Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : नगरपारा दक्षिण पंचायत के लाभुक को अल्टीमेटम ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर के नगर पारा दक्षिण पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के वैसे लाभुक जो दो साल से राशि प्राप्त करने के उपरांत भी आवास नहीं बना रहे हैं उन्हें आज अंतिम रूप से दो दिनों की दी गई। उन लोगों को एक मई तक आवास निर्माण शुरू करने का निदेश दिया गया। शुक्रवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार ने निरीक्षण में पाया की राशि लेने के बाद भी कई लोग घर नहीं बना रहे हैं। उन लाभुकों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय समय पर उजला नोटिस फिर लाल नोटिस तथा उसके बाद भी आवास निर्माण नहीं शुरू करने पर सर्टिफिकेट केस भी किया जा चुका है। यदि ये सभी लाभुक तथा प्रखंडाधीन अन्य पंचायतों के वैसे लाभुक जिन्हें सर्टिफिकेट […]

युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के संदेह में परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – नोनियपट्टी के एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने के संदेह में उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करा दिया है. अस्पताल में प्राथमिक इलाज के जाने के बाद युवक की स्थिति ठीक थी लेकिन अस्पताल में एक जरूरी दवा की अनुपलब्धता के कारण उसे भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया गया. युवक नोनियपट्टी निवासी सूरज कुमार है. सूरज ने कहा कि वह सबके सामने चूहे मारने वाली दवा नहीं के बराबर खाया और तुरंत उल्टी भी कर दिया लेकिन उसके मना करने के बाद उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया. वह पूरी तरह से ठीक है. DESK 04 B

किसान रवीश हत्याकांड में नामजद आरोपी जजल यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, निशानदेही पर रायफल बरामद, एक गिरफ्तार // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – पांच अप्रैल को कोसी दियारा में हुए झंडापुर निवासी किसान रवीश कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त बिहपुर निवासी जजल यादव समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक रायफल, एक देशी कट्टा, एक देशी जर्सी कट्टा, कुल 52 चक्र जिंदा कारतूस, दो ग्राम स्मैक और एक सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में नवटोलिया बिहपुर निवासी जजल यादव, खरीक के ध्रुवगंज निवासी राणा यादव, सुनील हरिजन, नदी थाना के कहारपुर निवासी वीरेंद्र शर्मा है. इस बाबत एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि अप्रैल को दोपहर में गुप्त सूचना मिली कि नदी थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड […]

पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने का मामला // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालकृष्णन भी मौजूद थे. बैठक में पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने का मामला प्रमुखता से उठाया गया. बात सामने आई कि सीडीपीओ, आपूर्ति, अस्पताल, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी भी बैठक में नहीं पहुंचे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए इस मामले पर कहां की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है और सक्षम पदाधिकारी को लिखित रूप से कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी. बैठक में कई तरह के मामलों से जनप्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों से अवगत कराया जिस पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया […]

अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा का 111 वां महाधिवेशन 18- 19- 20 फरवरी 2023 को नवगछिया में // GS NEWS

DESK 04 B0

अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा का 111 वां वार्षिक महाधिवेशन नवगछिया मकन्दपुर चौक से 1 किलोमीटर आगे राम बांध टावर चौक भवानीपुर हिमांशु फ्युल सेंटर के ठीक सामने दिनांक 18 ,19 और 20 फरवरी 2023 दिन शनिवार , रविवार एवं सोमवार को होना सुनिश्चित किया गया है जिसमें लाखों की संख्या में पूरे भारत एवं देश विदेश से संतमत सत्संग से जुड़े सत्संग प्रेमी उपस्थित होंगे इस महाधिवेशन में संतमत से जुड़े देश विदेश के संत महात्माओं का शुभ आगमन होगा और लगातार तीन दिनों तक अध्यात्म पर चर्चा होगी। इस बाबत शुक्रवार को संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया की अध्यक्षता में एक बैठक कर अधिवेशन को पूर्ण रूप से ऐतिहासिक बनाने एवं आगामी बैठक में […]

मुखिया अनिता देवी की हत्या बॉडीगार्ड ने की थी, डीएसपी ने किया खुलासा // GS NEWS

DESK 04 B0

  निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बाथ थाना क्षेत्र के कुमैठा पंचायत की मुखिया अनीता देवी की हत्याकांड मामले में डीएसपी गौरव कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 31 मार्च को मुखिया अनीता देवी की हत्या कर दिया गया था जिसमें बाथ थाना क्षेत्र के महक कुमार झा दूसरा खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के रहने वाला दीपक कुमार को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था जिसे न्यायालय हिरासत में जेल भेज दिया गया था उसी कड़ी में जांच पड़ताल के क्रम में यह बात सामने आई है कि उक्त घटना को मुखिया के प्राइवेट चालक महक कुमार झा ने घटना को अंजाम दिया था एफ एस एल टीम द्वारा घटना की जांच […]

अंग प्रदेश का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन करने वाले हुनरबाज आकाश का भागलपुर में हो रहा है भव्य स्वागत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, पूरे देश और दुनिया में अपने हुनर का डंका बजाने वाला हुनरबाज आकाश सिंह टीवी रियलिटी शो का विजेता बनने के बाद अंग का लाल पहली बार अपने जन्म भूमि भागलपुर पहुंचने पर लोगों के द्वारा मिल रहे सहयोग और समर्थन से काफी उत्साहित दिखा । भागलपुर में लगातार दूसरे दिन युवा कलाकारों के द्वारा कोतवाली चौक के समीप लक्की ब्रदर्स डांस स्कूल के बैनर तले लक्की ,शशिकांत और अमन के नेतृत्व में फूल माला और बुके देकर स्वागत किया गया।स्वागत समारोह के बाद हुनरबाज आकाश का रोड शो निकाला गया जो कोतवाली चौक से प्रारंभ होकर पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ ।इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुनारबाज आकाश कुमार […]