Category Archives: नवगछिया

नारायणपुर: राजद नेता बाढपीड़ीत तेलडीहा गांव पहुंचे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर -प्रखंड के रायपुर पंचायत के कोसी नदी से आए बाढ से पीड़ित तेलडीहा गॉव जो चारों और से बाढ के पानी से घिरकर टापू में तब्दील है. शुक्रवार को छात्र राजद जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में राजद नेता छात्र राजद जिलाउपाध्यक्ष कमल यादव महासचिव सिंटू कुमार ने तेलडीहा पहुंच बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर हाल-चाल लिया व सरकार द्वारा दि गई राहत सामग्री के बारे में जानकारी लिया. मौके पर जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों का बहुत ही बुरा हाल है ना यहां रहने का जगह है ना खाना यहां के लोगों का बहुत ही दुख मय समय बीत रहा है.घटनास्थल से दुरभाष से संपर्क कर पदाधिकारी को बाढपीड़ीतों को […]

गोपालपुर: सैदपुर में सील बेअसर,असामाजिक तत्त्वों ने बांस -बल्ले को तोड़ा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गांव में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण गुरुवार की दोपहर को तीन स्थानों पर प्रशासनिक निर्देश के बांस – बल्ला लगा कर सील किया गया था. परन्तु असामीजिक तत्त्वों द्वारा बेरेकेटिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर गोपालपुर पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से कोरोना संक्रमण के फैलने से रोकने में सहयोग की अपील की. मुखिया अंजलि कुमारी ने पुलिस पदाधिकारियों से असामाजिक तत्त्वों पर नियंत्रण कर पुनः बैरेकेटिंग करने की माँग की. Barun Kumar Babul

नवगछिया: गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने पर जलमग्न हुआ इस्माइलपुर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही इस्माइलपुर प्रखंड की बडी आबादी जलमग्न हो गई है. प्रखंड मुख्यालय का सडक संपर्क लगभग भंग हो चुका है.घरों में पानी घुस जाने के कारण बाढ पीडित माल मवेशियों के साथ ऊँचे स्थानों पर पहुँचने लगे हैं. अभी तक प्रशासन द्वारा तटबंध पर ना तो शौचालय और ना ही शुद्धपेयजल हेतु चापकाल की व्यवस्था की गई है. स्पर संख्या पाँच से लेकर एक तक तटबंध के दोनों तरफ बाढ पीडितों ने प्लास्टिक टाँग कर अपना आशियाना बना लिया है. परन्तु अभी तक बाढ पीडितों के बीच ना तो प्लास्टिक शीट का वितरण किया गया है और ना ही सूखा राशन. जिला पार्षद विपिन मंडल ने ततकाल बाढ पीडितों […]

नारायणपुर: मधुरापुर बाजार कांटैंनमेट जोन घोषित,पुरा बाजार रहेगा बंद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के वृहद पैमाने पर फैला बड़ा मुख्य बाजार मधुरापुर बाजार में लगातार संक्रमित कोरोना पाॅजेटिव निकलने से कांटैंनमैंट जौन घोषित किया गया है.घटना को लेकर शुक्रवार को नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ रामजपी पासवान, भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बाजार में घुम घुम कर लोग को दुकान बंद कर शनिवार से घर में रहने की अपील की है. के साथ ही मधुरापुर बाजार के सभी व्यवसाई व ग्रामीणों का सैंपल जांच किया जाएगा.बाजार में मेडिकल दुकान और खाद्य सामग्री को निश्चित समय के लिए समय निर्धारित कर खोला जाएगा। कोरोना का कहर नारायणपुर में ज्यादा होने से ऐसा निर्णय लिया गया है. शनिवार को माइकिंग कर भी लोगों को जानकारी दी […]