Category Archives: नवगछिया

Noimg

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । खगरिया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पनदेही उधेला निवासी गौरी साह पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया। वादी ने आवेदन दिया था कि 27 जून 2025 को आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में बिहपुर थाना में कांड संख्या 166/26, दिनांक 29 जून 2025 के तहत धारा 65(ए) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के बाद पुलिस ने 15 जनवरी 2026 को आरोपी गौरी साह, पुत्र फुदो साह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी […]

Noimg

गोपालपुर में प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की। इस अवसर पर प्रखंड में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बीडीओ निशांत कुमार, सीओ रोशन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आयुष कुमार, उप प्रमुख बाबू मणि यादव उर्फ कमांडो यादव, प्रमुख प्रतिनिधि निकेत बिहारी सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे। पीएचईडी विभाग द्वारा नल जल योजना से संबंधित जानकारी दी गई और बताया गया कि अलग-अलग पंचायतों से पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। बैठक में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता आलोक कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि अजय चौधरी, विजय सिंह, अमर यादव, मुखिया नगीना […]

Noimg

मैसूर में 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट में आरोपी नवगछिया के पकरा का पंकज सिंह गिरफ्तार, छत पर स्कॉर्पियो मॉडल बनाने से पहले ही चर्चा में आ चुका था पंकज – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनासुर में 28 दिसंबर को हुई करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी पंकज सिंह और दरभंगा निवासी छोटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों ने ज्वेलरी शोरूम से लगभग आठ किलो 34 ग्राम सोना और हीरे के गहने लूटे थे। जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर रविवार को दोपहर 2:04 बजे से 2:09 बजे के बीच हुनासुर शहर स्थित स्काई गोल्ड शॉप में लुटेरे घुसे। हथियार के बल पर उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और महज पांच मिनट में करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य के सोने व […]

Noimg

जय श्री राम मंदिर की वर्षगांठ 22 जनवरी को || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : जय श्री राम सेवा संघ, नवगछिया की बैठक राजेंद्र कॉलोनी, नवगछिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष आर. पी. राकेश ने की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि श्री राम मंदिर, अयोध्या के उद्घाटन की दो वर्षगांठ के अवसर पर 22 जनवरी को राजेंद्र कॉलोनी, नवगछिया में विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जय श्री राम सेवा संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि जय श्री राम मंदिर अयोध्या का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ था। पिछले वर्ष भी इस अवसर पर पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी पूजा कार्यक्रम में भगवान श्री राम की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूजा कार्यक्रम अजीत बाबा के […]

Noimg

मां के हाथ से छूटा गर्म पानी भरा कढ़ाही मासूम बच्ची झुलसी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक गांव में एक दर्दनाक घरेलू हादसे में 4 वर्षीय जूही कुमारी पिता – नवीन यादव गर्म पानी से गंभीर रूप से झुलस गई। जूही अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। यह हादसा उस समय हुआ जब उसकी मां गर्म पानी लेकर आ रही थीं और अचानक जूही पास आकर उनसे लिपट गई, जिससे उनके हाथ से गर्म पानी का बर्तन छूट गया और उबलता पानी जूही के शरीर पर गिर गया। इस हादसे में जूही के सिर से लेकर पैर तक शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। घटना के बाद परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती देख तुरंत उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, […]

Noimg

श्री लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी परिसर में हिंदू सम्मेलन और मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत जमुनिया गांव स्थित ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन सह मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा रहे। इस अवसर पर श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने मकर संक्रांति पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दिन भगवान भास्कर दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। इसी दिन से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं, जो सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी पावन तिथि को पतित-पावन सलिला माता गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, […]

Noimg

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अमृत भारत एक्सप्रेस की चार नई ट्रेनें शुरू || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । कटिहार–बरौनी रेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व-मध्य रेलवे क्षेत्राधिकार से होकर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस की चार नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इन नई ट्रेनों के शुभारंभ से नवगछिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी और आसपास के अन्य प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चारों नई ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है: इसका उद्घाटन 18 जनवरी 2026 को संतरागाछी–बनारस उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, पटना और डीडीयू जंक्शन होते हुए बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन भी 18 जनवरी 2026 को परिचालन में आएगी। […]

Noimg

गर्म पानी गिरने से मासूम बच्ची झुलसी, मां के हाथ से छूटा गर्म पानी से भरा लोहिया – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक गांव में एक दर्दनाक घरेलू हादसे में 4 वर्षीय जूही कुमारी पिता – नवीन यादव गर्म पानी से गंभीर रूप से झुलस गई। जूही अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। यह हादसा उस समय हुआ जब उसकी मां गर्म पानी लेकर आ रही थीं और अचानक जूही पास आकर उनसे लिपट गई, जिससे उनके हाथ से गर्म पानी (लोहिया)  का बर्तन छूट गया और उबलता पानी जूही के शरीर पर गिर गया। इस हादसे में जूही के सिर से लेकर पैर तक शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। घटना के बाद परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती देख तुरंत उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया […]

Noimg

नवगछिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । मदरौनी चौक पर नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा-आधारित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी निष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव के बल पर ही भाजपा जन-जन तक पहुँचती है और समाज के विभिन्न वर्गों तक अपने संदेश और कल्याणकारी कार्यक्रमों को पहुंचा पाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी सेवा-संकल्प के साथ लगातार जनता की भलाई के लिए काम करें। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज के जरूरतमंदों में कंबल वितरित […]