Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर: इस्माइलपुर में बाढ की स्थिति गंभीर ,टापू में तब्दील GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ की स्थिति काफी गंभीर हो गई है.अनुमंडल मुख्यालय जाने वाली सडक पर बाढ के पानी के तेज बहाव होने के कारण प्रखंड मुख्यालय का संपर्क भंग हो गया है.प्रखंड की अधिकांश सडकों में बाढ का पानी बहने के कारण ग्रामीण अपने -अपने घरों में कैद हो गए हैं.इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय जाने का एकमात्र रास्ता गोपालपुर सैदपुर से बिंद टोली -इस्माइलपुर तटबंध होकर जाने का बचा है.तटबंध पर बाढ पीडित प्लास्टिक व कपडे के घर बना कर खानाबदोश की तरह रह रहे हैं.प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इस्माइलपुर व मध्य विद्यालय तथा उच्च विद्यालय कमलाकुंड में बाढ का पानी जमा हो गया है.मंदत टोला से बेदी राय टोला जाने […]

नवगछिया: स्टेट टॉपर को एसडीओ ने किया सम्मानित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में तीसरा स्थान ला कर मनीष ने किया नवगछिया का नाम रौशन नवगछिया – इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले नवगछिया के हरनाथचक निवासी अजय कुमार और नीतू देवी के पुत्र मनीष कुमार को नवगछिया एसडीओ ने मुकेश कुमार ने सम्मानित किया है. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अपने कार्यालय में मनीष को एक प्रमाण पत्र, एक मेडल और अंग वस्त्रम देकर सममानित किया है. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मनीष के पिता अजय कुमार से मनीष के पठान पाठन के संदर्भ में पूरी जानकारी ली और मनीष के आगे की पढ़ाई पर खास ध्यान देने की सलाह भी दी. मनीष से बात चीत के क्रम में एसडीओ नवगछिया ने आगे की […]

नारायणपुर: बाईक दुर्घटना में महिला व बच्ची जख्मी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप के शुक्रवार को बाईक दुर्घटना में आशाटोल की स्नेहा कुमारी व उसका तीन वर्षीय पुत्र चिराग जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी का इलाज मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में कराया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया.जख्मी स्नेहा खगड़िया जिला के बैलदौर थाना क्षेत्र के बेला गॉव से अपने पति अमरजीत के साथ अपने मायके नारायणपुर के आशाटोल गॉव आ रही थी.एन एच गड्ढे में तब्दील जर्जर मार्ग को लेकर पेट्रोल पंप से दो किलोमीटर पश्चिम सीमा क्षेत्र के पास बाईक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पुत्र चिराग को गोद में लेकर पीछे बैठी स्नेहा जख्मी […]

तीज के दिन नवगछिया में पंडित अजीत के वर्चुवल पूजा की धूम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – तीज को लेकर नवगछिया में पंडित अजीत के वर्चुवल पूजा की धूम रही. बड़ी संख्या में महिलाएं जूम एप पर जुड़ कर विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महान व्रत तीज का अनुष्ठान किया. खुद पंडित अजीत भी इस पूजा की तैयारी शुक्रवार सुबह से ही कर रहे थे. पंडित अजीत ने कहा कि कोरोना काल में यह पूजा कैसे हो यह उनके लिये और यजमानों के लिये चिंता का विषय था लेकिन वर्चुवल पूजा ने सारी मुश्किलों को दूर कर दिया और सभी जगहों तक वे पहुंच पाए जहां तक वे सशरीर कभी उपलब्ध नहीं पाते. जीएस न्यूज को पंडित अजीत ने बताया कि हालांकि वर्चुवल पूजा में उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक फायदा नहीं हुआ […]

नवगछिया में महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए की हरितालिका तीज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर, नवगछिया अनुमण्डल के सभी प्रखंडों के सभी गांवों में शुक्रवार को महिलाओं ने अपने अखंड सुहाग के लिए निर्जला उपवास कर पूजा अर्चना की. शाम होते हीं सभी व्रतियों अपना-अपना श्रृंगार कर खुशी से एक दुसरे को दुल्हन के रूप में संवारने में लगी थी. उसके बाद अपने सुहाग के लिए धूप-दीप, पान प्रसाद व अन्य पूजा सामग्रियों के साथ भगवान की आराधना करते हुए हरितालिका तीज पाठ का श्रवन की. नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी मोना भारती ने बताया कि उन्हें तीज का पर्व बहुत ही पसंद है इस पर्व में तैयार होकर भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना करना उन्हें बहुत पसंद है वह अपने पति की भी लंबी दीर्घायु की […]

