Category Archives: नवगछिया

दिवंगत अधिवक्ता नरेश प्रसाद यादव के लिए नवगछिया अधिवक्ता संघ में आयोजित हुई शोक सभा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया में अधिवक्ता संघ भवन में दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश प्रसाद यादव की याद में शोक सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना के साथ की गई। इस दौरान सभी अधिवक्ता अपने न्यायिक कर्तव्यों से अलग होकर उपस्थित रहे। दिवंगत अधिवक्ता नरेश प्रसाद यादव मूल रूप से नारायणपुर के निवासी थे। उनका निधन 12 जनवरी की रात आठ बजे हुआ। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियों सहित समग्र परिवार छोड़ गए। नरेश प्रसाद यादव ने वर्ष 1979 से नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सेवाएँ दीं। इसके साथ ही वर्ष 1995 से 2005 तक उन्होंने प्रभारी लोक अभियोजक के पद पर भी कार्य […]

Noimg

मदन अहिल्या महिला कॉलेज में आयोजित होगा इंटर कॉलेज हैंडबॉल महिला टूर्नामेंट 2025-26 ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । मदन अहिल्या महिला कॉलेज में इंटर कॉलेज हैंडबॉल महिला टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार रजक ने बताया कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने इस टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी मदन अहिल्या महिला कॉलेज को सौंपी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों को 20 जनवरी तक अपनी एंट्री जमा करनी होगी। टूर्नामेंट का आरंभ 21 जनवरी से होगा। उन्होंने बताया कि एंट्री फीस प्रति टीम 1000 रुपये है, अंपायरिंग फीस 1500 रुपये तथा विरोध शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में केवल बोनाफाइड और नियमित छात्राओं को ही भाग लेने की अनुमति होगी। सभी टीमों को पहचान पत्र सहित आवश्यक सभी मूल दस्तावेज और पात्रता प्रपत्र जमा करना अनिवार्य होगा। […]

Noimg

आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । ढोलबज्जा पंचायत के लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। पंचायत के लोग बता रहे हैं कि ये आवारा कुत्ते राहगीरों, पशुपालकों के मवेशियों और बकरियों को निशाना बना रहे हैं। इन आवारा कुत्तों के कारण छोटे बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीण रामनारायण यादव, संजय मंडल, जितेंद्र मंडल और अविनाश सिन्हा की बकरियां भी इन कुत्तों के शिकार हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक के कारण उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। ढोलबज्जा पंचायत के सरपंच सुशांत कुमार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग और संबंधित सरकारी अधिकारियों से आवारा कुत्तों के आतंक पर रोक लगाने की […]

Noimg

जिप अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने इस्माईलपुर में बनवाया फार्मर रजिस्ट्री आईडी, किसानों के हित में की समीक्षा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर संवाददाता। भागलपुर जिला परिषद् अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने इस्माईलपुर प्रखंड स्थित कृषि कार्यालय पहुंचकर अपना फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाया। इस अवसर पर बीएओ सहित कार्यालय के सभी कर्मियों ने उनका बुके और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। विपीन कुमार मंडल ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और किसानों के हित में चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। जिप अध्यक्ष ने यह भी कहा […]

Noimg

कोसी नदी में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मातम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र के भवनपुरा घाट के पास एक दर्दनाक घटना में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान खगड़िया जिला के बैलदौर थाना गवास बिंदटोली निवासी रणजीत सिंह की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। वर्तमान में बच्ची अपने ननिहाल कदवा थाना क्षेत्र में रह रही थी। परिजनों के अनुसार घटना के दिन चांदनी कुमारी के परिवार के सभी सदस्य भवनपुरा घाट के पास तरबूज की खेती देखने गए थे। घर में कोई न होने के कारण बच्ची अकेले ही खेत की ओर चली गई और वहां भवनपुरा घाट के पास कोसी नदी में स्नान करने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में […]

Noimg

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बच्चों के बीच पाठ सामग्री का वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया द्वारा मंगलवार को इस्माइलपुर नगर इकाई के प्राथमिक विद्यालय, डोमाशी में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बच्चों के बीच पाठ सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें महापुरुषों के विचारों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र मंडल ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र हित में कार्य करना गर्व की बात है। अभाविप अपने स्थापना काल से ही शिक्षा, राष्ट्र और छात्र कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया […]

Noimg

नवगछिया के महराज जी चौक के समीप बहुत जल्द खुलने जा रहा है भव्य ज्वेलरी शोरूम, ‘श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स’, पढ़ें पूरी जानकारी – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। नवगछिया में जल्द ही एक भव्य और अत्याधुनिक ज्वेलरी शोरूम “श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स” का शुभारंभ होने जा रहा है। यह शोरूम महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पहलें, नवगछिया में स्थित होगा, जो अपने भव्य स्वरूप और आधुनिक डिज़ाइन के कारण पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनेगा । जानकारी के अनुसार यह शोरूम लगभग 1000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है, जिसे नवगछिया का अब तक का सबसे बड़ा और एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शोरूम बताया जा रहा है। यहां ग्राहकों को गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी की शानदार और लेटेस्ट डिज़ाइन वाली रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। शोरूम में कैरेट मीटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, […]

Noimg

नवगछिया में साइबर ठगी: पिता-पुत्र के खाते से 34 हजार रुपये उड़ाए || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड06 सिमरा निवासी मनोज कुमार झा और उनके पुत्र के खातों से साइबर ठगों ने कुल 34 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार झा डा. नवीन कुमार के पास चेकअप करवाने गए थे। इसके बाद उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को डॉ. नवीन कुमार बताकर कहा कि उनके खाते में गलती से 34 हजार रुपये जमा हो गए हैं और उन्हें वापस भेज दें। ठग ने इस राशि को वापस भेजने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया। मनोज कुमार झा ने विश्वास करते हुए अपने खाते से 10 हजार रुपये और पुत्र के खाते से 24 हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद जब […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना, वृद्ध सड़क पार करते समय गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को सड़क पर एक गंभीर दुर्घटना घटी। गांव के मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के समीप सड़क पार कर रहे वृद्ध रामावतार यादव पिता सुरेंद्र यादव को बाइक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, वृद्ध रामावतार यादव सड़क पार कर रहे थे और अचानक बीच सड़क पर रुक गए। इसी दौरान एक बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और वृद्ध से टकरा गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि रामावतार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सड़क से उठाकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय […]

Noimg

कारोबारी के घर से पांच लीटर देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के बिहपुर थाना पुलिस द्वारा रविवार को संध्या करीब 4 बजे गश्ती में दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरसंडीह में छापेमारी कर शराब कारोबारी अमर कुमार के घर से कुल 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष पुनि संतोष कुमार ने बताया कि 5 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। वहीं शराब कारोबारी अमर कुमार पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार होने में सफल रहा। मामले को लेकर शराब कारोबारी अमर कुमार के विरुद्ध मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। Chanchal Jha