


नवगछिया । नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण रहा जब विद्यालय के उपप्राचार्य कुंदन कुमार को शनिवार को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में भागलपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए भी गौरव की बात है।
कुंदन कुमार पिछले 16 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा देते आ रहे हैं। अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान से उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच विशेष पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षकों के कारण समाज और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। इस सम्मान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कुंदन कुमार जैसे समर्पित शिक्षक शिक्षा जगत की अमूल्य धरोहर हैं।













