Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : संदिग्ध अवस्था में समाजिक कार्यकर्ता का निधन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या दो मड़वारी ठाकुरबाड़ी गली बलाहा में वर्षो से किराया के मकान में रह रहे समाजिक कार्यकर्ता नीरज सिंह का रविवार की रात्रि संदिग्ध अवस्था में निधन हो गया.नीरज सिंह भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही दशरथ व्यायाम मधुरापुर बाजार कमिटी के मीडिया प्रभारी थे और समाजिक कार्य में बढ चढ कर भाग लेते थे.उनका पैतृक आवास हाजीपुर के विद्दुपुर था. और मधुरापुर बाजार के एक व्यवसाई के यहॉ मित्रवत रूप में पारिवारिक सदस्य के रूप में स्टॉप के तौर वर्षो से सहयोग करते थे उनके निधन पर पत्नी पुत्र पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.घटना की जानकारी मिलते ही मधुरापुर बाजार के बड़ी तादाद में व्यवसाई […]

धार्मिक न्यास बोर्ड के तहत भ्रमरपुर ठाकुरबाड़ी कमिटी का होगा गठन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गॉव में नवगछिया एसडीएम यतेंद्र पाल के नेतृत्व में पंचायत भवन भ्रमरपुर में बैठक आयोजित कर बताया गया की धार्मिक न्यास बोर्ड के निर्णय पर ठाकुरबाड़ी का कमिटी गठित किया जाएगा.जिसमें कमिटी द्वारा लिया गया निर्णय मान्य होगा. और पुर्व के सेवायत का कोई अधिकार नहीं होगा. ठाकुड़बारी की जमीन अतिक्रमण की गई अतिक्रमणकारी को कमिटी द्वारा आवेदन देने पर हटाया जाएगा अन्यथा कमिटि के निर्णय पर दुकान चला रहे लोग किराया भी दे सकते है.मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मिश्र,किशोर झा,सौरभ कुमार झुन्ना सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. DESK 04

Noimg

जगतपुर में प्रसिद्ध झील के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू||GS NEWS

DESK 040

अंचलाधिकारी से डीडीसी ने मांगी सरकारी और गैरसरकारी जमीन का रिकार्ड नवगछिया – जगतपुर झील के जीर्णोद्धार का कार्य प्रशासनिक स्तर से शुरू हो गया है. बुधवार को नवगछिया अंचल पहुंची डीडीसी प्रतिभा रानी ने झील और इसके आस पास आने वाले रैयतों की जानकारी ली और अंचलाधिकारी को झील की सरकारी और गैरसरकारी जमीन का जल्द से जल्द रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. जानकारी मिली है कि सरकारी जमीन पर अविलंब पोखर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा तो दूसरी तरफ जो भी रैयती जमीन है, उस पर भी अगर रैयत पोखर निर्माण कराना चाह रहे हैं तो वे आसानी से मनरेगा द्वारा पोखर निर्माण करवा सकते हैं. डीडीसी जगतपुर झील भी गई और वहां पहुंच कर स्थिति […]

नारायणपुर : सुहागिनों ने पति की दिर्घायू के लिए रक्षा सूत्र बॉध की वट वृक्ष की पूजा ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के भ्रमरपुर,सतियारा,बीरबन्ना,चकरामी,नगरपारा,भवानीपुर,बलाहा,नारायणपुर,मधुरापुर,रायपुर,शाहपुर,चौहद्दी,भोजूटोल,कुशाहा,आशाटोल,मौजमा,गनौल,नवटोलिया तेलडीहा,रामूचक समेत विभिन्न गॉव मुहल्ले में नवविवाहिता एवं श्रद्धालू महिला ने पति की लंबी आयु के लिए सोमवार को सुहागिनों ने रक्षा सूत्र बॉध वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया. वटवृक्ष की पूजा के लिए अहले गंगा स्नान कर महिलाओं की टोली वटवृक्ष के पास पहुंचकर पहले वटवृक्ष में कच्चा धागा लपेटा इसके बाद वटवृक्ष के पास बैठकर पंडित के द्वारा कथा सुनी और महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा कर सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की और अपने अपने घर पहुंच पति को पंखा झेला फिर खाना खिलाया और फिर खुद भोजन ग्रहण कर व्रत को तोड़ा गया. DESK 04

