Category Archives: भागलपुर

BDO प्रतीक राज ने भागलपुर डीएम से मांगी सुरक्षा, कहा- मुझे मुखिया और उनके समर्थकों से है जान का खतरा || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के सबौर के बीडीओ ने डीएम से सुरक्षा मांगी है। उन्होंने 26 अप्रैल की शाम बरारी मुखिया व उनके समर्थकों द्वारा की गई बदसलूकी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी जान को खतरा है। उन्होंने बरारी मुखिया पर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की। डीएम ने मामले की गंभीरता देख एसएसपी को कार्रवाई का अनुरोध किया। साथ ही एसडीओ को पूरे मामले की जांच करने को कहा है कि बीडीओ-मुखिया के बीच विवाद की असली वजह क्या है। बीडीओ प्रतीक राज ने कहा कि वह 26 अप्रैल की शाम डीएम के वीसी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रखंड कार्यालय में पंचायत कर्मियों के साथ साप्ताहिक बैठक कर रहे थे। इसी क्रम में शाम करीब 7 बजे बरारी […]

आईएमए भवन के सभागार में नई कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

अध्यक्ष बने डॉ संजय सिंह और सचिव की जिम्मेदारी मिली डॉ मनीष कुमार को निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, आईएमए भवन के सभागार में नई कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस पदभार ग्रहण समारोह में अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर संजय सिंह एवं सचिव के रूप में डॉक्टर मनीष कुमार को चयनित किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले आईएमए बिल्डिंग में जनरल बॉडी की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष डॉ संदीप लाल ने बीते साल संगठन द्वारा किए गए कार्यक्रम के बारे में बताया उसके बाद डॉ मनीष में वैज्ञानिक संगोष्ठी व डॉ कुमार अनु ने हेल्थ वीक की उपलब्धियों को गिनाया ।इसके बाद स्थानीय अध्यक्ष रहे डॉक्टर संदीप लाल ने आईएमए के नए अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह […]

केला, कलाई के बाद अब जर्दालू आम से भी जाना जा रहा नवगछिया को // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के चार किसानो के बग़ीचे का जर्दालु आम जाएगा विदेश, जिआई टैग करनें पहुँचे प्रखंड तकनीकी प्रबंधक निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,नवगछिया को पहले केला और कलाई से जाना जाता था ।अब जर्दालू आम से भी जाना जाने लगा है ।नवगछिया प्रखंड के तेतरी पंचायत से कुल 4 किसानों को जर्दालू आम उत्पादन के लिए चिन्हित किया गया है। किसानों में नरेंद्र कुमार सिंह ,अरविंद चौधरी, अंगद राय, मिंटू देवी का नाम चयनित हुआ है। वहीं इस संबंध में नवगछिया प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पदाधिकारी कुमार गौतम के द्वारा सभी किसानों के बगीचे पहुंचकर जिआई टैगिंग की गई है । कुमार गौतम के द्वारा कम फलन को लेकर चिंता जाहिर की गई है ।किसानों ने इसके लिए वैज्ञानिक एवं […]

भागलपुर में ईद त्योहार को लेकर पिछले दो साल के बाद बाजार में आई रौनक // GS NEWS

DESK 04 B0

व्यापारी भी इस बार काफी खुश दिख रहे हैं,लोग जम कर कर रहे खरीददारी निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में ईद त्योहार को लेकर पिछले दो साल से कोरोनाकाल के बाद इस बार बाजार में रौनक आई है,पिछले दो सालों से कोरोनाकाल ने मुस्लिम समुदाय के सबसे बडा़ ईद पर्व को फीकी कर दिया था, लेकिन इस बार मुस्लिम समुदाय के बीच खुशियाँ लाकर बाजार को गुलजार कर दिया है,भागलपुर में ईद पर्व को लेकर रामजान शुरु होते ही भागलपुर रेलवे स्टेशन से लेकर तातारपुर मस्जिद तक करीब दो सौ से अधिक दूकानें सज-धज कर तैयार हो जाती है, जहां विशेष रूप से कपडे़,टोपी, इत्र,कुर्ता-पायजामा आदि की मांग बढ़ जाती है,वहीं ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के बीच सामान्य तौर […]

सेविका एवं प्रधानाध्यापक को दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर:प्रखंड के बीआरसी भवन में शुक्रवार को आंगनवाड़ी सेविका एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक और समावेशी प्रशिक्षण प्राप्त मेंटर शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण प्रभारी बीईओ नितेश्वर पांडे,समावेशी शिक्षा के साधमसेवी जयकृष्ण दुबे ने दिया। जिसमें 19 प्रकार के दिव्यांगता के बारे में बताया गया। अपने विद्यालय एवं पोषक क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वेक्षण करने के लिए कहा गया। जिससे दिव्यांग बच्चों का नामांकन विद्यालय में हो सके और मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्हें सरकारी योजना का लाभ मिले। सभी बच्चों का यूडी आईडी कार्ड बनवाने के लिए उनको प्रेरित किया गया। DESK 04

महिला ने एसपी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार ||GS NEWS

DESK 040

महिला ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर जान माल सुरक्षा की गुहार लगाई हैं। पीड़ित महिला भवानीपुर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर निवासी जोधन यादव की पत्नी लूरो देवी हैं। पीड़िता ने बताई कि 28 की रात को मेरी गाय का बच्चा खूटा तोड़ कर पड़ोसी देवी यादव के आंगन में चला गया था। इतनी सी बात को लेकर देवी यादव, प्रमोद यादव, अमित यादव, धरम यादव, चैम्पियन यादव लाठी डंडा व लोहे के रड से मारपीट करने लगे। मेरा पुत्र जितेंद्र के उपर जानलेवा हमला उसके सर पर प्रहार किया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़िता की गला दबाकर जान से मारने से प्रयास किया। केस करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी […]