5
(2)

नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट से 95.17 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग स्मैक की खरीद-बिक्री में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिनटंगा करारी निवासी कन्हैया कुमार, रजनीश कुमार और राजेश कुमार मंडल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिनटंगा करारी स्थित गंगा किनारे जहाज घाट पर कुछ लोग स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संध्या गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी रसनदेव पासवान पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग घबराने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 95.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर थाने ले आई।

गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद स्मैक के स्रोत, इसकी आपूर्ति श्रृंखला तथा इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस जब्त मोटरसाइकिल के स्वामित्व एवं उसके उपयोग की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: