November 19, 2021
बोले राजद प्रवक्ता, यह किसानों की जीत है देश की जीत ||GS NEWS
DESK 04कृषि विधेयक बिल वापसी को लेकर राजद की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह किसानों की जीत है, देश की जीत है। यह पूंजीपतियों, उनके रखवालों, नीतीश-भाजपा सरकार और उनके अंहकार की हार है। विश्व के सबसे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक किसान आंदोलन ने पूंजी परस्त सरकार को झुकने पर मजबूर किया। आंदोलनजीवियों ने दिखाया कि एकता में शक्ति है। यह सबकी सामूहिक जीत है।’ उन्होंने कहा, ‘बिहार और देश में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण के खिलाफ राजद की जंग जारी रहेगी। भाजपाई उपचुनाव में हारे तो इन्होंने पेट्रोल-डीजल पर दिखावटी ही सही, लेकिन थोड़ा सा टैक्स कम किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब की हार के डर से तीनों काले […]