा कर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। स्थापना के अगले दिन मंगलवार को प्रतिमा के सम्मान में पूरे दिन भव्य मेला आयोजित किया गया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और मां काली की प्रतिमा पर दीप और पुष्प अर्पित किए। मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ लगी रही और आसपास के क्षेत्रों से लोग विशेष रूप से इस […]