नवगछिया । 06 अगस्त 2026 को रंगरा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक उजला रंग का कार रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 11 एआर- 3611 अवैध शराब की खेप लेकर गोपालपुर से रंगरा चौक की ओर जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में रंगरा थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा चौक के समीप वाहन जांच प्रारंभ किया गया। जांच के दौरान उक्त वाहन की तलाशी के क्रम में कुल- 22.50 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही वाहन सवार व्यक्ति पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना क्षेत्र के कसमरा निवासी रूपेश कुमार पिता अरूण मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख़्या- 201/26, धारा- 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2016 के तहत् एक अन्य नामजद के विरूद्ध दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 अगस्त को इस्माईलपुर थाना टीम द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माईलपुर स्थित हीरालाल मंडल के दुकान से कुल- 06 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। साथ ही तस्कर साकिन थाना इस्माइलपुर निवासी हीरालाल मंडल पिता भुजंगी मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख़्या- 144/26, धारा- 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2016 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की कार्रवाई, 28.50 लीटर अवैध शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जप्त