Category Archives: भागलपुर

भजन गायक कृष्णदेव मतवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपित गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

भजन गायक कृष्णदेव मतवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपित गिरफ्तार नवगछिया:भजन गायक कृष्णदेव मतवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित रंगरा ओपी क्षेत्र के सधुआ निवासी सनोज यादव हैं। अपराधियों ने भजन गायक कृष्णदेव मतवाला के घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या की प्राथमिकी मृतक के पुत्र के बयान पर रंगरा ओपी में दर्ज की गई थी। जिसमें सनोज यादव को मुख्य आरोपित बनाया गया था। बताया गया कि बीते दिनों कृष्णदेव मतवाला घर में गाय दूह रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन अपराधी उसके घर पर आ धमके। भजन गायक के साथ मारपीट करते हुए गोली मार कर हत्या कर दी। रेलवे की जमीन पर कब्जे को लेकर अपराधियों ने […]

Noimg

मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन आज ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में हुआ. मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि इस टेस्ट में सफल खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है. ब्लू वन बेल्ट शिवम कुमार सिंह, ग्रीन वन बेल्ट सक्षम सागर, तान्या  वात्सल्य, ग्रीन बेल्ट पीयूष राज केशव कुमार, येलो बेल्ट अमोली कुमारी, साक्षी कुमारी, अर्णव कुमार, अंशुमान कुमार, सौरव कुमार, आशुतोष कुमार, रूपेश कुमार। टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव) थे. इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के कोच जेम्स, मो नाजिम, विकाश चौरसिया, अमित कुमार आदि उपस्थित थे. टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. […]

नवगछिया : हृदयरोग से संबंधित मरीजों का किया गया मुफ्त इलाज ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – क्रैडल पारा मेडिकल नवगछिया के तत्वावधान में डॉक्टर शिलादित्य कुमार सिंह, डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर कैप्टन जीके सिंह के संरक्षण में हृदय रोग से संबंधित 65 मरीजों का सफल जांच मुफ्त इसीजी के साथ संपन्न हुआ.  जिसमें पवन सराफ, अजय रुंगटा, प्रोफेसर विजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, श्रीमती रेखा देवी, एडवोकेट जयप्रकाश यादव, एडवोकेट सूर्य किशोर झा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए.  संस्थान के पारा मेडिकल सेछात्रों मेंआर्यन राजपुष्पम कुमारी, मुनज्जा कासमी, सोनू कुमार, धीरज कुमार, अक्षय कुमार, अंकित कुमार, आकाश कुमार, अनुप्रिया कुमारी, विक्की कुमार, प्रणव पुष्प एवं अन्य छात्रों नेअपनी महती भूमिका निभाई. कार्यक्रम के समापन में  डॉक्टर शिलादित्य कुमार सिंह ने भविष्य में भी  नवगछिया में  इस तरह के कैंप के आयोजन का आश्वासन दिया […]

एनएच 106 की आधारशिला पीएम मोदी ने 21सितंबर 20को रखी थी,तेजी से चल रहा हैं पुल और सड़क निर्माण का कार्य ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर-  बहुप्रतीक्षित एनएच 106 मिसिंग लिंक निर्माण की  आधारशिला  21 सितंबर 20 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रखी थी।विश्व बैंक ने 136 किमी लंबे वीरपुर-बिहपुर एनएच-106 के निर्माण का खर्चा 2002 में उठाया था. वीरपुर से फुलौत तक सड़क निर्माण कराने के बाद विश्व बैंक ने अपना हाथ खींच लिया. इस कारण 30 किमी (मिसिंग लिंक बिहपुर से फूलोत ) तक सड़क व पुल निर्माण कार्य रूक गया था.लेकिन एनएच व एनएचआइ को काम मिलने के बाद मुंबई की एफकॉनस कंपनी द्वारा 996करोड़ की लागत बहुत ही तेजी से पुल और सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं।बिहपुर से फूलोत तक कुल 141 पाये का निर्माण हो रहा हैं.अभी 44पाये पर काम चल रहा […]

नारायणपुर : ठनका गिरने से किशोरी की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के बैंठकपुर दुधैला पंचायत के वार्ड संख्या एक में रविवार के संध्या पाँच बजे ठनका गिरने से दिनेश मंडल के सोलह वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.ग्रामीण संजय भारती ने बताया कि युवती नौंवी क्लास में पड़ती थी अचानक आँधी के साथ तेज बारिस होने के कारण लडकी बाहर से जलावन  अन्दर घर  करने के क्रम में ठनका के चपेट में आ गयी.वहीं परिजन ने बताया कि लडकी अकेले बहन व दो भाई था .घर में माता पिता भाई का रो रो कर बुरा हाल हैं. समाजसेवी संजय मंडल ने सीओ अजय सरकार व बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दे दिया है.सीओ अजय सरकार ने बताया […]

राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन गोपालपुर विधानसभा के विभिन्न भागों में धूमधाम से मनाया गया. गौशाला रोड नवगछिया स्थित कैंप कार्यालय नवगछिया में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्त्व में लत्तीपाकर धरहरा स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में तथा प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला देवी निषाद ने हरनाथचक स्थित अपने आवास में श्री गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर श्री निषाद ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बदले की भावना से श्री गांधी को ईडी के माध्यम से प्रताडित कर रही है. मौके पर बाल्मिकी कुमर, अशोक सिंह निषाद, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, अब्बास […]

श्रीपुर रिंग बांध और पेट्रोल पंप के बीच हाइवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, एक घायल

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर रिंग बांध और पेट्रोल पंप के बीच हाइवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी है जबकि एक युवक घायल है. मृतक की पहचान कदवा आश्रम टोला निवासी रंजन कुमार के रूप में की गयी है जबकि ब्रजेश कुमार घायल है. स्थानीय लोगों को घटना के तुरंत बाद रंजन और ब्रजेश को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां रंजन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ब्रजेश को बेहतर इलाज के लिए मायागज अस्पताल भेजा गया. जानकारी मिली है कि 24 जून को रंजन के बहन की शादी होने वाली थी. इसलिये रंजन ब्रजेश के साथ खरीददारी करने नवगछिया बाजार मोटरसाइकिल से गया था. बाजार से लौटते वक्त दोनों […]