Category Archives: भागलपुर

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ और किसान प्रकोष्ठ का एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित||GS NEWS

DESK 04 B0

जनता दल यूनाइटेड संकर्षण जिला नवगछिया के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ और किसान प्रकोष्ठ का एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन मधुबनी में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा बैठक का संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बरारी विधानसभा के विधायक विजय कुमार सिंह निषाद और किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार ने कहा कि नीतिश राज में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अति पिछड़ों का अभूतपूर्व उत्थान हुआ है. नीतिश राज में एमवाई नहीं बल्कि ए टू जेड के आधार पर काम होता है. वही किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश […]

दी बिहार को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

तारापुर के धनंजय कुमार सिंह ने मारी बाजी निभाष मोदी, भागलपुर। बताते चलें कि यह दी बिहार को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी 11 वर्ष पूरा कर चुका है, आज 12वें वर्ष के उपलक्ष पर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन यह कार्यक्रम किया गया। बिहार कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड भागलपुर शाखा के द्वारा आज कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटनकर्ता के रूप में अखिल भारतीय मजदूर संघ के लखनलाल पाठक, प्रबंध निदेशक जितेन्द्र कुमार मिश्रा , दीप ज्योति मुखर्जी, नितेश कुमार सिंह के अलावे कई अतिथियों ने अपने संबोधन में कोऑपरेटिव सोसाइटी को आगे बढ़ाने के बारे में कई बिंदुओं पर वार्ता की। उद्घाटनकर्ता लखनलाल पाठक ने कार्यकर्ताओं को […]

सबौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को बरारी के मुखिया ने जान मारने की दी धमकी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के सबौर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिक राज को बरारी के मुखिया जयकरण पासवान ने जान मारने की धमकी दी है। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देने के साथ-साथ सबौर थाने में बरारी के मुखिया जयकरण पासवान और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दरअसल मुखिया अपने समर्थकों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास पहुंचे और किसी की बहाली की मांग की। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी का कहना है कि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी की बहाली करने का कोई नियम नहीं है। उसके बावजूद भी मुखिया के द्वारा गाली गलौज किया गया और उनकी गाड़ी रोक कर जान से मारने की धमकी दी गई और […]

ईद को लेकर शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से भागलपुर के संवेदनशील इलाकों में निकाला गया पैदल मार्च // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। कोरोना महामारी के चलते 2 साल से ईद का त्यौहार फीका हो गया था। इस बार ईद का पर्व काफी खुशियों के साथ मनाएंगे। मस्जिदों में एक साथ नवाज भी अदा कर पाएंगे।ईद को लेकर सदर अंचल ,पुलिस अंचल, निरीक्षक सौम्य प्रियदर्शी के नेतृत्व में विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें बाईपास टीओपी थाना के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जगदीशपुर थाना और लोदीपुर थाना के पुलिस बल भी भारी संख्या में मौजूद रहे। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए। इस दौरान कोई सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस हर समय चौकस […]

तिलकामांझी चौक वीर कुंवर सिंह चौक मनाली चौक का जल्द होगा सुंदरीकरण // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्य में अब जल्द ही तिलकामांझी चौक, वीर कुंवरसिंह चौक और मनाली चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर के नाले और रोड चौड़ीकरण के बाद विशेष चिन्हित चौक को काफी आकर्षक तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें विशेष लाइट सिस्टम, झरने आदि की व्यवस्था रहेगी। जो लोगों को काफी आकर्षित करेगा। उसमें तिलकामांझी चौक, वीर कुंवर सिंह चौक और मनाली चौक है ।साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था जल्द शहर में सुनिश्चित होगी। DESK 04 B

भागलपुर में हवाई सेवा की उड़ान फिलहाल हवा हवाई , राइप कंपनी ने कहा बुनियादी सुविधाओं की है कमी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में हवाई सेवा की उड़ान फिलहाल हवा हवाई ही रह गई। 33 दिन लगातार हड़ताल के बाद एक उम्मीद जगी थी लेकिन विमानन कंपनी राइप ने हवाई अड्डे पर बुनियादी सुविधा नहीं होंने का कारण बता झटका दे दिया। लंबे समय तक आंदोलन चला था और एयरलाइंस कंपनी राइप की टीम ने भी तीन मई को ट्रायल करने की योजना बनाई थी। जिसको लेकर आम शहरवासियों के द्वारा हवाई सेवा के कयास लगाए जा रहे थे।लेकिन राएप विमानन कंपनी की ओर से ट्रायल रद्द कर दिया गया है। उसी कड़ी में रविवार को हवाई सेवा संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें शहर के कई लोग शामिल हुए। हवाई सेवा के परिचालन को लेकर संघर्ष समिति […]

नवगछिया के शिवानी विवाह भवन में MLC विजय सिंह का हुआ भव्य स्वागत

DESK 04 B0

नवगछिया के जीरोमाइल में स्थित शिवानी विवाह भवन के सभागार में भागलपुर बांका विधान परिषद क्षेत्र के नवनिर्वाचित एमएलसी विजय कुमार सिंह का अनुमंडल के जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । मौके पर शिवानी विवाह भवन के संचालक सह तेतरी ग्राम पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि कुमार संजीव उर्फ मंटून ने बताया कि यह सम्मान समारोह जनप्रतिनिधियों के द्वारा एमएलसी साहब का किया गया जिसमें अनुमंडल के सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए । वहीं कार्यक्रम में एमएलसी विजय कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने जितने भी वादे चुनाव से पहले किए हैं लगभग वादे पर कार्य प्रारंभ हो गया है जिनमें बाढ़ कटाव और जनप्रतिनिधियों की समस्या प्रमुखता से है । वहीं उन्होंने संबोधित करतें […]

भागलपुर के जर्दालू आम के किसान अब करेंगें एक्सपोर्टर से मुलाकात ||GS NEWS

DESK 04 B0

इस साल जर्दालू आम के एक्सपोर्ट की कवायद तेज कर दी गई है। हालिया तैयारी के बाद अब भागलपुर के जर्दालू आम के किसानों से देश के चुनिंदा एक्सपोर्टर की मीटिंग होने जा रही है। इसके लिए एपेडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) के माध्यम से पहल हो रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार 15 मई तक यह बैठक हो जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। एक्सपोर्टर के साथ किसानों की बैठक के दौरान एक्सपोर्ट से जुड़ी तमाम जानकारियां दी जाएगी। कहां से माल की शिपिंग होगी और कैसे क्वालिटी जांच करायी जाएगी, तमाम बातों पर चर्चा की जाएगी। आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि कृषि उत्पादों के […]