Category Archives: भागलपुर

गोपालपुर : अवैध विदेशी हथियार, जिंदा गोली, एक नाव सहित शराब को गोपालपुर पुलिस नें किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों से कई देसी शराब के साथ शराब बनाने वाला उपकरण एवं अवैध देसी हथियार जिंदा कारतूस नाव आदि को बरामद किया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात कई जगह पर छापेमारी किया गया जिसमें बुद्धू चक बिनदटोली गांव के समीप स्पर संख्या आठ पर लावारिस अवस्था में एक हीरो मोटरसाइकिल देसी कट्टा 50 लीटर देसी शराब गंगा नदी में एक नाव उस पर एक केन में। देसी शराब बरामद किया इस छापेमारी में बरामद शराब एवं हथियार वह बोली को लेकर के नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पर […]

नवगछिया : एक दिवसीय जिला स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान बिहपुर प्रखंड के रेलवे मैदान पर शनिवार को एक दिवसीय जिलास्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुआ।यह आयोजन बिहपुर के रेलवे ईजीनियरींग दुर्गास्थान के मैदान पर हुआ।जिसका फाईनल मैच नवगछिया व यूथ एकेडमी बिहपुर के बीच हुआ।संघर्षपूर्ण फाईनल मैच में नवगछिया ने बिहपुर यूथ एकेडमी को 2:1सेटों से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड नवगछिया के सूरज कुमार को दिया गया।इस प्रतियोगिता में निर्णय की भूमिका में राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार साह,राजू कुमार झा थे।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन व पुरस्कारों का वितरण राज्य बाल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार ने किया।प्रतियोगिता […]

नवगछिया : जिलापरिषद में नंदनी तो मुखिया में सोनी और भरत नें बचाई अपनीं कुर्सी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में जिला परिषद नंदनी सरकार व मुखिया के दो प्रत्याशी ही अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब रहें। जिला परिषद नंदनी सरकार को 16806 वोट मिले। जबकि किरण देवी को 15227 वोट मिले। नंदनी सरकार 1579 वोट से विजयी हुई। वहीं मुखिया पद पर नगरह पंचायत के मुखिया भरल लाल पासवान, जगतपुर पंचायत के मुखिया सोनी देवी अपनी सीट बचा पाई। जमुनिया पंचायत से मुखिया पद पर सोनी देवी, पकरा पंचायत से शांति प्रिया देवी, कदवा दियारा पंचायत से नरेश सिंह, खैरपुर कदवा पंचायत से पंकज जायसवाल, ढोलबज्जा पंचायत से सचिदानंद उर्फ सच्चो यादव, पुनामा प्रताप नगर से सरिता देवी, तेतरी से प्रशांत कुमार तत्मा, खगड़ा से अनिता देवी विजयी हुई। वहींपंचायात समिति निर्वाचन केंद्र संख्या एक से रूणु […]

नवगछिया में भाजपा की बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें 17,18,19 दिसंबर को जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु तैयारी बैठक रखी गई।जिसमें व्यवस्था प्रमुख एवं संचालन समिति गठित की गई।इस बैठक में . अजय सिंह कुशवाहा, पुलकित सिंह, नीलांबर झा, आलोक सिंह, मुकेश राणा, अखिलेश कुमार,किशोर झा, शंभू नाथ मिश्रा, श्री विजय सिंह, पंकज शर्मा,महेश्वर निषाद,देव नारायण सिंह, प्रमोद मंडल, सुबोध कुमार, मुरारी लाल चिरानियां,राजेश पासवान, प्रवेश यादव,चंदन भगत,रमन मंडल, मिथिलेश मंडल, मिथिलेश चौधरी, राकेश कुमार ठाकुर,आशीष कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। DESK 04

नवगछिया : NH31 पर कार और बाइक की टक्कर, दो घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 31 मदरौनी चौक के समीप बीते शुक्रवार की शाम कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान बांका जिला के विजयनगर गांव के ओम प्रकाश झा (45 वर्ष ) और नाथनगर के प्रियांशु तिवारी (24 वर्ष ) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्सेला की तरफ से नवगछिया की ओर कार जा रही थी और सामने से बाइक सवार दो युवक कुर्सेला की ओर जा रहा था। मदरौनी चौक के समीप बाईक सवार के द्वारा एक ट्रक का ओवरटेक करने के कारण सामने से आ रही कार से आपने सामने की टक्कर हो […]

