August 24, 2020
पुलिस ने अररिया में तीन बांग्लादेशियों को पकड़ा, नेपाल, बांग्लादेश और भारतीय नोट के अलावा एटीएम भी मिले GS NEWS
Barun Kumar Babulअररिया: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया ओपी पुलिस एवं एसएसबी 56वीं बटालियन के जवानों ने रविवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमांकन पिलर संख्या 197/3 के समीप तीन बांग्लादेशी नागरिक को जांच के क्रम में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में बताया कि वे लोग बांग्लादेश से मजदूरी करने के लिए पड़ोसी देश नेपाल जा रहे थे। उसके पास से बांग्लादेश, नेपाल और भारत के रुपये भी बरामद किए हैं। साथ ही एटीएम व मोबाइल भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार तीनों को बसमतिया ओपी में कागजी कार्रवाई की जा रही है। Barun Kumar Babul