September 21, 2025
पीरपैंती में बड़ा हादसा, टेंपू पलटने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। झीमझीम बारिश के कारण सड़क पर जमा कीचड़ से यात्री भरा एक टेंपू अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के राहगीर तुरंत पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कटिहार के बकिया निवासी सुनीता देवी और रामदास मंडल के रूप में हुई है। सुनीता देवी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि रामदास मंडल का बायां पैर टूट गया। दोनों को स्थानीय लोगों और टेंपू चालक की मदद से तुरंत पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक […]