Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : 5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा से देर रात नवगछिया पुलिस ने संजीव जयसवाल के घर छापेमारी कर 5 किलो गाजा के साथ संजीव को गिरफ्तार किया है. नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत सूचना मिली थी कि पकड़ा के संजीव जयसवाल द्वारा अवैध गांजा तस्कर किया जाता है. जिसके बाद नवगछिया थाना के अजीत कुमार और सुदीप कुमार को भेजा गया था संजीव जायसवाल के यहां छापेमारी के क्रम में उसके छत पर लकड़ी के डब्बे में दो सरसों तेल के डिब्बे में रखे 5 किलो गांजा बरामद किया गया है. वही एक मोबाइल भी बरामद हुआ है. इसके विश्लेषण से कांड में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी उन्होंने […]

नवगछिया : सड़क हादसे में चार घायल, सबों की स्थिति गंभीर, रेफर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेसीडेंसी स्कूल के समीप हुए सड़क हादसे में चार लोगों की स्थिति गंभीर हो गयी है. सबों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सबों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक सबों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. घायलों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर सुखायघर निवासी मो कूदो, सबौर भागलपुर निवासी गोपाल दास, कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जबाबगंज निवासी बादल यादव और एक अज्ञात युवक है. जानकारी के अनुसार ऑटो और बोलेरो के बीच हुई सीधी टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार दोनों वाहनों के बीच मे गया था. घायलों में सभी […]

बिहपुर : गौतम धर्मकांटा एनएच 31 पर ट्रक ने बारात से भरी गाड़ी में मारा धक्का, चालक एवं एक बराती की मौके पर मौत ||GS NEWS

DESK 040

पांचबराती गंभीर रूप से घायल बिहपुर – बिहपुर के मड़वा गांव के समीप एनएच 31 पर गौतम धर्मकांटा के सामने रात करीब दस बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बारात ले जा रही जीप में सामने से धक्का मार दिया जिस कारण जीप के चालक एवं एक बराती भवीसन मुनि का मौत मौके पर हो गया . ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारा की जीप के अगले हिस्से को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया । वही जीप में बैठे चार बराती संतोष कुमार, रुदल मुनि, रंजीत मुनि एवं पांडव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये . सभी घायलों को बिहपुर सीएचसी इलाज के लिये भेजा गया . मिली जानकारी के अनुसार बारात खगड़िया से पुर्णिया धमदाहा जा […]

ढोलबज्जा : माले नेताओं की हत्या को लेकर उकसाने वाले नौगछिया इंस्पेक्टर के खिलाफ भाकपा-माले ने किया विरोध प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: नवगछिया इंस्पेक्टर द्वारा माले नेताओं की हत्या कराने के लिए वहां के अपराधियों से सांठगांठ कर अपराधियों को उकसाने का आरोप नवगछिया माले नेताओं ने इंस्पेक्टर पर लगाया है. लगाया है. जिसको लेकर बुधवार को दर्जनों माले कार्यकर्ताओं ने कदवा के विभिन्न गांवों में पुलिस-अपराधियों-गठजोड़- राजनेता के खिलाफ नारे के साथ जुलूस निकालकर कदवा के. फोरलेन सड़क, थाना चौक पर विरोध प्रदर्शन किया है. वहीं नवगछिया इंस्पेक्टर के पूतले का दहन भी किया गया. नारे लगा रहे माले कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि- सुशासन की दावा करने वाले नीतीश कुमार के राज में अपराधी, पुलिस, राजनेताओं का गठजोड़ चल रहा है. वक्ताओं ने आगे कहा कि- नवगछिया पुलिस इंस्पेक्टर अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे […]

नवगछिया के मकंदपुर चौक से बाइक चोरी
चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: बीते सोमवार के दिन गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकंदपुर चौक से चोरों ने एक ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाईकिल बीआर 43आर 9771 की चोरी कर ली है. वहीं बाइक चोरी करते चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मोटरसाइकिल कदवा के खैरपुर बाजार निवासी अर्जुन साह के बेटे अमित कुमार का बताया जा रहा है. अमित ने गोपालपुर थाने में लिखित आवेदन देते हुए कहा है कि- वह सोमवार की सुबह मकंदपुर चौक स्थित शिवप्रकाश गुप्ता (रिश्ते में ससुर) के दुकान पर अपनी बाइक खड़ी कर पूर्णियां चले गए थे. जब शाम में वहां से वापस आए तो मोटरसाईकिल गायब थी. काफी खोजबीन करने पर भी पता नहीं चल पाया तो, आस-पास दुकान में लगे सीसीटीवी […]