Category Archives: बिहार

गोपालपुर विधानसभा से संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने किया नामांकन, समर्थकों का जनसैलाब||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को राजनीति में बड़ा मोड़ देखने को मिला, जब संग्रह प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने राजद से बागी होकर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। संजीव कुमार उर्फ मोती यादव के नामांकन कार्यक्रम में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों वाहनों का काफिला और नारों से गूंजता माहौल पूरे नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में देखा गया। समर्थक “मोती यादव जिंदाबाद” और “गोपालपुर का बेटा, जनता का नेता” जैसे नारों से माहौल को जीवंत बनाए हुए थे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में संजीव कुमार ने कहा कि वे गोपालपुर की जनता की […]

धनतेरस पर आज बाजार में रहेगी रौनक, खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : धनतेरस पर्व का शुभ दिन आज है। इस अवसर पर नवगछिया बाजार समेत आसपास के इलाकों में बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। सुबह से ही दुकानदार ग्राहकों के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जगह-जगह बर्तन, सजावटी सामान, मिठाइयां, पूजा-सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं। धनतेरस पर हर साल की तरह इस बार भी लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन या नई वस्तु की खरीद शुभ होती है। इसी परंपरा को निभाने के लिए लोग सुबह से ही बाजारों का रुख कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न […]

गोपालपुर और बिहपुर में नामांकन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, दिग्गजों के उतरने से बढ़ी सियासी गर्मी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया। विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं से लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों तक ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इन नामांकनों के साथ ही इन इलाकों में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं के नारों, जुलूसों और समर्थकों के हुजूम से प्रशासनिक तंत्र पूरे दिन सक्रिय रहा। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शुक्रवार को जदयू प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने “नीतीश कुमार ज़िंदाबाद” और “बुलो मंडल जीतेगा” जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मौके पर एनडीए के तीनों […]

घर में चोरी करते हुए चोर रंगे हाथ धराया, ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर गांव में बीती रात एक घर में चोरी की कोशिश कर रहे चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, रहीना खातून के घर में देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक चोरी कर रहा था। इसी दौरान गृहस्वामी ने उसे देख लिया और विरोध किया। विरोध करने पर चोर ने धारदार हथियार से गृहस्वामी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चोर को पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चोर की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के कुंदन कुमार मंडल के रूप में हुई है। पीड़िता रहीना खातून ने […]

जमीन विवाद में घायल युवक की 11 दिन बाद मौत, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बाखरपुर थाना क्षेत्र के बाखरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक हमले में घायल युवक भरत यादव (25) की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो भरत की जान बचाई जा सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 11 दिन पहले जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। उसी दौरान करीब 48 लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडों और रायफल से बेरहमी से भरत यादव की पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल भरत को पहले पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर सिलीगुड़ी रेफर किया गया था। लंबे इलाज के बाद […]

भागलपुर डीआरडीए परिसर में विकास सभागार का हुआ शुभारंभ, जिलाधिकारी ने कहा – सभागार को नए तरीके से सजाया गया है ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) परिसर स्थित विकास सभागार का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि यह सभागार नया नहीं है, बल्कि इसे आधुनिक तरीके से सजाया और व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनावी अवधि में लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, इसलिए अधिकारियों की सुविधा और बैठक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभागार को बेहतर रूप प्रदान किया गया है। इस अवसर पर […]

कुल्हड़िया ग्राम कचहरी में सरपंच पर मां-बेटे से जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप, एक सप्ताह बाद भी दर्ज नहीं हुआ केस ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया पंचायत में सरपंच पर जबरन हस्ताक्षर कराने का गंभीर आरोप लगा है। बताया गया कि दो भाइयों के बीच जमीन विवाद के दौरान पंचायत में सरपंच ने एक पक्ष से मिलकर वृद्ध मां और बेटे से सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी परबत्ता थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित रंजीत सिंह, सलारपुर वार्ड संख्या-8 निवासी हैं, जिनके पिता स्वर्गीय शिवकुमार सिंह थे। उन्होंने बताया कि न्याय की उम्मीद में वे पिछले कई दिनों से परबत्ता थाना का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। आरोप है कि परबत्ता पुलिस ने […]

उप विकास आयुक्त भागलपुर ने किया एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर दिए निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारी के क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह ने जिला सूचना भवन स्थित मीडिया सह एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) कोषांग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने एमसीएमसी कोषांग में कार्यरत सोशल मीडिया निगरानी टीम से बातचीत की और उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीम को यह समझाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी फेक न्यूज या भ्रामक सूचना की पहचान और सत्यापन कैसे किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि हर आधे घंटे पर जिला प्रशासन, भागलपुर के आधिकारिक फेसबुक पेज, डीएम भागलपुर के ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल की […]

भागलपुर में पीडब्लूडी मतदाताओं के लिए विशेष स्वीप कार्यक्रम का आयोजन, मतदान के प्रति बढ़ाई गई जागरूकता ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर समाहरणालय में पीडब्लूडी (दिव्यांग) मतदाताओं के लिए एक विशेष स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त शुभम कुमार ने की। कार्यक्रम का संयोजन सहायक निदेशक अगम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस विशेष आयोजन के माध्यम से पीडब्लूडी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सभी से मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मतदान करने की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगे, बल्कि दूसरों को भी […]

NAUGACHIA : भवानी ज्वेलर्स, नवगछिया ने धनतेरस से छठ पूजा तक “डबल धमाका ऑफर” की घोषणा की, अभी पधारे – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही ग्राहकों के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में भवानी ज्वेलर्स, नवगछिया ने धनतेरस से लेकर छठ पूजा के पावन अवसर तक “डबल धमाका ऑफर” की घोषणा की है। दुकान प्रबंधन ने बताया कि इस विशेष ऑफर के तहत ग्राहकों को स्वर्ण और रजत आभूषणों की खरीदारी पर आकर्षक छूट के साथ-साथ विशेष उपहार भी दिए जाएंगे। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे पावन पर्वों को देखते हुए यह ऑफर ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा। बताते चले कि भवानी ज्वेलर्स-नवरत्न लाल सुभाष चन्द्र वर्मा के दादा स्वर्गीय राम जी लाल वर्मा के समय से ही लगभग 76 वर्षों से इस क्षेत्र में निष्ठा,पारदर्शिता और विश्वास के साथ […]