Category Archives: नवगछिया

Noimg

सरस्वती पूजा एवं माघी पूर्णिमा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया केरंगरा थाना क्षेत्र में रविवार को सरस्वती पूजा एवं माघी पूर्णिमा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, शांति और समन्वय बनाए रखना था। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने की। मौके पर थाना अध्यक्ष विश्वबंधु कुमार, एसआई खुशबू कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार रजक, मुखिया दीपक शर्मा, जदयू नेता अखिलेश सिंह निषाद, चितरंजन शर्मा, बिशनदेव चौधरी, राकेश ठाकुर, मेही दास, रबिन कुमार सहित प्रखंड के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग 27 जनवरी से, छह टीमें लेंगी भाग || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सर्वोदय विद्यालय मैदान, बिहपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मो. इजहार अली ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन का निर्णय लिया गया। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला 27 जनवरी को सर्वोदय मैदान, बिहपुर में खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता बिहपुर एवं नारायणपुर के मैदानों में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख टीमें भाग लेंगी। इस लीग में सनलाइट, नारायणपुर, नवगछिया जूनियर, आईसीसी बिहपुर, जय हिंद लत्तीपुर, नवगछिया सीनियर और एमसीसी बिहपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में क्रिकेट […]

Noimg

मां के बयान से खुली नवविवाहिता की दर्दनाक कहानी , आखिरी फोन के कुछ घंटों बाद मिल टोला में मिली लाश || GS NEWS

Chanchal Jha0

नव के बयान से खुली नवविवाहिता की दर्दनाक कहानी , आखिरी फोन के कुछ घंटों बाद मिल टोला में मिली लाशगछिया थाना क्षेत्र के मिल टोला में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। फंदे से लटकी मिली आंचल कुमारी की मौत अब केवल एक घटना नहीं, बल्कि उसकी मां पुतुल देवी के बयान के बाद एक दर्दनाक कहानी बनकर सामने आई है । मृतका आंचल कुमारी, पति मौसम कुमार यादव की पत्नी थी। उसका ससुराल इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में था, जबकि मायका पूर्णिया जिले के विजय लालगंज में है। आंचल तीन भाइयों में एकलौती बहन थी। पिता अखिलेश मंडल राजमिस्त्री का काम कर परिवार चलाते हैं। पुतुल देवी […]

Noimg

प्रेम विवाह के दस माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, || GS NEWS

Chanchal Jha0

मायका वाले ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप नवगछिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मील टोला स्थित एक किराए के मकान में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मौसम कुमार की 19 वर्षीय पत्नी आँचल कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही आँचल के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां शव से लिपटकर परिजन फूट-फूटकर रोते नजर आए। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया […]

Noimg

दिलीप जायसवाल बने भागलपुर के प्रभारी मंत्री || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।बिहार सरकार के पथ निर्माण सह उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को भागलपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर नवगछिया समेत पूरे अनुमंडल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को भागलपुर जिले के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री दिलीप जायसवाल के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव और दूरदर्शी सोच से भागलपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके प्रभारी मंत्री बनने से सड़क, उद्योग, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भाजपा नेतृत्व का आभार […]

Noimg

आर्म्स एक्ट मामले में रंगरा थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।पुलिस अधीक्षक कार्यालय नवगछिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2025 को रंगरा थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम भवानीपुर स्थित मुक्ति यादव के बासा पर हथियार से लैस दो व्यक्ति बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुक्ति यादव के बासा से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 208/25 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26/35 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने इस कांड में संलिप्त अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी करण कुमार, पिता स्वर्गीय गुरुदेव यादव को गिरफ्तार […]

Noimg

नवगछिया में प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया के प्रांगण में रविवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया से जुड़े लगभग सभी विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 तक के हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण एवं उर्दू विषय के शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों द्वारा बहुत कम लागत में तैयार किए गए आकर्षक और उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) को व्याख्या के साथ प्रदर्शित किया गया। इन टीएलएम के माध्यम से बच्चों को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से विषयवस्तु समझाने की विधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों ने सराहा। निपुण टीएलएम मेला का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किया गया। निर्णायक मंडल में […]

Noimg

पारिवारिक कलह के बीच 21 वर्षीय युवक की मौत,पोखर किनारे मिला शव || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया रेल जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैक पॉइंट के पास पोल संख्या 56 के समीप रविवार सुबह करीब छह बजे एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया वार्ड संख्या 19 निवासी सुबोध सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद रेल जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता सुबोध सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उन्होंने बेरोजगार बेटे अमित को […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा भोजन वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समिति के “कोई भूखा न रहे” योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान लगभग सैकड़ों लोगों के बीच श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। आयोजन में जरूरतमंद लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और सभी ने उत्साहपूर्वक कतारबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दीं। इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य में रेलवे प्रशासन […]