Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : पंचयात चुनाव को लेकर अब तक 26 अपराधियों के विरूद्ध भेजा गया सीसीए थ्री का प्रस्ताव – एसपी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में किया अपराध समीक्षा नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मासिक अपराध गोष्ठी में थानाध्यक्ष समेत विभिन्न पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. एपी ने कहा कि नवगछिया पुलिस पंचायत चुनाव शांति पूर्ण ढंग से आयोजित हो उसके लिये तैयारी शुरू कर चुकी है. फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है जबकि चुनाव के मद्देनजर सीसीए थ्री में 26 लोगों का नाम प्रस्तावित किया गया है. चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्षों से रोज अपडेट लिए जा रहे हैं. संदिग्ध और सफेदपोशों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. पेपरलेस वर्क की तरफ बढ़ चुकी है पुलिस एसपी ने कहा कि नवगछिया पुलिस पेपर लेस वर्क की […]

नवगछिया : रेलवे संपत्ति चोरी मामले में आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – कटिहार बरौनी रेल खंड के बखरी स्टेशन से रेलवे की संपत्ति चोरी कर ने के मामले में चोर और तीन खरीददार को गिरफ्तार किया गया है. नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने बताया कि देर रात बखरी स्टेशन पर तैनात दो आरपीएफ जवान सौरभ कुमार चौधरी और रंजीत कुमार द्वारा स्टेशन से टीवीएस. मोटरसाइकिल पर रेलवे का सामान चोरी कर ले जा रहे दोनों व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ की. दोनों की तलाशी के दौरात उसके पास से फिश प्लेट और जुगल फिश प्लेट बोरी से बरामद किया गया. दोनों पोठिया निवासी मोहम्मद तनवीर और मोहम्मद मोहित की निशानदेही पर चांदपुर पोठिया निवासी मंटू शाह के घर छापेमारी की गई जहां चोरी का सामान बरामद कर लिया गया […]

नवगछिया : अरुण कुमार सिन्हा बने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भागलपुर के सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का उपाधीक्षक बढ़ाया है. मालूम हो कि नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उनसे अस्पताल उपाधीक्षक का. पद वापस ले लिए जाने के बाद डॉ अंजू तुरियार को अस्पताल उपाधीक्षक बनाया गया था लेकिन डॉ अंजू तुरियार का तबादला बेगूसराय हो गया. जिसके बाद सिविल सर्जन ने डॉ अरुण कुमार सिन्हा को अस्पताल उपाधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी है. मालूम हो कि डॉक्टर सिन्हा लंबे समय तक नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक रहे हैं. DESK 04

नवगछिया में नए बीडीओ का किया गया स्वागत पुराने को दी गई विदाई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड कार्यालय में एक समारोह का आयोजन कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार का स्वागत किया है तो दूसरी तरफ स्थानांतरित तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार को भावभीनी विदाई दी है. इस अवसर पर पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने अपने कार्यकाल को यादगार बताया और भविष्य के लिए नवगछिया के लोगों को शुभकामनाएं दी तो दूसरी तरफ से नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने. कहा कि वह नवगछिया के लोगों के लिए अच्छा काम करने का अथक प्रयास करेंगे. इस अवसर पर जगतपुर के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव, पूर्व प्रमुख मंटू सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया : पंचायत चुनाव को लेकर के एसपी ने अपराध गोष्ठी के दौरान दिये कई निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया । मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह , सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह, अमर विश्वास सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष ने भाग लिया । मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गिरफ्तारी से लेकर के शराब के धंधे बाजो पर हो रही कार्रवाई एवं उसके ऊपर संपत्ति अर्जित करने को लेकर के जानकारी लिया । एसपी ने बताया कि जिले में थाना स्तर पर पंचायत चुनाव को लेकर के अपराधियों पर नकेल कसने एवं सफेद पोशों पर विशेष नजर रखने के साथ-साथ सीसीए तीन एवं सीसीए 12 के तहत कार्रवाई की संचिका तैयार करने का निर्देश दिया है । उन्होंने बताया […]

भागलपुर में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण ||GS NEWS

DESK 040

प्रकृति का मनुष्य के साथ अन्योन्याश्रय से संबंध है जो मां के गर्व से शुरू होकर मृत्यु तक हर–पल,हर– क्षण साथ निभाता है, इसलिए हम सभी को अपने सांसों के साथी वृक्षों की रक्षा व पौधारोपण करनी चाहिए। यह बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कही। ज्ञात हो कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के तहत भागलपुर जिले के विभिन्न मंडलों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया जबकि भागलपुर शहर में तिलकामांझी व खंजरपुर में पौधारोपण हुआ।जिसमें जिले भर में आम, मोहग्नी, सागवान, जामुन, आवला, वर, पीपल, अमरूद, अशोका ,कटहल आदि के करीब 450 पौधे लगाए गए, वहीं भागलपुर शहर […]

नवगछिया : केस नहीं उठाने पर अपराधियों ने चलाई गोली, जान से मारने की धमकी || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के परवत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा गांव में केस नहीं उठाने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने बोरवा गांव के लक्ष्मी मंडल पर अपराधियों द्वारा हत्या की नीयत से गोली चला देने की सूचना है। कहा जा रहा है कि अपराधियों द्वारा चलायी गयी दो गोलियों में से एक भी गोली लक्ष्मी मंडल को नहीं लगी और वे बाल बाल बच गए। दूसरी तरफ मौके पर आ जुटे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपराधियों को खदेड़ कर एक युवक को धर दबोचा है। गिरफ्तार युवक कहलगांव के अंतीचक थाना क्षेत्र के बटेश्वर स्थान निवासी अनिल कुमार है। ग्रामीणों ने आरोपी की जबरदस्त धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी का […]

नवगछिया :बुरा हाल विक्रमशिला पहुंच पथ की सहायक सड़क का ||GS NEWS

DESK 040

सड़क एक ही लेकिन तेतरी से साहू परवत्ता तक संकरी और साहू परवत्ता से जाह्नवी चौक तक चौड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता कर चुके हैं पहल, अब संसद की है बारी संबंधित विभाग को लिखा पत्र नवगछिया – तेतरी दुर्गा स्थान से खगड़ा गांव, साहू परवत्ता होते हुए जाह्नवी चौक तक जाने वाली विक्रमशिला पहुंच पथ की सहायक सड़क की दो प्रकृति है जो आश्चर्यजनक है. तेतरी दुर्गा स्थान से साहू परवत्ता गांव तक यह सड़क सकरी है तो साहू परवत्ता से जाह्नवी चौक तक यह सड़क अपेक्षाकृत चौड़ी है. यह सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन है. इन दिनों विक्रमशिला सेतु पर अक्सर जाम लगा ही रहता है ऐसी स्थिति में यह सड़क काफी कारगर हो जाता है लेकिन […]

नवगछिया युवा जदयू के द्वारा शोक सभा का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – शनिवार के दिन वेल्डन फ्यूचर कोचिंग सेंटर कासिमपुर कदवा में युवा जदयू जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. युवा जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने कहा अंजनी सिंह पार्टी की मजबूत ,कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थी. उनके चले जाने से नौगछिया युवा जदयू पूरी तरह मर्माहत है. वह नारी शक्ति की मिसाल के रूप में याद की जाएगी। मौके पर उपस्थित जिला महासचिव साजन कुमार सिंह , जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार विद्यार्थी, जिला सचिव राजीव कुमार, गौतम कुमार यादव,नवगछिया युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राज, गौरव कुमार गुड्डू ,कुंदन कुमार ,संजीत कुमार ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. DESK 04