Category Archives: भागलपुर

जदयू के जिलाध्यक्ष बनाने पर कहा पार्टी की मजबूती के लिए क्षेत्रों में काम करूंगा – विधायक प्रो.ललित नारायण मंडल ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जदयू जिला अध्यक्ष विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल को बनाने पर मिडिया को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह,बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नितिश कुमार एंव प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हमे जदयु जिला अध्यक्ष बनाने मे अहम रोल हैं।मै सभी का सुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पार्टी कि मजबूती के लिए क्षेत्रों मे काम करुगा। जिससे हमारी पार्टी आगे बढ सके।साथ ही सुलतानगंज के जदयु अतिपिछडा प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने विधायक. प्रो.ललित नारायण को बनाने पर खुशी जाहिर करते हुये।राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव मुख्यमंत्री से मांग किये कि सुलतानगंज के विधायक को मंत्री के पद दिये जाए।इस क्षेत्र के अबतक किसी को मंत्री नहीं बनाएं गए हैं।मंत्री बनने से क्षेत्र का विकास […]

भागलपुर बिहार कृषि विश्विद्यालय सबौर में दो दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

केन्द्रीय कृषि मंत्री और बिहार के कृषि मंत्री ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन मे लिया हिस्सा रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, विशेष अतिथि के रूप में पूर्व महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डॉक्टर ए के सिंह के द्वारा किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री और बिहार के कृषि मंत्री ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन में हिस्सा लिया। सेमिनार का विषय है टिकाऊ खेती के लिए पोषक तत्व प्रबंधन में हुए नवीनतम विकास को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विकास में टिकाऊ खेती की उपयोगिता […]

भागलपुर में बंदी का कोई खासा असर नहीं, रेलवे स्टेशन परिसर में चप्पे चप्पे पर प्रशासन की थी पैनी नजर, सोशल मीडिया पर भी ध्यान गड़ाए हुए थी प्रशासन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,4 साल के लिए नियुक्ति को लेकर सेना में बहाली की योजना अग्नीपथ स्किम के खिलाफ आज बिहार बंद को लेकर पूरे बिहार के रेलमार्ग को कई जगह प्रदर्शनकारियों ने बाधित किया। वही भागलपुर में किसी यात्री को परेशानी ना हो इसके लिए सुबह से ही पुलिस फोर्स की तैनाती थी। इसको लेकर प्रशासन अहले सुबह से ही लगी हुई थी। वही कई ट्रेनें भी आज रद्द थी। स्टेशन पूरा सुनसान व वीरान था। विक्रमशिला ट्रेन के आने पर कुछ मिनटों के लिए स्टेशन में आवाजाही दिखी परंतु फिर सुनसान हो गया। वहीं डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमलोग भागलपुर स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं […]

अग्नीपथ योजना के खिलाफ बिहार बंद का मिलाजुला असर भागलपुर में देखने को मिला ||GS NEWS

DESK 040

कई राजनीतिक संगठनों ने स्टेशन चौक पर किया सांकेतिक प्रदर्शन रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, रक्षा मंत्रालय के द्वारा लागू किए गए नई योजना अग्नीपथ योजना के खिलाफ बिहार बंद का मिलाजुला असर भागलपुर में देखने को मिला | व्यापारियों ने छात्रों के द्वारा किए जा रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखा था | वही बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन और एफ के द्वारा स्टेशन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया | इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी नई योजना को वापस लिए जाने की मांग की | ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष संजीव सुमन के […]

आंखों में आंसू का सैलाब, नजरे जमीन में टिकी हुई और लड़खड़ाती जुबान से एक ही शब्द बार-बार निकल रहा है- साहब मेरी बेटी मुझे लौटा दीजिए ||GS NEWS

