Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : गोसाई गांव में नवरात्रि के बाद महाप्रसाद का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के गोसाई गांव में नवरात्रि के पश्चात एकादशी तिथि को ग्रामीणों के द्वारा महाप्रसाद खिचड़ी का आयोजन किया गया । ग्रामीणों द्वारा मसालेदार खिचड़ी बनाकर सर्वप्रथम भोग लगाया गया इसके बाद सभी लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर महा प्रसाद ग्रहण किया । मौके पर उपस्थित सतीश चंद्र झा ने बताया कि उनके गांव में यह लगभग 5 वर्षों से आयोजित किया जाता है प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पश्चात एकादशी तिथि को महा प्रसाद का भोग लगता है जहां सभी एकजुट होकर बैठ कर प्रसाद प्राप्त करते हैं । वही मौके पर उपस्थित शिक्षक अमरनाथ झा ने बताया कि उनके गांव में आपसी भाईचारा आपसी सौहार्द्र का परिचय देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया […]

300 साल से भी पुराना है नवगछिया के भ्रमरपुर का दुर्गा मंदिर, अभूतपूर्व होता है विसर्जन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के भ्रमरपुर स्थित दुर्गा मंदिर काफी शक्तिशाली एवं प्रसिद्ध है. मंदिर स्थित माता के आशीर्वाद से गांव के लोगों व श्रद्धालुओं को खुशहाली नसीब होता है. इनके आशीर्वाद से गांव के लोग बड़े-बड़े ओहदे पर विराजमान हैं. प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर की स्थापना बीरबन्ना ड्योढ़ी के राजा बैरम सिंह ने वर्ष 1684 में करायी थी. उसके बाद 1765 में बैरम सिंह के दोस्त जमींदार मनोरंजन झा ने काली मंदिर के पास से मंदिर का स्थान परिवर्तन किया. आजादी के पूर्व तथा बाद भी फूस का बहुत बड़ा मंदिर था जिसे 1973 में गांव के उग्रमोहन झा, अर्जुन प्रसाद मिश्र, परमानंद मिश्र, परमानंद झा एवं रमेश झा ( इन सभी का स्वर्गवास हो चुका है) के अथक प्रयास […]

नवगछिया में पुलिस ने मास्क एवं वाहन जांच में चालान काट कर ₹3850 की किया राजस्व की वसूली ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला में विभिन्न थाना द्वारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को मास्क एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया । इस जांच अभियान में पुलिस ने मास्क जाँच में ₹850 एवं वाहन चालको से कुल ₹3000 , कुल 3850 रुपये की राजस्व की वसूली की। सड़क मार्ग पर विभिन्न सुरक्षा दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग अभियान लगातार विभिन्न थाना पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस की गश्ती भी एनएच 31सड़क मार्ग पर तेज कर दी गई है। ताकि अपराधिक घटना पर रोक लग सके। इसी के मद्देनजर वाहन जांच अभियान चलाकर दोपहिया वाहनों के कागजात के साथ-साथ बाइक सवार चालक का हेलमेट, मास्क आदि का भी जांच किया गया। DESK 04

नवगछिया : नवरात्रि की नवमी पर तेतरी वाली दुर्गा मैया को खोयचा चढ़ाने देने उमड़ी महिलाओं की भीड़ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया सहित आसपास के इलाके में दुर्गापूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार को नवरात्रि के नवमी पर इलाके के सुविख्यात तेतरी वाली दुर्गा मंदिर में गुरुवार की सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ी थी। मैया को डलिया और खोयचा चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिरों में पहुंची। इससे मंदिर परिसर में अस्त व्यस्त माहौल रहा। नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मैया को डलिया और खोयचा चढ़ाने के लिए उमरी महिलाओं की भीड को व्यवस्थित करने में महिला सिपाहियों के भी पसीने छूट रहे थे। वही मंदिर प्रांगण के बाहर भीड़ में चोर उच्चके भी जमे हुए थे । दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही […]

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां गौरी की पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

DESK 040

शारदीय नवरात्र का आठवां दिन मां गौरी की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हर पूजा पंडाल में उमड़ पड़ी, वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले साल किसी भी पूजा स्थल पर प्रतिमा विराजमान नहीं हो सकी थी, सभी अपने घरों में दुर्गा मां की पूजा किए थे परंतु इस बार कोरोना की स्थिति अभी कम है इस कारण प्रशासन पंडाल बनाने और मेला लगाने का आदेश दिया परंतु कोरोना के गाइडलाइंस को पालन करते हुए हर जगह 40 फीट तक के पंडाल और 8 फीट की मूर्तियां स्थापित हुई है। अष्टमी को लेकर श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा पर डाला चढ़ाने आते दिखे इसमें मान्यता यह है कि अगर मां को डाला चढ़ाते हैं तो मुराद पूरी होती है […]

ढोलबज्जा : खैरपुर कदवा दुर्गा मंदिर की पट खुलते हीं उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़ ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: महाष्टमी के दिन खैरपुर कदवा दुर्गा मंदिर की पट खुलते हीं वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कदवा दियारा, खैरपुर कदवा, ढोलबज्जा, चौसा के लौआलगान पूर्वी व अरजपुर पश्चिमी पंचायत के अलावे अन्य जगहों से आए हजारों महिलाओं पुरुष भक्तों ने माता की जय-जयकार लगाते हुए पूजा की. वहीं माता की दर्शन को लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में दर्जनों ग्रामीण सुरक्षा कर्मियों व कदवा ओपी थाने की पुलिस लगातार गश्त कर रही थी. ताकि हर तरफ शांति विधि-व्यवस्था बनी रहे. उधर ढोलबज्जा के मुखिया प्रत्याशी राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, निवर्तमान जिप नंदनी सरकार, विनीत आनंद, खैरपुर के पंकज जायसवाल, पूनम देवी, पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल व कदवा दियारा के अशोक सिंह उर्फ देवानंद […]

गोपालपुर के JDU MLA गोपाल मंडल ने कहा, नेता तेजस्वी हैं ना कि तेज प्रताप ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि उप चुनाव में विपक्षी दलों की चलने वाली नहीं है. एनडीए प्रत्याशी अपार बहुमत से जीतेंगे. गोपाल मंडल ने कहा कि वे उपचुनाव में स्टार प्रचारक हैं. और मुख्यमंत्री के निर्देश पर वे चुनाव प्रचार करने दोनों जगह जाएंगे. विधायक ने कहा कि जहां तक राजद की बात है तो नेता तेजस्वी यादव है ना कि तेज प्रताप, उन्होंने कहा कि तेजप्रताप बहूरंगिया है. उपचुनाव में लालू यादव के बिहार आने पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव जी बड़े नेता हैं और वे उनके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे. DESK 04