भागलपुर में खुलेगा बुनकर मॉल और कोकून बैंक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर। लॉकडाउन के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुनकरों के उत्थान के लिए शहर में कोकून बैंक और बुनकर मॉल खोले जाएंगे। जिससे बुनकर धागे की खरीदारी व अपने उत्पादों को मॉल में बेच सकेंगे। इसके लिए जीरो माइल स्थित स्पन सिल्क मिल व रेशम भवन में खोलने पर मंथन जारी है। रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग केंद्र ने डीएम को प्रस्ताव भेजा है। डीएम ने उद्योग विभाग को पत्र भेजा दिया है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रामशरण राम ने बताया कि कोकून बैंक होने से भागलपुर के बुनकरों को रेशम धागे की कमी नहीं होगी। अभी झारखंड के धागे पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बुनकरों को धागा तैयार के लिए रिलिंग मशीन […]

भागलपुर: टीएमबीयू में कॉपी बिक्री में कई फाइलें गायब अनियमितता से जुड़ी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में कॉपी बिक्री में हुई अनियमितता मामले की कई फाइलें विश्वविद्यालय से गायब होने की चर्चाएं होने लगी है। इस लेकर अब तक जांच रिपोर्ट तिथि बीत जाने के बाद भी गुरुवार को जमा नहीं हो सकी है। जबकि प्रभारी कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह ने जांच कमेटी से 20 अगस्त को जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। बता दें कि फरवरी 2020 में परीक्षा विभाग ने नौ लाख रुपये की कॉपियां बेची थी। इसके लिए क्रय विक्रय समिति की अनुमति नहीं ली गई थी। सीनेट में उठाया गया था मुद्दा कॉपी बिक्री का प्रस्ताव तत्कालीन प्रति कुलपति डॉ. राम यतन प्रसाद लेकर आए थे। उनके प्रस्ताव को प्रभारी कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने […]

अपराधियों ने धक्‍का मारकर बाइक सवार को गिराया और 49 हजार रुपये बंधन बैंककर्मी से लूट लिए GS NEWS

Barun Kumar Babul0

किशनगंज: पोठिया स्थित बंधन बैंक के एक कर्मी के साथ जगडूबा सड़क पर दिनदहाड़े अपराधियों ने 49 की लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में नगदी के अलावा एक टेबलेट, एक मोबाइल फोन व बाइक की चाबी भी छीन लिया। शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित वासुदेव मंडल की शिकायत पर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है। पोठिया थानाध्यक्ष पहाड़कट्टा तो पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष पोठिया का मामला बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार बंधन बैंक कर्मी वासुदेव मंडल साप्ताहिक वसूली के तहत धनतोला से राशि वसूली कर बाइक से पोठिया लौट रहे थे। इसी बीच जगडुब्बा के समीप कच्ची सड़क पर पीछे से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने धक्का मारकर वासुदेव को गिरा दिया और बंदूक की नोक […]

भागलपुर: प्रधान सचिव ने विक्रमशिला सेतु के बगल में बनने वाले पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का दिया निर्देश GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के बगल में बनने वाले फोर लेन पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश प्रधान सचिव ने दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधान सचिव ने रैयतों को भुगतान से संबंधित नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि रैयतों को मुआवजा के लिए नोटिस भेजने से संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अगले दो-तीन दिनों में सभी रैयतों को नोटिस भेज दिया जाएगा। बिहपुर-वीरपुर सड़क के लिए मुआवजा का भुगतान करने का निर्देश प्रधान सचिव ने दिया है। इधर जिला प्रशासन की ओर से रैयतों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोटिस मिलने के बाद अगर कहीं से कोई दावा-आपत्ति नहीं आती है तो रैयतों […]