भवानीपुर गांव में ठेला के असंतुलित होने से ठेला चालक घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भवानीपुर गांव में एक ठेला के असंतुलित हो जाने के बाद ठेला चालक भवानीपुर साहू टोला निवासी अंभु साह गंभीर रूप से घायल हो गए. उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उससे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल ठेला चालक ने बताया कि वह गिट्टी और सरिया लेकर भवानीपुर गांव जा रहा था. गांव में कुछ बच्चे उसके ठेला को पीछे से धक्का देने लगे. इस क्रम में उसके हाथ ठेले की रफ्तार अत्यधिक हो गई. इसके बाद हेंडिल मुर जाने के बाद वह पहले से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. DESK 04

वट सावित्री पर आयोजित BEST PHOTO COMPITITION 2022 का परिणाम जारी, देखें लिस्ट

Barun Kumar Babul0

BEST PHOTO COMPITITION 2022  वट सावित्री पूजन स्पेशल आयोजन तिथि : दिनांक 30 मई, 2022 समय : दोपहर 3 से 4 बजे संध्या तक । प्रतियोगिता के समय समाप्ति के बाद निर्णायक मंडली द्वारा लिए गए निर्णय के पश्चात विजेताओं की सूची जारी की जा रही है जिसमें कुल 20 विजेता प्रतिभागी है . इन सभी 20 प्रतिभागी को जीएस न्यूज़ कार्यालय में आमंत्रित कर उपहार से सम्मानित किया जाएगा . टॉप 20 विजेताओं की सूची कुछ इस प्रकार हैं ।  सुनीता कुमारी, सुखासन बरारी  गुड़िया सिंह, तेतरी , नवगछिया  लक्ष्मी जयसवाल, साधोपुर, रंगरा  प्रिया कुमारी, भमरपुर,बिहपुर  निलू देवी , मिरजानहाट,भागलपुर  चम्पा कुमारी,नवगछिया  कुमारी सोना, भवानीपुर, नवगछिया  दिपाली भारती पति रवि […]

स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम 2014 व प्रधानमंत्रीस्ट्रीट वेंडर आत्म निधि योजना के क्रियान्वयन पर हुआ एक संवाद कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। स्ट्रीट वेंडर भारतीय शहरों का एक महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि वह बेहतर लागत और सुविधाजनक स्थानों पर सामान और सेवाएं प्रदान करते हैं । स्ट्रीट वेंडर्स अपने परिवारों की देखभाल के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यह गरीब के लिए उद्यमशीलता सिखाने और गरीबी को दूर करने के लिए एक अच्छा माध्यम है इसी बाबत आज नासिक कार्यालय हटिया रोड तिलकामांझी में एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें कई बिंदुओं पर वार्ता हुई। इस नासवी कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम प्रबंधक श्याम शंकर दीपक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी कई ज्वलंत मुद्दे हैं जिसमें जिला प्रशासन नगर निकाय में आपसी समन्वय के अभाव के कारण फुटपाथ दुकानदार प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं, पहचान […]

ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दब कर चालक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर से निभाष मोदी की रिपोर्ट भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर घाट से बालू लोड कर नदी के बांध पर चढ़ाने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई ।मृतक चालक की पहचान भवानीपुर देसरी पंचायत के वार्ड नंबर 5 भूराहा टोला निवासी चानो यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजा यादव के रूप मे हूई। हादसे के बाद सहयोगी अन्य ट्रैक्टर चालक द्वारा इलाज के लिए चालक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के पूर्व ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार देर रात्रि की है ।उधर घटना के बाद बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर को मौके […]