नवगछिया : NCC की छात्रा के पहल पर घर से भागी युवती को परिजनों को वापस सौंपा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल चौक पर खरीक उस्मानपुर के 14 वर्षीय किशोरी को घर से भागकर भागलपुर जाने के दौरान बीएलएससी कालेज बिहार चार बटालियन एनसीसी की छात्रा आर्य कश्यप ने तेतरी जीरोमाइल में अपने साथ बनारसी लाल वाणिज्य सराफ कॉलेज लाकर उसे चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से परिजनों को सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार आर्य कश्यप अपने कॉलेज जाने के दौरान उस्मानपुर के योगेंद्र दास की पुत्री ऑटो से भागलपुर जाने की बात कर रही थी. इस दौरान उसने बताया कि हमें घर में प्रताड़ित किया जाता है। जिससे वह परेशान होकर के भाग रही है इसको लेकर के ऑटो चालक ने गाड़ी रोक दिया और उसे जाने से मना कर दिया जिसके उपरांत आर्य […]

नवगछिया के इस्माइलपुर गोपालपुर थाना क्षेत्र में छठ महापर्व शांतिपूर्ण हुआ संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्यदान के साथ लोक आस्था के सम्पन्न हुआ। नवगछिया सहित इस्माइलपुर एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न घाटों पर अर्घ्यदान किया गया।नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल, एसपी सुशांत कुमार सरोज ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। दूसरी ओर नवगछिया रेलवे स्टेशन पर भी छठ को लेकर के जीआरपी आरपीएफ के द्वारा स्टेशन घाट पर विशेष व्यवस्था किया गया था। इस अवसर पर गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा व बीडीओ वीणा कुमारी अहले सुबह से ही विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु भ्रमणशील थे। DESK 04

नवगछिया में पति नें पत्नी पर चलाई गोली, मायागंज से भी पटना रेफ़र ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया में पति ने पत्नी को गोली मार कर घायल कर दिया। महिला के सर में गोली लगी हैं। घायल महिला कदवा ओपी क्षेत्र के प्रताप नगर कदवा निवासी ब्रह्मचारी राय की पत्नी पूजा कुमारी हैं। घायल महिला के पिता नवगछिया थाना के मल्की नवटोलिया निवासी दिनेश मंडल ने पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले मेरी पुत्री मायके आई थी। बुधवार की शाम घाट से छठ पूजा कर घर आई ही थी कि दमाद ब्रह्मचारी राय ने गोली मार दिया। उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। भागलपुर अस्पताल से भी घायल को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। महिला का परिजन निजी […]

नवगछिया : तेजस्वी का जन्मदिन युवा राजद ने पौधारोपण कर मनाया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- राष्ट्रीय जनता दल के नेता प्रतिपक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद का 32 वां जन्मदिवस 9 नवंबर को युवा दिवस के रूप मनाया गया मौके पर उपस्थित सभी नेता कार्यकर्ता ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना कर पौधारोपण कियाइस बाबत युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी शुभम यादव ने कहा की सरकार के पास जनता को सरकार की उपलब्धी बताने के लिए कुछ नही राज्य की चौपट विधि व्यवस्था पर बोलने में शर्म आती है. बिहार की जनता अब डबल इंजन के शासनकाल से ऊब चुकी है बिहार की जनता को नया नेतृत्व नया बिहार ,समृद्ध बिहार युवा सरकार नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद के हाथों बिहार की बागडोर देने का फैसला किया है|| नेता […]

गोपालपुर : आस्था के आगे झुकी सारी बाधाएं ||GS NEWS

DESK 040

पर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने गंगा स्नान के साथ साथ पूजन सामग्री को भी गंगा के पानी में धोयें गोपालपुर लोक आस्था का महापर्व छठ जो उगते और डूबते सूर्य उपासना का महापर्व है। प्रकृति की उपासना का यह पर्व होता है।जहां स्वयं सूर्य की पूजा की जाती है जहां से हमें सारी ऊर्जा मिलती है। इसी ऊर्जा और आस्था के आगे छठ व्रतियों की सारी कठिनाइयों दूर हो जाती है। यही आस्था और ऊर्जा का दृश्य गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा जहाज घाट पर छठ पर्व के दूसरे दिन यानी खरना के दिन देखने को मिला। छठ व्रतियों ने गंगा स्नान तो किया ही सैकड़ों की छठ व्रतियों ने गंगा स्नान कर छठ पूजा पर चढ़ाए जाने वाले प्रसाद […]