Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया–खरीक स्टेशन के बीच मेगा ब्लॉक || GS NEWS

Chanchal Jha0

कटिहार–बरौनी रेलखंड पर ठंड के मौसम में विशेष सुरक्षा रखरखाव नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड पर ठंड के मौसम में रेल सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रखरखाव कार्य किया गया। इस क्रम में नवगछिया और खरीक स्टेशन के बीच साढ़े तीन घंटे के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह मेगा ब्लॉक पूर्व निर्धारित था और इसे रेल परिचालन की सुरक्षा तथा पटरियों की मजबूती को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया। बताया गया कि मेगा ब्लॉक के दौरान रेल पटरी पर ब्लास्ट क्लीनिंग का कार्य किया गया। इस प्रक्रिया के जरिए पटरियों पर जमी धूल, गंदगी और जंग को हटाया गया, जिससे पटरी की मजबूती बनी रहे और ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित रूप से […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत || GS NEWS

Chanchal Jha0

बंगाल से महाराष्ट्र तक यात्रा होगी आसान नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन पर रेल कर्मियों ने डीसीआई रविकांत कुमार, स्टेशन अधीक्षक अनिल चौरसिया, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक मुन्ना कुमार, रेल सलाहकार सदस्य मुकेश राणा, यातायात निरीक्षक नीरज कुमार, सीनीयर सेक्शन इंजीनियर विधुत प्रतिवत कुमार, राजीव रंजन, विपीन कुमार, अनिल पंडित सहित अन्य कर्मियों ने ट्रेन के लोको पायलट बालेन्द्र कुमार और सहायक लोको पायलट कृष्ण कुमार गुप्ता का फूलमाला और बुके से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। विदित हो कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह स्पेशल ट्रेन संख्या 01032 शनिवार […]

Noimg

संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता का मिला शव || GS NEWS

Chanchal Jha0

परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव को लटकाने का आरोप पति समेत ससुराल वाले घर से हुए फरार बिहपुर पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर वार्ड संख्या- 6 में शनिवार करीब 7 बजे ससुराल में पारिवारिक आपसी विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद नवविवाहिता ने छत के कड़ी में दुपट्टा के सहारे जान दे दी। मृतका अमरपुर निवासी सौरव कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी उम्र 24 वर्ष बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर पुलिस अमरपुर घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार […]

Noimg

अनुमंडलीय अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुर्सेला निवासी राजेश कुमार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सम्बंध में कुर्सेला निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी पुत्री का जन्म नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ था, लेकिन उस समय किसी कारणवश जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन सका। अब जब वह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल पहुंचे, तो उनसे कोर्ट से संबंधित शपथ-पत्र (एफिडेविट) सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने को कहा गया। सभी कागजात पूरे करने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में अस्पताल कर्मी  द्वारा उनसे 200 रुपये […]

Noimg

सुलतानगंज में अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलगामा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मृत्युंजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, 14 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 2260 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि मृत्युंजय यादव अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सुलतानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार, मादक पदार्थ और […]

Noimg

मैसूर में 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट में नवगछिया के पकरा का पंकज सिंह गिरफ्तार, छत पर स्कॉर्पियो मॉडल बनाने से पहले ही चर्चा में आ चुका था पंकज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनासुर में 28 दिसंबर को हुई करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी पंकज सिंह और दरभंगा निवासी छोटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों ने ज्वेलरी शोरूम से लगभग आठ किलो 34 ग्राम सोना और हीरे के गहने लूटे थे। जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर रविवार को दोपहर 2:04 बजे से 2:09 बजे के बीच हुनासुर शहर स्थित स्काई गोल्ड शॉप में लुटेरे घुसे। हथियार के बल पर उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और महज पांच मिनट में करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य के सोने व […]

Noimg

मानव कल्याण कार्यों के लिए साईंनाथ सेवा समिति ने किया सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। हेलमेट मैन के नाम से मशहूर बिहार पुलिस सेवा में तैनात धनंजय कुमार पासवान को उनके सराहनीय सामाजिक एवं मानव कल्याण कार्यों के लिए श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति की ओर से सम्मानित किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने शुक्रवार को साईंनगर, सहौरा में उन्हें “श्री साईं जीवन ज्योति” पत्रिका भेंट की और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, जन-जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में धनंजय पासवान द्वारा किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर शुभम यादव ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नव निर्मित श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार के निर्माण, प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण कार्य में अधिक से अधिक लोग सहयोग करें, ताकि […]

Noimg

लायन्स क्लब नवगछिया टाउन की पहल, 40 कंबल और जरूरत की वस्तुएं गरीबों व बच्चों में वितरित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। शुक्रवार को लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से भगवती स्थान, बिसाई टोला, राजेन्द्र कॉलोनी, नवगछिया में माता स्वर्गीय शारदा देवी और पिता स्वर्गीय सीताराम अग्रवाल की स्मृति में सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र लायन कमलेश कुमार अग्रवाल एवं लायन्स क्लब के साथियों ने 40 कंबल, मोजा, सलवार-सूट और बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राम शरण कुमार थे। सम्मानित अतिथि के रूप में एलआइसी डीओ रामोतार और संयोजक सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश पासवान तथा मशुदन पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की और संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने किया। इस सेवा कार्य में लायन पवन कुमार सर्राफ, […]

Noimg

छात्रा ने बाथरूम में रखा एसीड पिया, गंभीर रूप से जख्मी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जब उसने बाथरूम में रखा एसीड पी लिया। यह घटना उस समय सामने आई जब परिजनों ने छात्रा की अचानक बिगड़ती हालत देखी। परिजनों ने छात्रा को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। छात्रा के माता-पिता अन्य राज्य में रहते हैं, इसलिए वह अपने दादा-दादी के साथ रहती है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है और आवश्यक इलाज एवं निगरानी जारी है। पुलिस और परिवार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट की जा सके। Chanchal Jha

Noimg

खरीक थानांतर्गत नशे की हालत में मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । 15 जनवरी 2026 को वादी शंकर मंडल द्वारा खरीक थाना को सूचना दी गई कि दिलखुश पासवान से बकाया राशी मांगने पर उनके द्वारा नशे की हालत में वादी के पास घर आकर गाली-गलौज एवं मारपीट की जा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ख़रीक थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी दिलखुश पासवान पिता सदानंद पासवान को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 16/26, धारा- 126 (2)/115(2)/352/351(2)(3) बीएनएस एवं 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha