Category Archives: नवगछिया

नवगछिया में शराब तस्करी पर मद्ध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से 108 लीटर विदेशी शराब और 48 लीटर बियर बरामद ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया मद्ध निषेध एवं उत्पाद विभाग के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। मद्ध निषेध एवं उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 ईबी 7718 पर शराब तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर जब वाहन की जांच की गई, तो उसमें कुल 16 कार्टन शराब लदी हुई पाई गई। इस दौरान मौके पर मौजूद शराब कारोबारी और ई-रिक्शा चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। नवगछिया मद्ध निषेध थानाध्यक्ष प्रमोद […]

प्रसिद्ध प्राचीन स्थलों को चिन्हित कर पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में भागलपुर के प्राचीन, पुरातात्विक एवं धार्मिक महत्व वाले स्थलों को चिन्हित कर उन्हें पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने जानकारी दी कि भागलपुर में मखदूम शाह का मकबरा, बटेश्वर धाम और तीन पहाड़ी जैसे कई प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें पर्यटकीय आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके साथ ही नवगछिया का शंकर स्थान तथा नारायणपुर स्थित लगभग 250 वर्ष पुराना ऐतिहासिक कुआं भी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित तीनों अनुमंडल […]

मेले के बहाने गायब हुई नाबालिग खुशनुमा, परिजन परेशान; थाने से लेकर अधिकारियों तक लगाई गुहार, कार्रवाई अब भी अधर में ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ 15 वर्षीय नाबालिग लड़की खुशनुमा 16 अगस्त की रात अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, उसी शाम पड़ोस की एक लड़की उसे मेला देखने के लिए बुलाने आई थी। खुशनुमा बिना किसी शंका के उसके साथ चली गई, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। रात बढ़ने पर जब परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, तो उसका कोई पता नहीं चला। माँ बीबी शहजादी ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद उन्हें यह जानकारी मिली कि उनकी नाबालिग बेटी को शारिक नाम का लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माँ ने तुरंत हबीबपुर थाना में लिखित शिकायत […]

1,42,992 रुपए की अवैध विदेशी धराया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ।मद्य-निषेध थाना, नवगछिया (भागलपुर) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ईस्माइलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाह्नवी चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने वाहन से कुल 119.160 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,42,992 रुपए आंकी गई है। मौके से सहरसा जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के निवासी ऋषि कुमार उर्फ ​​निशांत कुमार (पिता—चरित्र पासवान) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, जहाँ उससे शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार महतो, मद्य-निषेध सिपाही […]

ज्ञान वाटिका विद्यालय में 23 नवंबर रविवार को होगा ‘केबीसी-2 हॉट सीट गेम’ का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया में लोकप्रिय शैक्षणिक कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ का आयोजन 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी ‘हॉट सीट’ पर बैठकर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों […]

विश्व बाल दिवस पर मॉडल सदर अस्पताल में नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित, पौधारोपण कर बच्चों का सम्मान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । विश्व बाल दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को भागलपुर जिला में महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मॉडल सदर अस्पताल, भागलपुर में नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 0-3 माह की नवजात कन्याओं और उनके परिवारों को जागरूक करना तथा उनके अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के प्रति संदेश देना था। कार्यक्रम में ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस और नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति अनुपमा कुमारी तथा सिविल सर्जन भागलपुर डॉ. अशोक प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने माताओं को नवजात बच्चों की देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा और भविष्य निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और विश्व बाल दिवस का महत्व समझाया। इस अवसर पर […]

कांग्रेस नेता सत्यम प्रियदर्शी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड के नवटोलिया वार्ड संख्या 14 निवासी कांग्रेस नेता सत्यम प्रियदर्शी उर्फ कुंदन यादव के पिता, सेवानिवृत्त कृषि निरीक्षक शिवचंद्र यादव का 85 वर्ष की आयु में भागलपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। पुत्र सत्यम प्रियदर्शी ने बताया कि उनके पिता खगड़िया कृषि विभाग में कृषि निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त थे और कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। शिवचंद्र यादव अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर चले गए। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार बलाहा गंगा घाट पर संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार के अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता महेश चंद्र मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, पूर्व प्रमुख ईशो यादव, उपप्रमुख अशोक […]

न्यायालय ने बकायेदारों के विरुद्ध जारी किया बड़ा बॉडी वारंट, भागलपुर में जब्ती की कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भागलपुर के न्यायालय, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन तथा नीलामपत्र पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बकायेदारों के विरुद्ध बड़ा वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई बिहार और उड़ीसा पब्लिक डिमांड रिकवरी एक्ट-1914 की धारा-5 के तहत की गई है। उल्लेखनीय है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा खलिफाबाग, भागलपुर ने कई बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दायर किए थे। इसमें नाथनगर थाना क्षेत्र के रन्नुचक मकंदपुर, दामोदरपुर निवासी प्रकाश मंडल पिता दाहू मंडल के विरुद्ध कुल 1,53,088 रुपये की वसूली, गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर सरिया निवासी नंदन कुमार सिंह पिता सुरेंद्र मंडल के विरुद्ध 1,56,897 रुपये, सन्हौला थाना क्षेत्र के चकनत्थू बनियाडीह निवासी जुलफक्कर पिता मजहर के विरुद्ध 1,55,014 रुपये, आदमपुर थाना क्षेत्र के एसके तरफदार रोड नियर […]

बोलेरो वाहन से 119.160 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार; वाहन जप्त ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया मद्य निषेध एवं उत्पाद पुलिस ने बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक बोलेरो (रजिस्ट्रेशन संख्या — बीआर 11 जी 9023) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। नवगछिया मद्य निषेध थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब को प्लास्टिक की सात बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। जांच में कुल 119.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार बोलेरो चालक की पहचान सहरसा जिला निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में शामिल हैं — इन सभी की कुल मात्रा 119.160 लीटर पाई गई है। […]

पीरपैंती–बाराहाट एनएच पर पिकअप की टक्कर, पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के पीरपैंती–बाराहाट एनएच पर मिर्जागांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने एक चलती मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कमलचक निवासी रंजीत कुमार यादव और उनकी दो वर्षीय नन्ही बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार अपनी बेटी के साथ बाराहाट से सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप ने अचानक जोरदार धक्का मार दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार […]