Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: एलईडी पर टीनटंगा में हुआ प्रधानमंत्री का कार्यक्रम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बिहपुर वीरपुर 106 राष्ट्रीय उच्च मार्ग और विक्रमशिला समानांतर पुल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास कार्यक्रम को गोपालपुर विधान सभा अंतर्गत रंगरा और दियारा क्षेत्र तिनटंगा की जनता को एलईडी के माध्यम से देखने की खास व्यवस्था की गई थी. इस कार्य हेतु भाजप नेता और पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव का विशेष सहयोग रहा. रंगरा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भी इन तरह का कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष बरुण सिंह,प्रखंड मंत्री शैलेन्द्र मिश्र ,प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश सिंह,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रवि राजा,शक्तिकेन्द्र प्रमुख राजन ठाकुर,शैलेन्द्र ठाकुर, ललन सिंह, सत्यप्रकाश, राकेश, गुलशन, मिन्हा, सज्जन, विनोद और अन्य ग्रामीण मौजूद थे. Barun Kumar Babul

नवगछिया: 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

,, विक्रमशिला पुल के समांतर फोर लेन पुल का शिलान्यास कि खुशी में रामायण पाठ नवगछिया प्रखंड के खगड़ा गांव में सोमवार को 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण कर आयोजन किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि कोविड  19 उन्मूलन और विश्व शांति सहित विक्रमशिला पुल के समांतर फोर लेन पुल का शिलान्यास करने के  लिए परमहंस स्वामी आगमानंद के निर्देशानुसार खगडा गांव के हनुमान मंदिर मे किया गया है. जिसमें की समस्त ग्राम वासियों का सहयोग प्राप्त हुआ है. मगलवार को समाप्ति के बाद परमहंस स्वामी आगमानंद जी महराज के द्वारा भागवत परिचर्चा भी की जाएगी. Barun Kumar Babul

बिहपुर वीरपुर एनएच 106 का प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर किया शिलान्यास GS NEWS

Barun Kumar Babul0

उत्तर बिहार को भागलपुर से जोड़ने वाले वर्षों पुरानी मिसिंग लिंक बिहपुर वीरपुर एनएच 106 लोगों का सपना अब पूरा होने वाला है। सोमवार को बिहपुर वीरपुर एनएच 106 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। शिलान्यास को लेकर झंडापुर चौक एनएच 31 हरिओ जाने वाली सड़क के किनारे प्रशासनिक स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए एलईडी लगाए गए थे। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, ने लोगो लोगों को संबोधित किया। बिहपुर वीरपुर एनएच 106 मिसिंग लिंक का निर्माण कार्य 1478.40 करोड़ की लागत से होगा। जिसमें कोसी नदी पर दो पुल का निर्माण होगा। जिसमें मधेपुरा जिले के फुलौत में 1.5 किमी एवं बिहपुर […]

नवगछिया: एनएच 106 रहा है ड्रीम प्रोजेक्ट : शहनवाज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – हरियौ के उच्च विद्यालय प्रांगण में बिहपुर वीरपुर एनएच 106 और विक्रमशिला सेतु पर समानांतर पुल के शिनान्यास के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहपुर वीरपुर एनएच 106मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्य को सरजमीं पर उतार कर यहां के लोगों का वर्षों का सपना पूरा कर दिया है. श्री हुसैन ने कहा कि एक ही जिले में एक दिन में 26 सौ करोड़ कीराशि से कार्य का शिलान्यास एक रिकार्ड है. उन्होंने कहा कि एनएच 106 नेपाल की दूरी को कम करेगा तो विक्रमशिला समांनांतर पुल से जाम से मुक्तिमिलेगी. जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता […]

खरीक: बगजान ततबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ में फैला कोसी का पानी पीड़ित किसानों ने किया मुआवजे की मांग GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक के चोरहर से 2 किलोमीटर पश्चिम तकरीबन 500 मीटर के दायरे में बगजान बांध ध्वस्त होने से कोसी का पानी बगड़ी,सुरहा समेत आसपास के तकरीबन 200 एकड़ खेत में कोसी नदी का पानी फैल गया है जिससे लाखों रुपए की लागत से किसानों का तैयार केले का फसल बर्बाद हो गया. कई किसानों के खेतों में लगे दलहन धान समेत अन्य मवेशियों के लिए लगे चालाकी फसलें नष्ट हो गई जिससे किसान बर्बाद हो गए. तटबंध टूटने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. चोरहर के पीड़ित किसान अवधेश पंडित सिकंदर मेहता अशोक यादव आशीष राय दिवाकर गोस्वामी सुखदेव मेहता बकरी के किसान अनूप लाल यादव शंकर यादव मुरलीधर यादव पंकज यादव योगेंद्र यादव समेत […]

नवगछिया: बिहपुर का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है एनएच 106 – कुमकुम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह खरीक उत्तरी जिला पार्षद कुमकुम देवी ने कहा कि उक्त सड़क बिहपुर के लोगों के लिये ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है. जब जब भाजपा की सरकार आयी तो इस प्रोजेक्ट को गति मिली. लेकिन अटल जी के बाद दस वर्षों तक उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस योजना को सरजमीं पर उतारने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था. लिहाजा परिणाम लोगों के सामने है. कुमकुम देवी ने कहा कि बिहपुर विधानसभा के लोग बेसब्री से इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं. इस सड़क के बनने के बाद बिहपुर विधानसभा और आसपास के […]

तेजस्वी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- इनको सब काम और वादे चुनाव के समय याद आते हैं, बिहार की जनता मूर्ख नहीं है… GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम पर कटाक्ष किया है। तेजस्वी ने कह है कि 2014 के चुनाव में विशेष राज्य के दर्जा का वादा, 2015 में बहुचर्चित विशेष पैकेज, जो अभी तक नहीं दिया। आज चुनाव के वक्त फिर 5 वर्ष बाद पुन: पैकेजिंग हो रही है। बिहार के लोग मूर्ख नहीं है। इनको सब काम और वर्षों के वादे चुनाव के समय याद आते हैं और चुनाव जाते ही भूल जाते हैं। तेजस्वी ने पथ निर्माण मंत्री के ट्वीट और खबरों को भी साझा करते हुए कहा है कि हर चुनाव और उप चुनाव से पहले वे एक ही पुल या सड़कों के टेंडर निकलवाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार को 14258 करोड़ […]

नवगछिया: आईपीएल की हिन्दी कॉमेंट्री के लिए भ्रमरपुर के अभिषेक मिश्र शानू का चयन हुआ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्ट नवगछिया: नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर के अभिषेक मिश्र शानू का चयन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के हिंदी कमेंट्री के लिए किया गया है, जिसके जरिए अभिषेक देश दुनिया में अपना परचम लहराएगा। उन्नीस वर्षीय अभिषेक ने बताया लाइव कमेंट्री को स्पोर्ट्स फ्लेशेज़ के ऑफिसियल ऐप और यूट्यूब पे पूरे विश्व के किसी भी देश के श्रोता सुन सकेंगे और अभिषेक का कहना है पहली बार मिले इतने बड़े मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे। इससे पहले इस चैनल पे पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा, मो कैफ, पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा, चेतन शर्मा, महिला क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा आदि कमेंट्री कर चुके हैं। कैसे की अभिषेक ने कमेंट्री की शुरुआतबचपन के दिनों में जब […]