July 20, 2022
सड़क हादसा में सेना के जवान की हुई दर्दनाक मौत, ख़रीक के तेलघी के पास हुआ दुर्घटना || GS NEWS
Barun Kumar Babulभागलपुर/निभाष मोदी सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा ,आए दिन सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जाने जा रही है ।ताजा मामला भागलपुर नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी का है। भागलपुर नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी बीआरसी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में सेना के जवान मोहम्मद हसनैन की मौत हो गई। मृतक जवान कल ही ड्यूटी से 20 दिनों की छुट्टी पर घर आया था और आज बभनगामा से अपने ससुराल मधेपुरा के सोनवर्षा अराजपुर मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में बीआरसी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई और जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जवान सेना के 3 बटालियन में था और अभी […]