Category Archives: भागलपुर

इस्माईलपुर के गंगा चौक पर हथियार के बल पर पश्चिम बंगाल के मछली जीरा व्यापारी से लूट // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के गंगा चौक पर पश्चिम बंगाल के मछली जीरा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पीडित व्यवसाई फेलू हलधर ने इस्माइलपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि वह मैजिक गाडी से मछली जीरा की राशि का वसूली कर आ रहे थे कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर गाडी को रुकवा कर मेरे कनपटी मैं पिस्टल सटा कर 75 हजार रुपये लूट लिये तथा मेरे सहयोगी का मोबाइल वगैरह ले लिया. इस्माइलपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. DESK 04 B

नवगछिया पुलिस जिला टीम लगातार चौथी वार बनी राज्य गोल्ड कप विजेता // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय,सहुरिया पूर्वी,सहरसा में सम्पन्न हुए चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग के फाइनल मुकाबले में नवगछिया ने पुलिस एकेडमी,पटना को 35-30,35-28 से जबकि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने बेगूसराय को लगातार दो सेटों में 35-29,35-10 से हराकर विजेता होते हुए बादशाहत कायम रखी। पुरूष वर्ग के फाइनल मुकाबले में नवगछिया की ओर से अंकित,मुकुल,मो.सैफ,सूरज,अविनाश ने व पुलिस एकेडमी,पटना की ओर से मोनू,संटू महाराज,नितीन,शशिकांत,कुंदन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जबकि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में वैशाली की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कप्तान प्रिया सिंह,वंदना,मुस्कान,कविता,प्रियंका ने व बेगूसराय की ओर से कप्तान पूनम,युक्ता रानी,कशिश,खुशी ने शानदार खेल […]

कूंडी गांव के एक 17 वर्षीय युवक का ठनका गिरने से हुई मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना अंतर्गत कुंडी गांव के निवासी सत्तन पासवान के सत्रह वर्षीय पुत्र गौरव कुमार पासवान का ठनका गिरने से मौत हो गई है,सत्तन पासवान को तीन पुत्री के बीच एक पुत्र था, पुत्र की मौत से पूरा परिवार में कोहराम मच गया है, बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सत्तन पासवान दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था, वहीं मृतक गौरव पासवान उनके घर का इकलौता चिराग था जो ठनका गिरने से उसकी मौत से घरों का चिराग बुझ गया मृतक गौरव कुमार पासवान इस बार पंचानन झा उच्च विद्यालय बैजानी से मैट्रिक की परीक्षा पास कर आगे की पढ़ाई के पूर्व ही मौत हो गयी। […]

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन भागलपुर द्वारा स्कूली बच्चों के लिए हुआ समर कैंप का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के स्थानीय होटल में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन भागलपुर शाखा के द्वारा स्कूली बच्चों के लिए पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है । अध्यक्ष सुनीता सराफ के नेतृत्व में आयोजित कैंप के दौरान बच्चों को क्रिएटिव आर्ट की जानकारी दी जा रही है । सुनीता सराफ ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर डांस, कुकिंग, स्विमिंग गेम, पर्यावरण और विटामिन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है । समर कैंप में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। DESK 04 B

एक कट्टा और तीन कारतूस के साथ एक युवक को सीआईटी वन की टीम ने धर दबोचा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के मनाली रोड स्थित व्यवहार न्यायालय गेट के पास सीआईटी वन के गस्ती के दौरान बरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला मेजर यादव को गिरफ्तार किया गया है। जब सीआईटी वन की गश्ती टीम गस्ती पर थी तो उसे देख कर मेजर यादव भागने का प्रयास करने लगा तभी सीआईटी वन की टीम को कुछ शंका हुआ और उसे खदेड़ कर पकड़ा गया, मेजर यादव के पास से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद हुआ ।उसे सीआईटी वन की गस्ती टीम ने तिलकामांझी थानाध्यक्ष को सौंप दिया। बताते चलें कि बरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला मेजर यादव का अपराधिक इतिहास भी रहा है, कई केस में वह जेल भी जा चुका है। DESK 04 B

महंगी कार के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के जीरोमाइल और तिलकामांझी पुलिस ने नाकाबंदी कर एक लग्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दिल्ली रजिस्ट्रेशन वाली स्कोडा कार को जप्त किया है ।कार पर सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार लोगों में मधेपुरा जिला के चौसा निवासी सौरभ कुमार यादव और मुरलीगंज निवासी सौरभ कुमार शामिल है । जीरोमाइल थाना अध्यक्ष एसआई कौशल भारती ने बताया कि तस्कर शराब को झारखंड से लेकर मधेपुरा जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर जीरो माइल चौक से ठीक पहले नाकाबंदी की गई इसमें डी एल 8 सीएक्स 1771 रजिस्ट्रेशन वाली सिल्वर रंग की स्कोडा कार में 118 बोतल शराब मिली। कार पर शराब […]

28 मई को भागलपुर में बाल विधानसभा सत्र का होगा आयोजन, बच्चे ही सरकार और विपक्ष का करेंगे रोल अदा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर मे 28 मई को बाल विधान सभा का आयोजन किया जा रहा है, इस बाल विधानसभा कार्यक्रम के आयोजन में भागलपुर के ही बच्चे इसमें अपनी रोल अदा करेंगे !इसी बाबत आज जिला स्कूल प्रांगण में डीईओ संजय कुमार की अध्यक्षता में कई शिक्षकों के साथ विशेष बैठक रखी गई, मीडिया से बात करते हुए डीईओ संजय कुमार ने कहा कि अपने भागलपुर मे आगामी 28 मई को विधानसभा अध्यक्ष का कार्यक्रम है । इस कार्यक्रम में बच्चे ही विधानसभा के रोल में रहेंगे। चाहे वह एमएलए हो या फिर कोई मंत्री ।सभी बच्चे ही इसकी प्रस्तुति करेंगे ।इस विधानसभा सत्र के कार्यक्रम में बच्चे ही सरकार और विपक्ष का भी रोल अदा करेंगे। इस कार्यक्रम […]

शराब तस्करी मामले में एक युवक को सुनाई गई 5 साल की सश्रम कारावास और एक लाख रुपए आर्थिक दंड की सजा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के तिलकामांझी अंतर्गत 19 दिसंबर 2021 को शराब तस्करी मामले में एक युवक को 5 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई एवं आर्थिक दंड के रूप में एक लाख रूपये का जुर्माना भी किया गया नहीं देने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई ।बताते चलें कि तिलकामांझी थाना अंतर्गत दीवागस्ती में मनाली चौंक के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। शंका होने पर जब पुलिस उसके पास गई तब तक दो व्यक्ति फरार हो गए और एक बिहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक रोहित कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताते चलें कि उस रोहित कुमार को पकड़ने के बाद उसके पास से भारी मात्रा में करीब एक सौ […]