April 9, 2022
रामनवमी के उपलक्ष पर बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से श्रीराम- जानकी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, राम जन्मोत्सव के दिन होगा राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा //GS NEWS
DESK 04 Bनिभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, रामनवमी के उपलक्ष्य पर बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से भगवान श्रीराम जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु व राम भक्त जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किए।जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने खुल कर हिस्सा लिया । बताते चलें कि भगवान श्रीराम की मंदिर का नीव स्वर्गीय देवानंद मंडल ने रखा था। आज हाउसिंग बोर्ड पूजा समिति के द्वारा आशीष कुमार के नेतृत्व में भगवान सीताराम जी की भव्य शोभा नगर यात्रा निकाली गई। हाउसिंग बोर्ड पूजा समिति के अधिकारियों ने बताया की श्रीराम जन्मोत्सव के दिन अर्थात रामनवमी को राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा साथ ही महाभोज हवन आरती एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया […]