Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: घर के किचन को रखे सुरक्षित, पाइप रेगुलेटर पर रखें ध्यान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गांधी जयंती के अवसर पर आरबीएस इण्डेन गैस एजेंसी के द्वारा सुरक्षा होज की तारीख रखिए याद कार्यक्रम के तहत उपभोक्ताओं को किचन की सुरक्षा की जानकारी दी. कार्यक्रम में आए इण्डेन गैस के भागलपुर एरिया सेल्स मैनेजर आलोक राज ने उपभोक्ताओं को गैस उपयोग करने के संदर्भ बरती जानी वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी. मौके पर उन्होंने कहा कि हर पांच वर्ष में गैस चूल्हा की पाइप को बदलने एवं पाइप एवं रेगुलेटर पर हमेशा ध्यान रखने की सलाह दी. मौके पर आरबीएस इण्डेन एजेंसी संचालक राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार ओझा, केवल कुमार सिंह, बिहपुर गैस एजेंसी के संचालक मो शमशाद आलम, नारायणपुर गैस के संचालक मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में […]

ढोलबज्जा थाना चौक पर जमा बारिश की पानी, ग्रामीणों ने पंपिंग सेट लगाकर फेंका GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : थाना चौक समीप सड़कों पर जमा हुए बारिश की पानी को वहां के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पंपिंग सेट लगाकर बाहर फेंका. ग्रामीण जयलाल शर्मा, जयचंद यादव, वीरेंद्र भगत, संतोष गुप्ता व ललित पासवान के साथ अन्य ने बताया की- यह बाजार जाने वाला मुख्य सड़क हैं. जहां 25 दिनों से बारिश का पानी सड़कों पर जमा रहने से सड़कों के गड्ढे का पता नहीं चलता था. जिसमें अब तक दर्जनों लोग गिर कर चोटिल हो चुके हैं तो, वहीं अन्य राहगीरों व स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. पानी का निकास नहीं रहने से यह पानी थाना परिसर के भोला बाबा मंदिर में भी फैला हुआ था. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: सड़क दुर्घटना में भांजे का मौत, मामा फरार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – पुलिस जिला नवगछिया व खगड़ियॉ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पसराहा थाना अंन्तर्गत एन एच 31 सतीश नगर चौक के पास शुक्रवार की दोपहर मानसी से नवगछिया की और जा रही बी आर 10 एफ 5058 मोटरसाईकिल पर सवार सहरसा के सिमरी बतियारपुर निवासी अमित कुमार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गया. प्रत्यदर्शीयों ने बताया कि महेशखूंट की और से बाईक पर सवार दो युवक जा रहा था.सामने से तेज रफ्तार से अनियंत्रित ट्रक आई अचानक बाइक का बेलेंस बिगड़ने से पीछे बैठे युवक बाइक से नीचे गिर गया जिसे ट्रक रोंदते हुए फरार हो गया. जख्मी हालत में साथ आए युवक ने अपने को घर चुकती और मृतक का […]

नारायणपुर: मधुरापुर से पॉच लीटर देशी शराब बरामद,तस्कर फरार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार से अनिक यादव के घर से थानाध्यक्ष नीरज कुमार के निर्देशानुसार सआनि हसीन अहमद खान ने पुलिस बल की मदद से छापेमारी के दौरान पॉच लीटर देशी शराब बरामद किया है.जबकि तस्कर फुटूश यादव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. लेकिन उनके घर से पुलिस ने एक डिब्बा में लगभग पॉच करीब लीटर देशी शराब को बरामद कर लिया है.आश्य् की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार  ने बताया कि तस्कर फुटुश यादव के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. Barun Kumar Babul

गोपालपुर: लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर में स्थित बूथ संख्या 171 व 172 शक्ति मतदान केन्द्र GS NEWS

