Category Archives: गोपालपुर

मौसम ने ली बिहार में करवट, पटना सहित राज्यभर मे बारिश के आसार आज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को दक्षिण पश्चिम में एक दो जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। जबकि पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पटना में 11 बजे दिन के बाद मौसम में बदलाव आया और जगदेवपथ से बिहटा के इलाके में झमाझम बारिश हुई जबकि कुछ इलाक़ों में मामूली बारिश दर्ज की गई। राज्य के कई हिस्सों में बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तर पूर्व में लगभग सभी जगहों पर व प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बारिश दर्ज की गई। बक्सर 80 मिमी, इस्लामपुर 50 मिमी, कटिहार और मुंगेर में […]

विधानसभा चुनाव: बिहार के सभी जिलों के डीएम के साथ आयोग की अहम बैठक आज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बाद सोमवार को आगोग की बैठक सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के साथ होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास करेंगे।  इस बैठक में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। ईवीएम की जांच, ईवीएम की सुरक्षा, मतदाता सूची में नाम अंकित किये जाने, सभी बूथों को चिन्हित करने के बाद वहां उपलब्ध सुविधाओं का आकलन, चुनावी सभाओं को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तैयारी, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा व कार्य की प्रगति की समीक्षा […]

जदयू की उपलब्धि, देश का पहला राजनीतिक दल डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने वाला GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में 15 वर्षों से सरकार चला रहे जनता दल यूनाइटेड ने जदयू की उपलब्धि, डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने वाला देश का पहला राजनीतिक दलकी दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जदयू ने अपना एक व्यापक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म- jdulive.com बना लिया है। सार्वजनिक संगठन, संस्थान या एक राजनीतिक दल के रूप में पार्टी ने इस उपलब्धि के साथ ही भारत की डिजिटल यात्रा में मील का पत्थर गाड़ दिया है। इसके सहारे जदयू को संवाद करना और आसान हो जाएगा। जेडीयू लाइव डॉटकॉम का उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करने वाले हैं। संभावना यह भी है कि वे इसी डिजिटल प्लटेफॉर्म के सहारे बिहार की अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। जेडीयू […]

नवगछिया: प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया बूथ लेवल मजबूत करने का मंत्र GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जिला राजद की बैठक संपन्न नवगछिया- राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में रविवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान व संचालन जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी तारकेश्वर ठाकुर उपस्थित हुए. श्री ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ लेवल की मजबूती पर ही चुनाव टिका होता है. अतः सभी प्रभारियों को चाहिए कि बूथ लेवल कमेटी पर ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर उसे पूर्णतया मजबूती दें. वहीं बूथ लेवल कमेटी की मजबूती के लिए जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने नवगछिया प्रखंड में संजय कुमार मंडल व शैलेश कुमार, रंगरा प्रखंड में मनोज […]

नवगछिया: भाजपा नेताओ ने कहारपुर के कटाव पीड़ितों की सुनी समस्या GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत हरिओ पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं कहारपुर में हो रहे कोसी नदी के कटाव को झेल रहे पीड़ितों से भाजपा नेता मिले एवं उनकी समस्याओं को सुना. कटाव की स्थिति एवं कटाव से होने वाली परेशानी को देखने पहुचें भाजपा नेताओं को स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत कराया. इस दौरान ग्रामीणों ने कोसी नदी के हो रहे कटाव को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था करने की मांग की ताकि शेष बचे लोगो का घर कटने से बचाया जा सके. इसके अलावा स्थानीय लोगो ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने, सरकार द्वारा मकान सह बगीचों के कटाव से हुए नुकसान से भरपाई कराने की मांग की।. इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री […]

नारायणपुर: मधुरापुर बाजार में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जीवन पोद्दार के घर से काली मंन्दिर तक चार लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण भाजपा नेता सह उपमुखिया पंकज पोद्दार वार्ड क्रियान्वयन समिति के द्वारा पुर्व की पीसीसी पर एक इंच के लगभग ढलाई करवाया जा रहा था. जिससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर जमकर बवाल काटा और कार्य कर रहे एजेंसी के संवेदक की लाइसेंस रद्द करने की मॉग की.ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बिल्कुल घटिया बन रहा है.यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ अपना स्वार्थ देखते हैं. समाज हित की बात नहीं कर रहे हैं सरकार का […]

ढोलबज्जा में 10 लोगों ने कोरोना को हराया, तीन मिले पॉजिटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में, शनिवार को जांच शिविर लगाकर 156 लोगों की कोरोना जांच की गई. जिसमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं ढोलबज्जा में बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की भी एक बड़ी खबर सामने आई है. ढोलबज्जा अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार व सेवानिवृत्त लिपिक उमाशंकर जायसवाल ने बताया कि- शनिवार को ढोलबज्जा के 10 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है. जो पहले पॉजिटिव पाए जाने पर होम क्वारेंटिन में थे. जांच शिविर में नवगछिया अस्पताल के मैनेजर डॉ० ओम कुमार, विजय कुमार, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद जमशेद आलम व सुमित कुमार के साथ डब्ल्यूएचओ मिथिलेश कुमार व एएनएम सोल्टी जायसवाल मदद कर रहे थे. Barun Kumar Babul