Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया में घूर तापते समय ब्लास्ट, महिला घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी अशोक शर्मा की पत्नी रूबी देवी घूर तापने के दौरान अचानक ब्लास्ट होने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, महिला घर में घूर ताप रही थीं, तभी अचानक घूर से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण महिला का हाथ कट गया और हाथ पर गहरे जख्म आए, जो इस तरह के लग रहे थे जैसे किसी तेज धार वाले हथियार से काटा गया हो। हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों में किसी प्रकार की चोट नहीं आई। घटना की सूचना […]

जिले में युरिया कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने दुकानदारों को किया आगाह || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । जिले में युरिया की कालाबाजारी और मनमाने दाम वसूली के मामलों को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि किसानों के हक के साथ किसी भी तरह की लूट-खसोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खाद की कमी का फायदा उठाकर अवैध बिक्री, स्टॉक छिपाने या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग और प्रशासन को संयुक्त रूप से नियमित छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। हर दुकान के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीद और निर्धारित मूल्य की जांच की जाएगी। यदि कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका लाइसेंस रद्द करने […]

Noimg

नवगछिया क्रिकेट लीग का दूसरे चरण का चयन शिविर तेतरी मैदान में आयोजित, 75 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया क्रिकेट लीग के दूसरे चरण का चयन शिविर तेतरी मैदान, नवगछिया में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा ने किया। इस अवसर पर नवगछिया क्रिकेट लीग के संयोजक घनश्याम प्रसाद, सचिव संतोष कुमार, प्रखंड संयोजक अशोक सिंह, मुकेश सिंह, सूरज लाठ, अजेय साहू, बबलू कुमार, राम लखन सहित अन्य अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर में नवगछिया प्रखंड और खरीक प्रखंड के कुल 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने चयन के लिए अपनी योग्यता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बोर्ड के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि अंतिम चरण का चयन शिविर 3 जनवरी को तेतरी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अंतिम चरण […]

Noimg

श्याम भक्त मंडल न्यास की ओर से होगा दो दिवसीय श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। श्याम भक्त मंडल न्यास, नवगछिया की ओर से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में श्याम महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया के प्रांगण में 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 1 जनवरी 2026 को देर रात्रि तक चलेगा। आयोजकों ने बताया कि इस श्याम महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष आकर्षण रखे गए हैं। कार्यक्रम के दौरान छप्पन भोग, बाबा का अलौकिक शृंगार, भव्य दरबार, 30 घंटे की अखंड ज्योत, विशाल भंडारा, दिव्य दर्शन के साथ-साथ बाहर से पधार रहे प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजनों की अमृतधारा प्रवाहित की जाएगी। इस महोत्सव में देश के विभिन्न शहरों से आए नामचीन भजन गायक अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को […]

Noimg

नवगछिया के आदित्य आनंद बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, यूपीएससी सीडीएस-1 2025 में देशभर में 225वां स्थान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया के तेतरी निवासी शशिभूषण चौधरी के पुत्र आदित्य आनंद ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस-1) 2025 में सफलता प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। आदित्य आनंद का ऑल इंडिया रैंक 225 रहा है। अब उनकी नियुक्ति ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में लेफ्टिनेंट के पद पर होगी। आदित्य आनंद की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पिता शशिभूषण चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि अब तक लोग उन्हें उनके नाम से जानते थे, लेकिन अब लोग उन्हें एक लेफ्टिनेंट के पिता के रूप में पहचानेंगे। वहीं मां ममता देवी ने कहा कि उनका सपना था कि […]

नवगछिया के सिमरा में 2 फ़रवरी 2026 से शुरू होगा बहरयात्रा पूजा, 5 दिनों तक भक्ति में लीन रहेंगें ग्रामीण – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 के सिमरा गांव में स्थित माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में आगामी नव वर्ष 2026 में 02 फ़रवरी 2026 से बहरयात्रा पूजा प्रारंभ होगा जो 06 फ़रवरी 2026 तक चलेगा । इस बाबत ग्रामीणों द्वारा बनाई गई मंदिर कमिटी की ओर से तैयारी प्रारंभ कर दी गयी हैं । मंदिर परिसर को भव्य और भव्यता से तैयार करनें हेतु कमिटी के सदस्यों नें तैयारी शुरू कर दी हैं । इस बाबत ग्रामीणों ने बताया की राजा झमन्न सिंह ने काली माता की पूजा के लिए कुछ ब्राह्मणों को बसाया था जो सिमरा गांव कहलाया । काली माता की पूजा यहां प्रत्येक वर्ष की जाती है । मौके पर माता के भक्त ग्रामीण पंडित […]

Noimg

भीषण शीत लहर में सौरव पोद्दार ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर पहुंचाई राहत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : भीषण शीत लहर के प्रकोप के बीच वंचित और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा नेता एवं समाजसेवी सौरव पोद्दार की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क किनारे और खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से कुछ राहत मिल सके। कंबल वितरण के दौरान सौरव पोद्दार ने कहा कि सर्दी का मौसम गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों के लिए अत्यंत कष्टदायक होता है। ऐसे समय में समाज के सक्षम और जागरूक लोगों का दायित्व है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें। उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित […]

Noimg

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस की थानाबिहपुर शाखा का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : थानाबिहपुर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस की शाखा का गठन किया गया। इस अवसर पर शाखा के विभिन्न पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। डॉ. विदेश सिंह को शाखा अध्यक्ष चुना गया, जबकि पिंटू कुमार को शाखा कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शाखा उपाध्यक्ष पद पर अफोज आलम, चंदन कुमार, रणवीर कुमार रमण और उपचंद्र मंडल का चयन किया गया। रामबालक यादव को शाखा सचिव बनाया गया, वहीं सुशील कुमार को संयुक्त सचिव तथा कुंदन कुमार, सिकंदर यादव, सुदिन सिंह और कन्हैया कुमार को सहायक सचिव नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व सुशील कुमार को सौंपा गया तथा शाखा मीडिया प्रभारी के रूप में सत्येंद्र कुमार को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के कई […]

Noimg

नवगछिया क्षेत्र में उर्वरकों की कालाबाजारी से किसान त्रस्त, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया क्षेत्र में यूरिया, डीएपी, पोटाश सहित अन्य रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी जोरों पर है। रबी मौसम में मक्का और गेहूं की फसलों में सिंचाई के बाद उर्वरकों की अत्यधिक आवश्यकता होती है, लेकिन किसानों को समय पर और सरकारी दर पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस कारण किसान मजबूरी में निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक कीमत चुकाने को विवश हैं। इस समय मक्का और गेहूं की फसलों में पटवन के बाद यूरिया की मांग सबसे अधिक है। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में देर से मक्का की बुआई करने वाले किसानों को डीएपी, पोटाश के साथ-साथ अतिरिक्त यूरिया की जरूरत पड़ रही है। सरकारी दर पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान निजी दुकानों और बिचौलियों पर […]

Noimg

भवानीपुर में 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक होगा रामधुनी का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव में 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक पारंपरिक रामधुनी का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस धार्मिक आयोजन में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, बाली और माता सीता सहित रामायण के विभिन्न पात्रों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। रामधुनी के दौरान दो दिनों तक महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। भवानीपुर स्थित हनुमान मंदिर में यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है, जिसे गांव के समस्त ग्रामीण मिलकर प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ सफल बनाते हैं। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रंगरा थाना और नवगछिया थाना […]