Barun Kumar Babul0

153 गोपालपुर विधानसभा के होने वाले चुनाव में लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर में स्थित बूथ संख्या 171व बूथ संख्या 172 को शक्ति मतदान केन्द्र बनाया गया है. यह जानकारी देते हुए बीडीओ प्रियंका ने बताया कि इन दोनों मतदान केन्द्रों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर सभी मतदान व सुरक्षा कर्मी महिलाएँ ही होंगी. उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केन्द्र संख्या 175(क),178,178(क),179,(179),180,180(क),181,181(क),185,195,195(क),196,196(क),197, 197(क),200,201, 206, 210, 210(क),212, 213, 230, 230(क) व 231में महिला कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस बार के विधानसभा चुनाव में गोपालपुर प्रखंड में 520 दिव्यांग व 841 मतदाता 80 वर्ष या 80वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता मतदान करेंगे. Barun Kumar Babul

नवगछिया: पंजाब नेशनल बैंक ने किया ग्राम संपर्क अभियान का आयोजन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – पंजाब नेशनल बैंक तेतरी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मतिथि के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्राम संपर्क अभियान आयोजित किया गया. जिसमें सामाजिक सुरक्षा, ग्राम विकास, सामाजिक उत्थान, डिजिटल योजनाएं, लघु उद्योग हेतु आसान किस्तों पर ऋण कृषि एवं गैर कृषि कार्यों हेतु महिला समूहों को ऋण की सुविधा इत्यादि योजनाओं को विस्तार से बताया गया और इन योजनाओं से संबंधित ऋण आवेदन स्वीकार भी किया गया. इस कैंप में समाज के गरीब वर्ग में बैंक द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क और सैनिटाइजर का वृहद स्तर पर वितरण किया गया. कैंप का उद्देश्य भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को गांव की जनता तक पहुंचाना है. इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल […]

नवगछिया: पंजाब नेशनल बैंक ने किया ग्राम संपर्क अभियान का आयोजन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – पंजाब नेशनल बैंक तेतरी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मतिथि के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्राम संपर्क अभियान आयोजित किया गया. जिसमें सामाजिक सुरक्षा, ग्राम विकास, सामाजिक उत्थान, डिजिटल योजनाएं, लघु उद्योग हेतु आसान किस्तों पर ऋण कृषि एवं गैर कृषि कार्यों हेतु महिला समूहों को ऋण की सुविधा इत्यादि योजनाओं को विस्तार से बताया गया और इन योजनाओं से संबंधित ऋण आवेदन स्वीकार भी किया गया. इस कैंप में समाज के गरीब वर्ग में बैंक द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क और सैनिटाइजर का वृहद स्तर पर वितरण किया गया. कैंप का उद्देश्य भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को गांव की जनता तक पहुंचाना है. इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल […]

गोपालपुर: तिनटंगा करारी में सामुदायिक शौचालय व स्नानागार के ईंट जोडाई कार्य को महिलाओं ने किया क्षतिग्रस्त GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत तिनटंगा करारी पंचायत में पीडब्लूडी सडक के किनारे सामुदायिक शौचालय का निर्माण पिछले कई दिनों से करवाया जा रहा था. अचानक गुरुवार की सुबह महादलित परिवार की दर्जनों महिलायें निर्माण स्थल पर पहुँची और किये गये कार्य को क्षतिग्रस्त कर दिया. सरपंच घनश्याम पासवान ने इस बारे में बताया कि जानबूझ कर महादलित टोले की अनदेखी कर मंडल टोला में सामुदायिक शौचालय बनवाया जा रहा था. हमलोगों ने इसकी लिखित शिकायत बीडीओ गोपालपुर से किया था. परन्तु किसी तरह की सुनवाई इस मामले में नहीं की गई. जिस कारण समाज की महिलायें आक्रोशित हो गई. बीडीओ प्रियंका ने कहा कि सभी पंचायतों में एक -एक सामुदायिक   शौचालय लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बनाया […]