Category Archives: भागलपुर

मक्का ट्रक लूटकांड : जीपीएस ने लूटेरों की मंशा को किया विफल // GS NEWS

DESK 04 B0

प्रेस वार्ता में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि इस कांड में कई नए लड़के शामिल हैं. चार गिरफ्तार लड़कों के अलावा इस कांड में कुछ वैसे भी लड़के शामिल हैं जो पिछले दिनों जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. ऐसे लड़कों के सत्यापन के लिए जब पुलिस उसके घर पर पहुंची तो सभी फरार थे. नवगछिया के एसपी ने कहा कि अपराधियों ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया था. लेकिन ट्रक में लगे जीपीएस ने लुटेरों की मंशा पर पानी फेर दिया. किसान जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से घटना के बाद से लगातार ट्रक के लोकेशन की जानकारी ले रहे थे. एसपी नवगछिया ने बताया कि 22 मई को जैसे ही मामला पुलिस […]

32 टन मक्का के साथ ट्रक लूट कांड मामले में नवगछिया पुलिस ने चार लोगों को दबोचा // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी किसान राजकुमार यादव उर्फ पंकज यादव के ट्रक सहित 32 टन मक्का लूट कांड मामले में मक्का सहित ट्रक की बरामदगी के बाद चालक सीवान जिले के दरौंदा मठिया निवासी रामपुकार गिरी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. दूसरी तरफ इस मामले में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों पूर्णियां जिले के मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी मनीष कुमार, बाले मंडल, खालसा निवासी अखिलेश मंडल और कदवा  ओपी निवासी निरंजन मंडल उर्फ नीरज को गिरफ्तार कर लिए जाने की जानकारी दी है. नवगछिया के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए […]

नवगछिया कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संचालक को किया जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निलंबित // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के संचालक और आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलराम रजक को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अपने आदेश पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर ने कहां है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अव्यवस्था बनाए जाने, छात्राओं के साथ एक के कर्मी द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने के बाद भी उसे संरक्षित करने के आरोपों के कारण उन्हें निलंबित किया गया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीशपुर का कार्यालय निर्धारित किया गया है. जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में प्रपत्र क को अलग से निर्गत करने की भी बात कही है. DESK 04 B

दिल्ली में भ्रमरपुर के शिक्षाविद करील के पुस्तक का हुआ विमोचन  // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर –  प्रखंड के भ्रमरपुर गॉव के शिक्षाविद,कवि, लेखक एवं समाजसेवक दिवंगत प्रो. बॉके बिहारी झा ‘करील’द्वारा रचित ‘ अभिसारिका- आत्मा से अनंत तक एवं हितोपदेश ‘ का भव्य विमोचन दिल्ली के हिन्दी भवन में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत द्विप प्रज्वलन,  शाँति मंत्र एवं शंखनाद के साथ शुभारंभ हुआ.कार्यक्रम में अयोध्या के महान संत सीताराम बल्लभ दास महाराज एवं विद्वतजन डाॅ. उमाशंकर पचौरी (भारतीय शिक्षा मंडल) दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ हरीश अरोड़ा एवं डाॅ सुषमा सहरावत,  प्रकाशक एवं पत्रकार  मनमोहन शर्मा के साथ डाॅ.दिनेश श्रीवास्तव ने भव्य विमोचन किया. विमोचन पुर्व संत महाराज के साथ साथ सभी मंचासीन विद्वानों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र से पारंपरिक स्वागत किया गया.अपने संबोधन में सभी मंचासीन विद्वतजनों ने करील के […]

नारायणपुर में 40 साल बाद 87 विस्थापितों को मिला सरकारी पर्चा // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर –  प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर में मंगलवार को  रेलवे-स्टेशन नारायणपुर के उत्तरी एवं दक्षिणी भूभाग में रह रहे चालीस सालों बाद गंगा कटाव से विस्थापित हुए 87 परिवारों को अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार ने संयुक्त रूप से नारायणपुर, शाहजादपुर,चकरामी,मौजमा दुधेला के 87 विस्थापितों को जमीन का सरकारी पर्चा दिया.मालूम हो की 1976 ई में गंगा कटाव से विस्थापित लोग अपने परिवार के साथ रेलवे की जमीन,जीएनबॉध एवं 14 नंबर सड़क किनारे अवैध तरीके से रह कर गुजर बसर कर रहे थे. जिनके कारण रेलवे सहित अन्य कार्य में आम लोगों को खास परेशानी हो रही थी.जिसको लेकर विस्थापित परिवार कई बार पुनर्वास के लिए प्रखंड परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया.जिसका प्रतिफल मंगलवार को […]