Category Archives: भागलपुर

नवगछिया के डॉ दीपक कुमार साहू बनें जदयू प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव || GS NEWS

DESK 040

जनता दल यू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बी सिंह पुनर्गठन में नवगछिया के पूर्व जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ दीपक कुमार साहू जदयू प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया जिसमें गोपालपुर के. विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल नवगछिया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा जिला प्रवक्ता रवि कुमार विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हिमांशु भगत भगत अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शाहिद रजा बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज भारती डॉ धीरेंद्र कुमार महेश डॉ जगदीश कुमार साह अनिल कुमार पटेल, पंकज कुमार साहू इत्यादि ने बधाई दिए। DESK 04

शादी के नाम तीन लाख 80 हजार की नगदी, समान और जेवर लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – खगड़िया जिला के मथुरापुर के भगत टोला वार्ड नंबर 13 निवासी एक लड़की ने पकरा गांव के पप्पू राय के विरूद्ध शादी के नाम पर तीन लाख 38 हजार रुपये ले लेने का आरोप लगाते हुए नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन दिया है. लड़की का कहना है कि उसके पिता नवगछिया रैक प्वाइंट पर काम करते हैं. उसे और उसके पिता को प्रभाव में लेकर पुत्र बिट्टू कुमार से शादी करवाने के नाम दो लाख नगद, 90 हजार के जेवर और अन्य समान ले लिया. बाद में उसे पता चला कि लड़का शराब अधिनियम मामले में वांछित है. लड़की ने लड़के पर अवैध धंधे से जुड़े होने का भी आरोप लगाया है. लड़की का कहना है पूरी बात […]

नवगछिया में मनाया गया ओलंपिक दिवस, अनुशासित खिलाड़ी ही देश को करते हैं गौरवान्वित – जेम्स फाइटर  ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – ओलंपिक दिवस के अवसर पर एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र नवगछिया में प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षाविद कृष्ण कुमार साहू , कवि पिंटू कुमार यादव, समाजसेवी संजय कुमार सुमन, अभिषेक कुमार के द्वारा ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.   खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए समय पर अपने  प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण लेना चाहिए और साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए तब जाकर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में पदक जीतते और अपने देश […]

ऑटो से 57 बोतल शराब बरामद दो शराब तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

खरीक में बरामद शराब और गिरफ्तार शराब तस्करखरीक प्रतिनिधि खरीक पुलिस ने ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. मौके पर मौजूद शराब तस्कर पूर्वी घरारी निवासी मो. मिंटू और यादव टोला निवासी जवाहर यादव के पुत्र बमबम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार शराब तस्करों ने बताया कि गणेशपुर के मिथुन कुमार और हरीश बाजार के अरविंद पोद्दार के पुत्र ने उसे बहला-फुसलाकर दूसरे का टेंपो दिया और झारखंड का गोड्डा ले गया. झारखंड से शराब लादकर खरीक आ रहा था. रास्ते में पुलिस को सूचना मिलने पर खरीक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शराब लगे ऑटो को तस्करों के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में अवर […]

कहारपुर में अपने घरों को तोड़कर हटा रहे लोग ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- हरिओ पंचायत के कोसी पर गांव कहारपुर के वार्ड नंबर चार और पांच में कटाव पर आ चुके घरों को लोग अपने ही हाथों तोड़कर हटाने को मजबूर हैं.हांलाकि गुरुवार को जलस्तर में थोड़ा सा कमी देखा गया.जिस कारण कटाव की रफ्तार में भी कमी आई हैं. मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवशंकर दास ने बताया गुरुवार को संजय रविदास ,भकुल रविदास ,पप्पू रविदास ,दिनेश्वर रविदास व पंकज रविदास ने अपना घर तोड़कर हटा लिया. जो लोग घर तोड़कर हटा रहे हैं. वो रेलवे व सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं.प्रभारी सीओ रोहित कुमार ने बताया कोसी कटाव का जायजा लेकर अग्रोत्तर कार्रवाई की जाएगी. DESK 04

विक्रमपुर में कालाजार से बचाव को किया गया छिड़काव  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर-  गुरुवार को बिहपुर मध्य पंचायत के विक्रमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कालाजार से बचाव को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुरारी पोद्दार  के नेतृत्व में दवाई का छिड़काव कराया गया.वही वेक्टर डिजीज कंट्रोल ऑफिसर रविकांत साह ने जरूरी निर्देश दिए.वही बताया की  घर में 6 फिट तक इसका छिड़काव किया जाएगा. अपने -अपने घरों में खाने का सामान ढक कर  एवं दीवाल पर कपड़ा, कैलेंडर इत्यादि हटाकर छिड़काव करना है. कालाजार जानलेवा बीमारी हैं. परंतु समय एवं समुचित इलाज से  यह बिल्कुल ठीक हो सकता हैं. ज्ञात हो की एक माह पूर्व मोहम्मद बबलू राईन की कालाजार बीमारी हो जाने के कारण उसकी मृत्यु मायागंज में हो गया था. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार भट्ट, बीसीए शमशाद […]