DESK 040

एसएसपी दफ्तर की चौखट पर आरजू मिन्नत करते एक बुजुर्ग अपनी बच्ची की तलाश में दर-दर की खा रहा ठोकर रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,एसएसपी दफ्तर की चौखट पर आरज़ू मिन्नत कर रहा यह बुजुर्ग एक अपहृत बच्ची का लाचार पिता है| आंखों में आंसुओं का सैलाब, नजरें जमीन में टिकी हुई और लड़खड़ाती जुबान से एक ही शब्द बार – बार निकल रहा है साहब मेरी बिटिया मुझे लौटा दीजिए, आंखों का तारा है मेरी बिटिया, बड़े सपने से हमने अपनी कलियों को पाला पोसा और काफी उम्मीद से पढ़ाया लिखाया भी है| मुझे पुत्र नहीं है साहब लेकिन इस बात की कभी भी तनिक चिंता नहीं हुई है क्योंकि मेरी बिटिया किसी बेटे से कम नहीं है| दो बेटी […]

सिटी एसपी शुभम आर्य ने निरीक्षण के दौरान कहा उग्र आंदोलन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। अग्निवीर योजना के खिलाफ देश के कई अलग-अलग हिस्सो में प्रदर्शन किया जा रहा है| प्रदर्शन और बवाल को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन लगातार चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है | देर रात भागलपुर के सीनियर एसपी सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों मैं पहुंचे और उनके निदेशकों से छात्र-छात्राओं को उग्र प्रदर्शन नहीं करने की सख्त हिदायत दी | इस दौरान सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों के डायरेक्टर ने भी पूरी तरह से कानून व्यवस्था पालन किए जाने की बात कही | सिटी एएसपी शुभम आर्य ने बताया कि देर रात तक भागलपुर के सभी निजी संस्थानों के अधिकारियों से मिलकर छात्रों के द्वारा उग्र आंदोलन नहीं किए जाने की चेतावनी दी गई है | ऐसा करने वालों […]

बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुबह से मुस्तैद ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर अग्नीपथ योजना को लेकर आज बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद नजर आ रहा है। खुद जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षा के किए गए इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया और कई दिशा निर्देश सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दिए गए। जिले में 500 अतिरिक्त बल मंगाए गए हैं। वही हर एक चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट के साथ जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और खुद वह इस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा है […]

आगजनी और तोड़फोड़ के पीछे छात्र नहीं हो सकते हैं : रवि कुमार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जदयू के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने अग्नीपथ योजना के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रवि कुमार ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के निर्णय से बिहार सहित देश के कई राज्यों में युवा हताश हैं. बिहार के लाखों युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन अग्नीपथ योजना के कारण वे अपने भविष्य को लेकर संशय में हैं. हमें लगता है कि केंद्र सरकार को इस योजना पर पुनर्विचार करने की जरूरत है. युवा इस देश की रीढ़ और सेना इस देश की ताकत है इसलिए इनके मनोबल को ऊंचा करना चाहिए. देश के कई राज्यों में आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ हुई है जो ठीक […]

नवगछिया के गोट ख़रीक में प्रगति शिशु विद्यालय का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS

DESK 040

प्रगति बाल विकास योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे प्रगति बाल विद्यालय एवं प्रगति शिशु विद्यालय का भागलपुर जिला के खरीक प्रखंड के गोट खरीक पंचायत के वार्ड नंबर 5 में प्रगति बाल विद्यालय एवं प्रगति शिशु विद्यालय का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार द्वारा बताया गया की शिक्षा की पंचायत में पहला प्राथमिकता है। इस विद्यालय में प्रगति बाल विकास योजना द्वारा पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त स्लेट पेंसिल कॉपी कलम एवं ड्रेस दिया जाएगा। वही मौके पर मौजूद प्रगति बाल विकास योजना के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार पासवान द्वारा बताया गया।प्रगति बाल विद्यालय एवं प्रगति शिशु विद्यालय को चलाने के लिए बाल सेविका पद पर विभा देवी एवं प्रेरक […]