



नवगछिया। परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया में लोकप्रिय शैक्षणिक कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ का आयोजन 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है।

विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया जा सके।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी ‘हॉट सीट’ पर बैठकर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे, ठीक वैसे ही जैसे प्रसिद्ध टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में होता है।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उन्हें सार्वजनिक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अभिव्यक्ति का अवसर भी प्रदान करती हैं।
आयोजक मंडल ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 23 नवंबर को समय पर विद्यालय पहुंचकर इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।

















